बंसल क्लासेस,सागर +916232102606. +919340574756

BJP : नगर निगम सागर के वार्ड पार्षदों की सूची जारी, महापौर सहित पार्षद प्रत्याशी 18 जून को भरेंगे नामांकन★कई पूर्व पार्षदों के कटे टिकिट, कुछ की पत्नियों को मिले टिकिट, निर्दलीय लड़ेंगे नाराज दावेदार

BJP : नगर निगम सागर के वार्ड पार्षदों की सूची जारी, महापौर सहित पार्षद  प्रत्याशी 18 जून को भरेंगे नामांकन

★कई पूर्व पार्षदों के कटे टिकिट, कुछ की पत्नियों को मिले टिकिट, निर्दलीय लड़ेंगे नाराज दावेदार

सागर। भाजपा ने नगर निगम सागर के वार्ड पार्षद प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। लंबे इंतजार के बाद नामांकन पत्र दाखिल करने के अंतिम दिन के एक दिन पहले रात में सम्भागीय चयन समिति के संयोजक और नगरीय विकास मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने
इसे घोषित कर दी। सूची में कई पूर्व पार्षदों के टिकिट कट गए। कुछ दिन पहले टिकिट की आस में भाजपा में शामिल हुए कांग्रेसियों को कुछ नही मिला। 


भाजपा की महापौर प्रत्याशी 48 पार्षद प्रत्याशियों के साथ नामांकन दाखिल करेगीं


 भाजपा प्रत्याशी संगीता सुशील तिवारी और 48 पार्षद प्रत्याशी एक साथ आज 18 जून 2022 को अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। नामांकन जमा करने के दौरान कैबिनेट मंत्री गोपाल भार्गव, कैबिनेट मंत्री भूपेंद्र सिंह, कैबिनेट मंत्री गोविंद सिंह राजपूत, भाजपा प्रदेश मंत्री श्रीमती लता वानखेड़े, प्रभुदयाल पटेल, सांसद राजबहादुर सिंह, खनिज विकास निगम उपाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह मोकलपुर, जिला अध्यक्ष गौरव सिरोठिया सागर, विधायक शैलेन्द्र जैन, प्रदीप लारिया, महेश राय एवं वरिष्ठ भाजपा पदाधिकारी  उपस्थित रहेंगे। 


भारतीय जनता पार्टी जिला मीडिया प्रभारी श्रीकान्त जैन ने बताया कि भाजपा कार्यकर्ता प्रातः11 बजे होटल रामाश्रम के सामने पं. दीनदयाल उपाध्याय चौराहा पर एकत्रित होंगें। जहाँ वरिष्ठ नेता कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। तत्पश्चात महापौर एवं पार्षद प्रत्याशि भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता के साथ रैली के रूप में गोपालगंज-झंडा चौक-कालीचरण चौराहा-सिविल लाइन चौराहा से होते हुये कलेक्ट्रेट परिसर पहुंचकर सामूहिक रुप से नामांकन दाखिल करेंगे। भाजपा महापौर प्रत्याशी श्रीमती संगीता सुशील तिवारी ने सागर नगर के समाज सेवी, प्रबुद्धजनों, वरिष्ठ जनों, मातृशक्ति, युवा साथियों और भाजपा पदाधिकारी कार्यकर्ताओं से नामांकन रैली में शामिल होने की अपील की है। 





Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Archive