बंसल क्लासेस,सागर +916232102606. +919340574756

SAGAR : पूर्व भाजपा पार्षद देविका विश्वकर्मा और बब्बू यादव कांग्रेस में शामिल

SAGAR : पूर्व भाजपा पार्षद देविका विश्वकर्मा और बब्बू यादव  कांग्रेस में शामिल

सागर। भारतीय जनता पार्टी से दो बार पार्षद रही देविका विश्वकर्मा ने अपनी पार्टी का दामन छोड़कर कांग्रेस का तिरंगा थाम लिया है। वह शास्त्री वार्ड से 2 बार पार्षद रही हैं। इनके अलावा भाजपा नेता बाबू सिंह बब्बू यादव ने भी भाजपा छोड़कर कांग्रेस की सदस्यता ले ली है।
शहर के शास्त्री वार्ड से दो बार पार्षद राही देविका विश्वकर्मा ने आज कांग्रेस से महापौर प्रत्याशी श्रीमती निधि सुनील जैन तथा जिला कांग्रेस अध्यक्ष रेखा चौधरी के समक्ष भाजपा छोड़कर कांग्रेस की सदस्यता ली है। इसके पहले 5 अन्य भाजपा पार्षद भी पार्टी छोड़कर कांग्रेस की सदस्यता ले चुके हैं। इनके अलावा भाजपा नेता बाबू सिंह बब्बू यादव ने भी भाजपा छोड़कर अपने साथियों समेत कांग्रेस की सदस्यता ली है।  


भाजपा पार्षद देविका विश्वकर्मा और भाजपा नेता बाबू सिंह बब्बू यादव द्वारा कांग्रेस की सदस्यता लिए जाने के समय प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष सुरेंद्र चौधरी जिला कांग्रेस अध्यक्ष रेखा चौधरी पूर्व विधायक सुनील जैन, महापौर पद की प्रत्याशी श्रीमती निधि सुनील जैन, चुनाव संचालक सुरेंद्र सुहाने ,रामकुमार पचौरी मुकुल पुरोहित ,श्रीमती किरण मिश्रा ,राजा सेन ,जगदीश दुबे,  नरेंद्र सोनी, राजा सेन ,
दबे,रवि बड़ोनिया, राजा सोनी,प्रशांत समेया मनोज जैन ,प्रियंका तिवारी समेत बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित थे।  चुनाव संचालक सुरेंद्र सुहाने ने भाजपा छोडकर कांग्रेस में शामिल हुए नेताओं का आभार जताते हुए  कांग्रेस को जिताने की अपील की।        
               







पंचायत और नगरीय चुनावो से जुड़ी खबरों को पढ़ने ...जुड़े...

तीनबत्ती न्यूज़. कॉम
के फेसबुक पेज  और ट्वीटर से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे


ट्वीटर  फॉलो करें

वेबसाईट


इंस्टाग्राम


Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Archive