Editor: Vinod Arya | 94244 37885

पार्किग समस्या के निराकरण हेतु महापौर ने मल्टीलेबिल पार्किंग का किया निरीक्षण : कार्य की गति धीमी होने पर जताई नाराजगी

पार्किग समस्या के निराकरण हेतु महापौर ने मल्टीलेबिल पार्किंग का किया निरीक्षण : कार्य की गति धीमी होने पर  जताई नाराजगी 


तीनबत्ती न्यूज: 10 अक्टूबर, 2025
सागर:  लंबे समय से चली आ रही शहर की यातायात व्यवस्था के स्थायी निदान करने हेतु पं.मोतीलाल स्कूल कटरा बाजार में 39 करोड़ रूपये की लागत से बनायी जा रही  मल्टीलेबिल पार्किंग का महापौर श्रीमति संगीता  तिवारी ने एम.आई.सी.सदस्यों एवं वरिष्ठ भाजपा नेता एवं महापौर प्रतिनिधि डाॅ.सुशील तिवारी के साथ निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान महापौर ने मल्टीलेबित पार्किंग के निर्माण की गति धीमी पाये जाने पर नाराजगी व्यक्त करते हुये संबंधित इंजीनियर एवं ठेकेदार को कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देष दिये। मल्टीलेबिल पार्किंग का निर्माण होने से शहर की यातायात व्यवस्था में सुधार होगा साथ ही कटरा बाजार में खड़ी चार पहिया एवं दो पहिया वाहनों को व्यवस्थित रखने के लिये स्थान सुरक्षित रहेगा।


मल्टीलेबिल पार्किग में ग्राउण्ड फ्लोर पर 300 दो पहिया वाहनों को रखने, प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय तल पर 100-100 चार पहिया वाहनों को रखने की व्यवस्था की गई है तथा इसकी छत पर मल्टी प्लेक्स और फूड कोर्ट बनाया जायेगा। मल्टीलेबिल पार्किंग के साथ ही 26 करोड़ की राषि से व्यवसायिक परिसर का निर्माण किया जायेगा। इस व्यवसायिक परिसर में 150 दुकानों का निर्माण किया जायेगा जो एक वर्ष के भीतर पूर्ण हो जायेगा।
निरीक्षण के दौरान महापौर ने कहा कि नगर निगम द्वारा शहर की यातायात व्यवस्था के सुचारू संचालन हेतु लगातार प्रयास किये जा रहे है, मल्टीलेबिल पार्किंग के निर्माण से कटरा बाजार सहित अन्य क्षेत्रों की यातायात व्यवस्था सुधार होगा साथ ही मल्टीलेबिल पार्किंग के साथ ही यातायात पुलिस चैकी एवं फायर स्टेषन का निर्माण भी किया जायेगा जिससे फायर गाड़ी वहाॅ पर उपलब्ध रहेगी। उन्हांेने कि एक वर्ष के भीतर मल्टीलेबिल पार्किग बनकर तैयार हो जायेगी जो इस शहर के लिये एक नई उपलब्धि प्राप्त होगी।
निरीक्षण के दौरान एम.आई.सी.सदस्य शैलेंद्र ठाकुर,  राजकुमार पटैल, श्रीमति कंचन सोमेष जड़िया, श्रीमति संगीता शैलेष जैन, पार्षद प्रतिनिधि नरेष यादव, श्री रामराकेष डब्ब्बू साहू, भाजपा नेता  रिषांक तिवारी, संतोष दुबे, प्र.कार्यपालन यंत्री संजय तिवारी, उपयंत्री दिनकर शर्मा, कंसल्टेंट अनुराग सोनी उपस्थित थे।

Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

www.Teenbattinews.com

Archive