बंसल क्लासेस,सागर +916232102606. +919340574756

SAGAR: चाचा ने दो सगे भतीजों की लाठियो से पीट पीटकर की हत्या

SAGAR: चाचा ने दो सगे भतीजों की लाठियो से पीट पीटकर की हत्या


सागर। सागर जिले के देवरी इलाके के गौरझामर थाना क्षेत्र में चाचा ने फ़िल्मी स्टाइल में अपने सगे दो भतीजों का मर्डर कर दिया। दरअसल चाचा ने करीब दो दर्जन गुंडों के साथ अपनी भाभी और दो भतीजे को खदेड़कर बरकोटी बस स्टैंड के पास लाठियां और राडों से इस कदर पीटा की दोनों भतीजों को शरीर में गंभीर चोटें आई थी। जिनके हाथ-पैर फैक्चर हो गए थे। उन्हें देवरी के अस्पताल में भर्ती करने के बाद बीएमसी रैफर किया था। जहां दोनों भाई रामबाबू और राजा बाबू ने दम तोड़ दिया।  सगे भाइयों की जान जाने के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। घटना को पुरानी रंजिश पर से अंजाम दिया गया।

सागर के गौरझामर थाना क्षेत्र में जमीनी विवाद की रंजिश में चाचा ने गुंडों के साथ मिलकर अपने ही दो भतीजों को लाठी-डंडों से इतना पीटा की दोनों की अस्पताल में उपचार के दौरान बुधवार सुबह मौत हो गई। सूचना पर पुलिस ने मामले में पंचनामा बनाकर जांच शुरू की है। जानकारी के अनुसार रामबाबू पुत्र रूपसिंग ठाकुर उम्र 26 साल और राजाबाबू ठाकुर उम्र 24 साल निवासी बिजौरा का अपने चाचा से विवाद चल रहा था।

मंगलवार को रंजिश के चलते चाचा ने करीब दो दर्जन गुंडों के साथ बरकोटी तिगड्डा पर दोनों भाइयों को घेर लिया। जहां उन्हें दौड़ा-दौड़ाकर डंडे, लोहे की रॉडों से पीटा। दोनो को  बिजोरा से बरकोटी तक दौड़ा-दौड़ा कर खदेड़ा। जब दोनों भाई सुरेंद्र सिंह के घर में घुस गए तो वहां दो जीपों से पहुंचकर करीब दो दर्जन गुंडों ने जमकर लाठियां और लोहे की रॉड बुरी तरह पीटा। जिससे दोनों गंभीर घायल हो गए। उन्हें मरा हुआ समझकर मारपीट करने वाले भाग गए। यही नहीं बचाने गयी माँ रेखा रानी
से भी पिटाई की गयी। मौके पर पहुंचे पिता रूप सिंह ने डायल 100 को सूचना दी। उनको देवरी अस्पताल में इलाज के बाद घायलों को बीएमसी भेजा था। जहां रामबाबू और राजा बाबू का दम निकल गया। मामले में पुलिस के अनुसार प्रकरण दर्ज कर मामले की   जाँच शुरू कर दी है आरोपियों की तलाश की जा रही है। 
Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Archive