बंसल क्लासेस,सागर +916232102606. +919340574756

भाजपा में कार्यकर्ता और संगठन ही चुनाव लड़ते हैं और जीतते हैंः मंत्री भूपेन्द्र सिंह★ 18 जून को महापौर और पार्षद प्रत्याशी एक साथ भरने जाएंगे फार्म★ महापौर प्रत्याशी श्रीमती संगीता सुशील तिवारी के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन

भाजपा में कार्यकर्ता और संगठन ही चुनाव लड़ते हैं और जीतते हैंः मंत्री भूपेन्द्र सिंह

★ 18 जून को महापौर और पार्षद प्रत्याशी एक साथ भरने जाएंगे फार्म

★ महापौर प्रत्याशी श्रीमती संगीता सुशील तिवारी के  चुनाव कार्यालय का उद्घाटन 


सागर। भारतीय जनता पार्टी में प्रत्याशी निमित्त मात्र होता है। चुनाव कार्यकर्ता और पार्टी लड़ते हैं। कार्यकर्ता और पार्टी ही चुनाव जीतते हैं। और भाजपा में चुनाव महज इसलिए नहीं जीते जाते कि सत्ता प्राप्ति हो बल्कि हमारे कुछ सिद्धांत, मूल्य और उद्देश्य हैं जिनके माध्यम से हम जनकल्याण, विकास और राष्ट्रनिर्माण का लक्ष्य लेकर चलते हैं। यह उद्गार नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेंद्र सिंह ने यहां भाजपा की महापौर प्रत्याशी श्रीमती संगीता सुशील तिवारी के मुख्य चुनाव कार्यालय के उद्घाटन कार्यक्रम में व्यक्त किए।_
 मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि भाजपा आज दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी है जिसने नये मूल्य स्थापित किये और परिवारवाद को समाप्त करने का काम किया। भाजपा ने यह तय किया है कि किसी के परिवार से टिकट नहीं दिया जाएगा। परिवार से एक ही व्यक्ति चुनाव लड़ेगा। पार्टी ने यह भी तय किया है कि 75 साल से अधिक उम्र के किसी व्यक्ति को टिकट नहीं दिया जाएगा। 

     मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि जहां पर भी परिवारवादी पार्टियां हैं, वे धीरे-धीरे समाप्त हो रहीं हैं। पार्टी ने यह भी तय किया कि 60 साल से अधिक के व्यक्ति को महापौर का प्रत्याशी नहीं बनायेंगे। पार्टी ने महापौर चुनाव के लिये सर्वे कराया था। चुनाव समिति में पार्टी के सारे बड़े नेता उपस्थित थे। जिन्होंने तय किया कि वर्तमान विधायक को महापौर का टिकट नहीं देंगे। जबकि सर्वे में इंदौर से विधायक रमेश मेंदोला और भोपाल से कृष्णा गौर आगे थी। ग्वालियर में पहले नंबर पर माया सिंह का नाम आगे था, मगर वे उम्र के क्राइटएरिया में नहीं थी। उन्होंने कहा कि भाजपा एक व्यक्ति से नहीं चलती बल्कि निर्णय सामूहिक होते हैं। जबकि कांग्रेस में तो सिर्फ कमलनाथ ने ही महापौर के सारे टिकट तय कर दिये। 




मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि प्रदेश चुनाव समिति ने अधिकतम विचार विमर्श करके ही सागर के महापौर का टिकट तय किया है। राजबहादुर का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि पार्टी में कार्यकर्ता ही सर्वोपरि है। भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है और हमें पार्टी के लिए सतत काम करना है। क्योंकि समय-समय पर सबका मूल्यांकन होता है। हाल ही में सम्पन्न हुए राज्यसभा के चुनाव इसका उदाहरण हैं। नरेन्द्र मोदी जी, अटल बिहारी वाजपेयी जी इस बात के उदाहरण है कि तपस्या से ही व्यक्ति प्रधानमंत्री जैसे पद तक पहुंचता है और यह सिर्फ भाजपा में ही संभव है। 



 मंत्री श्री सिंह ने कहा कि सागर के महापौर का चुनाव हमें पार्टी के लिए लड़ना है। यह चुनाव इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि एक साल बाद विधानसभा के चुनाव होना है। महापौर के चुनाव में जीत ही विधानसभा चुनाव की आधारशिला रखेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा बहुत बड़ा परिवार है। हम सबका आज जो मान सम्मान है, वह पार्टी के कारण ही है। पार्टी हमारी मां है। इसलिए महापौर पद का चुनाव जीतना हम सबका संकल्प होना चाहिए। हम सब मिलकर सागर का चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि सागर के सर्वे में भाजपा ही जीत रही है।

प्रत्याशी एक साथ भरेंगे फार्म

 पार्षद प्रत्याशी के चयन हेतु हर वार्ड से तीन नामों की पैनल बनी है, जिस पर कल संभागीय समिति की बैठक में नाम फायनल किये जाएंगे। इसके बाद 18 जून को महापौर प्रत्याशी श्रीमती संगीता तिवारी सहित सभी 48 वार्डों के पार्षद प्रत्याशी एक साथ नामांकन जमा करने निर्वाचन कार्यालय जाएंगे। 

भाजपा के वरिष्ठ नेता डाॅ. सुशील तिवारी ने कहा कि वे हृदय से भाजपा के आभारी हैं, जिसनें संगीता तिवारी को महापौर पद के लिये योग्य समझा। मैं भी भाजपा का एक सामान्य कार्यकर्ता हूं और पार्टी ने जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसे पूरी निष्ठा से निभाने का प्रयास किया है। अतः आप सभी को वचन देता हूं कि किसी के भी सम्मान पर आंच नहीं आने दूंगा। प्रत्येक कार्यकर्ता की बात सुनी जाएगी। 
उद्घाटन कार्यक्रम को जिला भाजपा अध्यक्ष गौरव सिरौठिया, विधायक शैलेन्द्र जैन, सांसद राजबहादुर सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता हीरा सिंह राजपूत योगाचार्य विष्णु आर्य आदि ने  संबोधित किया।


ये रहे मौजूद 

कार्यक्रम में महापौर प्रत्याशी श्रीमती संगीता सुशील तिवारी, मप्र खनिज विकास निगम के उपाध्यक्ष राजेंद्रसिंह मोकलपुर, योगाचार्य विष्णु आर्य, राम अवतार पांडे, श्रीमती संध्या भार्गव, नारायण कबीर पंथी, अशोक सिंह बामोरा, कमलेश बघेल, संतोष रोहित, अरविंद तोमर, श्रीमती प्रतिभा चौबे, मेघा दुबे, रामकुमार साहू, नेवी जैन, देवेन्द्र फुसकेले, प्रशांत जैन, श्रीमती रश्मि जैन, रूबी पटैल, नेहा जैन, अंशुल हर्षे, मीरा चौबे, डाॅ. दशरथ मालवीय, चेतराम अहिरवार, यशवंत करोसिया, जयकुमार सोनी, कन्हैया पटैल, शरद अग्रवाल, कपिल नाहर, अमित वैशाखिया, अखिलेश जोशी, नीतेश तिवारी, विकास बेलापुरकर, अशोक जैन, विनय तिवारी, राहुल वैद्य, प्रकाश पटैल, श्रीमती कल्पना पटैल, शारदा कोरी, जयश्री चढ़ार, अनिता अहिरवार, मनोहर साहू, सिंथिल पड़ेले, कैलाश हासमी, वीरेंद्र जैन मालथौन, राजेश केशरवानी, विनोद तिवारी, रमेश मुन्ना रावत, भगवती जाटव वृंदावन अहिरवार, रामू ठेकेदार, श्रीमती सुषमा यादव, शैलेन्द्र ठाकुर, जगन्नाथ गुरैया, लक्ष्मण सिंह, शैलेष केशरवानी, यश अग्रवाल, नवीन भट्ट, अजय लम्बरदार, रीतेश मिश्रा, रीतेश तिवारी, अनिल जैन नैनधरा, अर्पित पांडे, विक्रम सोनी, श्रीकांत जैन, नीरज जैन गोलू, नीलेश जैन, अनिल जैन, आदेश जैन, शुभम जैन, राजू पड़ेले, अलोक केशरवानी, विकास केशरवानी, निखिल अहिरवार, संचित शुक्ला, नितिन सोनी, राजू शर्मा, सांग्स सागर, बंसत सोनी, रिंकु राज, राजा खुशी, पीयूस मार्टिन, विनय मिश्रा, रामेश्वर नामदेव, देवेन्द्र कटारे, संजय द्विवेदी, मनीष चैबे, लवप्रीत गुरोन, देवेश गर्ग, रामजी दुबे, निकेश गुप्ता, श्रीमती सविता जिनेश साहू, हेमंत यादव, अवधेश तिवारी धर्मवीर साहू, राजकुमाार नामदेव, आबिद पठान, जावेद खान, सुरेश पंजवानी, चंदु बुधवानी, दीनानाथ दुबे, विशाल खटीक, कैलाश हंसानी, दीपक लोधी, निर्भय घोषी, सूरज घोषी, रानू साहू, शुभम नामदेव, पप्पू जैन, मनोज शुक्ला, विनोद प्रजापति, गंगाराम अहिरवार सहित अनेक भाजपा नेता, कार्यकर्ता शामिल थे। 


पंचायत और नगरीय चुनावो से जुड़ी खबरों को पढ़ने ...जुड़े...

तीनबत्ती न्यूज़. कॉम
के फेसबुक पेज  और ट्वीटर से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे


ट्वीटर  फॉलो करें

वेबसाईट


इंस्टाग्राम




Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Archive