खुरई विधानसभा क्षेत्र के 23 हाई/हायर सेकंडरी स्कूलों में अपेक्षित निर्माण कार्यों की डीपीआर बनाने के आदेश जारी
पूर्व गृहमंत्री भूपेन्द्र सिंह के पत्र पर लोक शिक्षण संचालनालय ने प्रक्रिया प्रारंभ की
तीनबत्ती न्यूज: 28 जुलाई, 2026
सागर। पूर्व गृहमंत्री, खुरई विधायक भूपेन्द्र सिंह के पत्र पर मप्र शासन के लोक शिक्षण संचालनालय ने पीडब्ल्यूडी विभाग के प्रमुख अभियंता को खुरई विधानसभा क्षेत्र के 23 शासकीय हाईध्हायर सेकेण्डरी स्कूलों के अंतर्गत नवीन शाला भवन निर्माण, अतिरिक्त कक्ष निर्माण, प्रयोगशाला, शौचालय एवं बाउंड्री वाल निर्माण कार्यों की डीपीआर बनाने के आदेश जारी किए हैं।
उल्लेखनीय है कि पूर्व गृहमंत्री, खुरई विधायक भूपेन्द्र सिंह ने गत 2 जुलाई,2026 को पत्र लिखकर विधानसभा क्षेत्र की 23 हाई/,हायर सेकंडरी स्कूलों मेंनवीन शाला भवन, अतिरिक्त कक्ष, प्रयोगशाला, शौचालय एवं बाउंड्री वाल आदि की कमियां दूर करने को कहा था। पूर्व मंत्री श्री भूपेन्द्र सिंह के पत्र पर कार्यवाही करते हुए लोक शिक्षण संचालनालय ने खुरई विधानसभा क्षेत्र के खुरई व मालथौन विकासखण्डों के रोंड़ा,सेवन, अकेली, कुमरोल, शास कन्या हायर सेकंडरी ललिता शास्त्री खुरई, शास कन्या हाईस्कूल खुरई, भीलोन, खिरिया कलां, निर्तला, लोंगर, पहरगुवां, अमारी रमगढ़ा, बाहरपुर, बेसरा, इमलिया खुर्द, धनौरा, बरोदिया नौनगर, सिलोधा, विनायठा, बसिया गौंड़, महुना जाट, धांगर, शिवाजी वार्ड खुरई स्थित हाई एवं हायर सेकेण्डरी स्कूलों के विद्यालय परिसरों का भ्रमण कर प्रस्तावित निर्माण कार्यों की डीपीआर बना कर शीघ्र भेजने के लिए ईएनसी, पीडब्ल्यूडी के लिए कहा है।पूर्व गृहमंत्री, खुरई विधायक श्री भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि खुरई विधानसभा क्षेत्र के छात्र-छात्राओं को पढ़ने के लिए अच्छी सुविधाओं से युक्त विद्यालय उपलब्ध कराने के उद्देश्य से यह कार्यवाही प्रारंभ की गई है। जैसे ही डीपीआर तैयार हो कर लोक शिक्षण संचालनालय भोपाल में प्रस्तुत होंगी उनके अनुसार निर्माण कार्य स्वीकृत किए जाकर कार्य आरंभ कर दिया जाएगा।






