Sagar: अधिकारों की रक्षा के लिए सड़कों पर उतरे शिक्षक, सागर में मध्य प्रदेश शिक्षक संघ ने सौंपा ज्ञापन
तीनबत्ती न्यूज: 18 जून 2026
सागर। "संकल्प हमारा, अधिकार हमारा" और "एक शिक्षक, एक लक्ष्य — अधिकारों की रक्षा" जैसे बुलंद नारों के साथ गुरुवार को सागर जिला मुख्यालय पर शिक्षकों ने जोरदार प्रदर्शन किया। अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ (ABRSM) के आह्वान पर मध्य प्रदेश शिक्षक संघ के नेतृत्व में प्रदेशव्यापी आंदोलन के तहत सागर सहित प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों पर एक साथ प्रदर्शन आयोजित किया गया।
-------------------
प्रदर्शन का वीडियो देखने क्लिक करे
----------------
जिलेभर से आए शिक्षक
सागर में जिले भर से बड़ी संख्या में शिक्षक और शिक्षिकाएं शामिल हुए। मध्य प्रदेश शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष सूर्यपाल सिंह राजपूत के नेतृत्व में शिक्षकों ने अपनी मांगों को लेकर रैली निकाली और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय शिक्षामंत्री धर्मेंद्र प्रधान के नाम जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शन के दौरान "अनुभव का सम्मान, हमारा अधिकार" और "मध्य प्रदेश शिक्षक संघ जिंदाबाद" के नारों से पूरा परिसर गूंज उठा।
----------
यह भी पढ़ें: फर्जी अतिथि शिक्षकों की नियुक्ति एवं मानदेय भुगतान मामले में दो प्राचार्य सस्पेंड
-----------
तीन प्रमुख मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन
मध्य प्रदेश शिक्षक संघ के प्रांतीय महामंत्री राकेश कुमार गुप्ता ने बताया कि ज्ञापन के माध्यम से शिक्षकों की तीन प्रमुख मांगें सरकार के समक्ष रखी गई हैं। इनमें वर्ष 2010 से पूर्व नियुक्त शिक्षकों की वरिष्ठता और भविष्य की सुरक्षा सुनिश्चित करना, लंबे समय से सेवाएं दे रहे शिक्षकों को शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) की अनिवार्यता से मुक्त करना तथा वर्षों से शिक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने वाले शिक्षकों के अनुभव और सेवा अवधि का सम्मान करना शामिल है।
---------
--------------
संघर्ष को निर्णायक मोड़ देने का प्रयास
संघ के जिला संगठन मंत्री चंद्रभान सिंह राजपूत ने कहा कि आज का प्रदर्शन शिक्षकों के अधिकारों की लड़ाई को निर्णायक मोड़ देने के उद्देश्य से किया गया है। उन्होंने कहा कि यह समय चुप बैठने का नहीं, बल्कि अपने अधिकारों और सम्मान की रक्षा के लिए एकजुट होकर आवाज उठाने का है। सागर जिले के शिक्षकों ने अपनी एकजुटता दिखाकर यह स्पष्ट संदेश दिया है कि वे अपने अधिकारों से कोई समझौता नहीं करेंगे।
![]() |
बड़ी संख्या में शिक्षक रहे उपस्थित
प्रदर्शन में प्रांतीय व्यावसायिक शिक्षा प्रकोष्ठ प्रमुख शैलेन्द्र प्रजापति सहित सुगंध सिंह, हाकम सिंह, महेश विश्वकर्मा, गजराज यादव, रामनरेश यादव, संदीप देवलिया, रामस्वरूप आठिया, नीरज बहरोलिया, गजराज सोलंकी, हरगोविन्द रावत, धीरेन्द्र ठाकुर बीन, सुनील चौरसिया, शैलेन्द्र सिंह गंभीरिया, धर्मेंद्र दुबे, राकेश राजपूत सहित संगठन के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
शिक्षक संघ ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा।
-----------
---------
एडिटर : विनोद आर्य
________
---------------










0 comments:
एक टिप्पणी भेजें