बंसल क्लासेस,सागर +916232102606. +919340574756

मकरोनिया में भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए कार्यकर्ता


मकरोनिया में भाजपा छोड़  कांग्रेस में शामिल हुए कार्यकर्ता


सागर। मकरोनिया नगरपालिका में टिकिट वितरण में उपेक्षा को लेकर नाराज भाजपा नेता अब काँग्रेस में शामिल हो रहे है। मकरोनिया नपा में भाजपा ने 18 में से 11 प्रत्याशियों की सूची जारी की है।  जिसमे पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष सुशीला रोहित के पति और भाजपा नेता सन्तोष रोहित, सन्तोष खटीक, इंदु चोधरी सहित कई दिग्गजों के नाम नही है। भाजपा नेत्री सुधा शर्मा भी नाराज है। वही एक पूर्व पार्षद रुक्मणि गौड़ ने भी कल पार्टी छोड़ दी।



मकरोनिया नगर पालिका में आगामी चुनाव को देखते हुये आज जिला ग्रामीण कांग्रेस कार्यालय में जिला ग्रामीण के अध्यक्ष  स्वदेश जैन गुडडू भैया कांग्रेस के वरिष्ठ नेता 
पं. दीपक दुबे युवा नेता जतिन चौकसे, जितेन्द्र खटीक, के नेतृत्व में मकरोनिया नगर पालिका के भाजपा  कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस की नीतियों से प्रभावित होकर कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की और मकरोनिया नगर पालिका से प्रचण्ड बहुमत से जिताने का संकल्प लिया। सदस्यता लेने वालों में  सचिन रोहित, रवि अहिरवार, आशीष अहिरवार, परषोत्तम, अरविन्द पटैल, विनोद अहिरवार, कपिल अहिरवार, हरि दाऊ, प्रियंका अहिरवार, मालती अहिरवार, यशोदा अहिरवार, मंजू अहिरवार, शिया अहिरवार, कैलाशरानी, कौशिल्या, प्रेमबाई, द्रोपती, अन्ती, कौशिल्या, कुसुम, नैनीबाई, अनीता आदि है । कार्यक्रम का संचालन मनोज पवार ने किया  एवं आभार  राकेश सरवैया ने माना।





पंचायत और नगरीय चुनावो से जुड़ी खबरों को पढ़ने ...जुड़े...

तीनबत्ती न्यूज़. कॉम
के फेसबुक पेज  और ट्वीटर से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे


ट्वीटर  फॉलो करें

वेबसाईट


इंस्टाग्राम




Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Archive