बंसल क्लासेस,सागर +916232102606. +919340574756

BJP : नगरीय निकायों के पार्षद प्रत्याशियों की सूची 17 जून को, 18 जून को है फार्म भरने की अंतिम तारीख★ MLA शेलेन्द्र जैन नही है नाराज ,सम्भालेंगे चुनाव की कमान ★ नगरीय विकास मंत्री भूपेन्द्र सिंह


BJP : नगरीय निकायों के पार्षद प्रत्याशियों की सूची 17 जून को, 18 जून को है फार्म भरने की अंतिम तारीख

★  MLA शेलेन्द्र जैन नही है नाराज ,सम्भालेंगे चुनाव की कमान 

★ नगरीय  विकास मंत्री भूपेन्द्र सिंह

सागर। भाजपा- कांग्रेस दोनो में  नगरीय निकायों के वार्ड पार्षदों की घोषणा का मामला अभी उलझा हुआ है। भाजपा में महापौर प्रत्याशी की घोषणा में देरी के बाद  अब नगर निगमो  के वार्ड पार्षदों की घोषणा अब नामांकन दाखिल करने की अंतिम तारीख के एक दिन पहले 17 जून को होगी। इनके लिए गठित सम्भागीय चयन कमेटी नाम तय नही कर पाई है। तीन-तीन नामो का पैनल बनाया गया है। हालांकि सागर के कुछ नगरीय निकायो की पहली सूची जारी हो चुकी है। टिकिटों को लेकर पार्टी में घमासान मचा है। 
सागर की सम्भागीय चयन समिति की बैठक लेने आए  नगरीय प्रशासन मंत्री भूपेंद्र सिंह  ने आज मीडिया को बताया कि सागर सम्भाग के नगरीय निकायों के पार्षदों के चयन हेतु मंथन हुआ है। जिला कोर कमेटी से तीन तीन नामो का पैनल देगी। 17 जून को सम्भागीय कमेटी विचार करके इनकी घोषणा करेगी। 



दलबदल का दौर शुरू

बताया जाता है कि नगरीय निकायों में भाजपा को आशंका है कि वार्डो की घोषणा के बाद नाराज दावेदार भाजपा छोड काँग्रस का दामन थाम सकते है। इसके चलते पार्टी 17 जून को इसका ऐलान कर रही है। इसी के चलते कांग्रेस ने भी अपने उम्मीदवार घोषित नही किये है। उसे भाजपा की सूची का इंतजार है। 


सागर में टिकिट नही मिलने की आशंका के चलते कुछ पूर्व पार्षदों ने भाजपा छोड़ काँग्रेस में शामिल हो गए। इस मामले में मंत्री भूपेन्द्र सिंह का कहना है कि पार्टी छोड़ने वाले पार्टी के नही है। भाजपा में दावेदार ज्यादा है इसलिए पार्टी सामजंस्य से इनकी घोषणा कर रही है। भाजपा में व्यक्ति नही पार्टी चुनाव लड़ती है।



भाजपा विधायक शेलेन्द्र जैन नही है नाराज  ,सम्भालेंगे चुनाव की कमान नाराज,

महापौर पद पर  मंत्री भूपेंद्र सिंह खेमे के भाजपा नेता डॉ सुशील तिवारी की पत्नी श्रीमती संगीत तिवारी की घोषणा से सागर के भाजपा विधायक शेलेन्द्र जैन नाराज है। कल मंगलवार को प्रत्याशी की घोषणा के बाद निकले स्वागत जुलूस आदि में विधायक जैन नही आये । इस मामले में मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि शेलेन्द्र जैन नाराज नही है। वे चुनाव में दिखेंगे और पूरी कमान सम्भालेंगे। 


घोषणापत्र होगा राज्य स्तरीय और हरेक निकाय का अलग

प्रदेश चुनाव अभियान समिति और कोर कमेटी के सदस्य व नगरीय प्रशासन मंत्री  भूपेंद्र सिंह ने बताया कि  नगरीय निकायों के चुनावो में भाजपा का राज्यस्तरीय घोषणा पत्र तो जारी होगा ही। इसके साथ ही  हरेक नगरीय निकायों चाहे नगर निगम हो या नगर पालिका  ,नगर परिषद सभी का अपना एक घोषणापत्र होगा। जिसमे स्थानीय मुद्दे रहेंगे। 


सम्भागीय कमेटी में ये हुए शामिल

भाजपा की सागर सम्भाग की कमेटी की   बैठक संयोजक मंत्री भूपेंद्र सिंह ने ली। इसमें तीन केबिनेट मंत्री गोपाल भार्गव गोविंद राजपूत, ब्रजेश प्रताप सिंह, पूर्व मंत्री हरिशंकर खटीक , ललिता यादव, सांसद राजबहादुर सिंह ,प्रदीप लारिया, जिलाध्यक्ष गौरव सीरोठिया आदि शामिल हुए। बैठक में उम्मीदवारों पर चर्चा के अलावा चुनावी रणनीति पर भी मंथन हुआ । 




पंचायत और नगरीय चुनावो से जुड़ी खबरों को पढ़ने ...जुड़े...

तीनबत्ती न्यूज़. कॉम
के फेसबुक पेज  और ट्वीटर से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे


ट्वीटर  फॉलो करें

वेबसाईट


इंस्टाग्राम


Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Archive