Editor: Vinod Arya | 94244 37885

गीतांजली ग्रीन सिटी जन कल्याण समिति के चुनाव सम्पन्न: अधिवक्ता राजेश मिश्रा बने अध्यक्ष

गीतांजली ग्रीन सिटी जन कल्याण समिति के चुनाव सम्पन्न: अधिवक्ता राजेश मिश्रा बने अध्यक्ष 


तीनबत्ती न्यूज :12 अक्टूबर, 2025

सागर: संजय डाइव रोड स्थित गीताजंली ग्रीन सिटी की जनकल्याण समिति के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव एवं कोषाध्यक्ष पद हेतु चुनाव प्रक्रिया का  12 अक्टूबर दिन रविवार को संपन्न हुई।  जिसमें मुख्य निर्वाचन अधिकारी  प्रदीप चतुर्वेदी द्वारा चुनाव परिणाम की घोषणा की गई। 


जिसमें राजेश कुमार मिश्रा एडवोकेट, नोटरी पब्लिक अधिकारी को निर्विराध अध्यक्ष पद पर निर्वाचित किया गया साथ ही उपाध्यक्ष पद हेतु सतेंद्र सोधिया (जैन), सचिव पद हेतु  धीरज शर्मा एवं कोषाध्यक्ष पद हेतु श्री अभिषेक तिवारी को निर्विरोध मनोनीत किया गया । इस मौके पर समस्त कॉलोनी वासियों द्वारा हर्षोल्लास से सभी पदाधिकारियो का स्वागत किया गया।



जिसमें चुनाव निर्वाचन समिति के समस्त सदस्य  कपिल उपाध्याय, संजय यादव,  राजेंद्र सिंह, श्री गणेश श्रीवास्तव एवं  विनोद कुमार जैन,  निशांत दुबे उर्फ बाटू दुबे,  रितेश पांडे,  आनंद जैन,  रमन जारोलिया अतिरिक्त लोक अभियोजक, श्री योगेश सिंघई (जैन) श्री हर्ष मिश्रा, श्री कपिल तिवारी, श्री मोहित भार्गव सभी कॉलोनीवासी उपस्थित रहे। नवनिर्वाचित अध्यक्ष  राजेश मिश्रा द्वारा सभी को धन्यवाद प्रेषित किया गया। 

Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

www.Teenbattinews.com

Archive