बंसल क्लासेस,सागर +916232102606. +919340574756

गौर जयंती पर मनाया जाएगा सागर का गौरव दिवस , मुख्यमंत्री आयेंगे विकास कार्यों का करेंगे लोकार्पण : मंत्री भूपेंद्र सिंह◾ म्युनिसिपल स्कूल के बनेग मल्टीप्लेयर पार्किंग, कामर्शियल कांप्लेक्स

गौर जयंती पर मनाया जाएगा सागर का गौरव दिवस , मुख्यमंत्री आयेंगे विकास कार्यों का करेंगे लोकार्पण :  मंत्री भूपेंद्र सिंह

◾ म्युनिसिपल स्कूल के बनेग मल्टीप्लेयर पार्किंग, कामर्शियल कांप्लेक्स

सागर। आगामी 26 नवंबर डा हरिसिंह गौर की जयंती पर सागर का गौरव दिवस भव्यता और समारोहों के साथ मनाया जाएगा। इस आयोजन में मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चैहान को भी आमंत्रित किया जा रहा है जो सागर स्मार्ट सिटी व नगरनिगम प्रशासन सहित अनेक विभागों के लगभग डेढ़ सौ करोड़ रुपए की लागत से हुए विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण करेंगे। यह घोषणा मंत्री श्री भूपेंद्र सिंह ने कलेक्टर सभाकक्ष में आयोजित पत्रकार वार्ता में की है।
मंत्री श्री सिंह ने बताया कि सागर का गौरव दिवस पर होने वाले विभिन्न तरह के आयोजनों की रूपरेखा बनाने और उन कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी के लिए शहर और यह वार्ड स्तर पर आयोजन समितियां बनाई जाएंगी जिनमें सभी वर्गों, क्षेत्रों से गणमान्य नागरिकों और जनप्रतिनिधियों को शामिल किया जाएगा। गौरव दिवस के कार्यक्रम से नगर के प्रत्येक नागरिक की  भागीदारी होगी। सभी घरों में रंगोली, सजावट, दीप प्रज्वलन, नगर में भव्य सजावट, आतिशबाजी और विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे।  


मंत्री श्री सिंह ने बताया कि 26 नवंबर को गौरव दिवस पर जिन कार्यों का लोकार्पण होगा उनमें प्रमुख रूप से रतौना स्थित डेयरी शिफ्टिंग कांप्लेक्स लागत 8 करोड़ रु, वर्किंग वूमन हास्टल 2.12 करोड़ रु, इंक्यूबेशन सेंटर 15 करोड़ र, मकरोनिया रेलवे ओवर ब्रिज 18 करोड़ रु, सिटी स्टेडियम 15 करोड़ रु, पूर्व प्रधानमंत्री स्व अटल बिहारी वाजपेई की अटल पार्क में प्रतिमा लागत 1 करोड़ रुपए, तिली - सिविल लाइंस स्मार्ट रोड लागत 58.78 करोड़ रु, संजय ड्राइव से कनेरा पुल तक रोड 12 करोड़ रु, स्टार्म वाटर ड्रैनेज सिस्टम 52 करोड़ रुपए के अतिरिक्त अन्य विभागों के भी विकास कार्यों के लोकार्पण व भूमिपूजन होंगे।
समीक्षा बैठक की जानकारी देते हुए मंत्री श्री भूपेंद्र सिंह ने बताया कि आज सागर शहरी पीएम आवास के 546 हितग्राहियों के लिए किश्त के रूप में 546 लाख रु सिंगल क्लिक के माध्यम से उनके खाते में पहुंचाए गये हैं।


मंत्री श्री सिंह ने कहा कि समीक्षा बैठक में निर्णय लिया गया है कि म्युनिसिपल स्कूल के एक हिस्से में मल्टीप्लेयर पार्किंग, उसके ऊपर कामर्शियल कांप्लेक्स, पीछे मैदान व स्कूल भी रहेंगी। उन्होंने बताया कि नया बाजार के मल्टीस्टोरी शापिंग कांप्लेक्स का प्लान बन कर आ गया है। इस तीन मंजिला कांप्लेक्स में तीन गुना अधिक दूकानें बनेंगी अधिक लोगों को रोजगार मिल सकेगा और नगरनिगम की आय भी बढ़ सकेगी। उन्होंने कहा कि कुछ विकास कार्यों को रीडेंसीफिकेशन के अंतर्गत भी लिया जा रहा है।
पत्रकार वार्ता में  सांसद श्री राजबहादुर सिंह, विधायक श्री शैलेन्द्र जैन, महापौर श्रीमती संगीता सुशील तिवारी, निगम अध्यक्ष श्री वृंदावन अहिरवार, महापौर प्रतिनिधि श्री सुशील तिवारी, कलेक्टर श्री दीपक आर्य, निगमायुक्त सह कार्यकारी निदेशक एवं सीईओ स्मार्ट सिटी श्री चंद्रशेखर शुक्ला,नेवी जैन  आदि उपस्थित रहे।
Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Archive