भारतरत्न कर्पूरी ठाकुर प्रतिमा अनावरण समारोह 11 अप्रैल को सागर में : विधानसभा अध्यक्ष ,केंद्रीयमंत्री सहित अनेक जनप्रतिनिधि होंगे शामिल : समाजवादी चिंतक रघु ठाकुर
तीनबत्ती न्यूज: 04 अप्रैल, 2026
सागर: भारतरत्न , जन नायक कर्पूरी ठाकुर की प्रतिमा का अनावरण समारोह 11 अप्रैल 2026,शनिवार को सागर के अटल पार्क ने दोपहर 12 बजे होगा। इसमें कर्पूरी ठाकुर के समर्थक और अतिथि उनके व्यक्तित्व पर चर्चा करेंगे।भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर प्रतिमा स्थापना समति, सागर की ओर से समाजवादी चिंतक रघु ठाकुर ने आज मीडिया को इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि बिहार के दो दफा मुख्यमंत्री रहे स्व कर्पूरी ठाकुर का जीवन सादगी और ईमानदारी भरा था है। उनका जीवन आजादी से लेकर आपातकाल तक संघर्षोभरा रहा है।
ये होंगे अनावरण समारोह में शामिल
प्रतिमा के अनावरण समारोह में श्री नरेन्द्र सिंह तोमर अध्यक्ष, मध्यप्रदेश विधानसभा, श्री रामबहादुर राय अध्यक्ष, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केन्द्र, दिल्ली ,केंद्रीय जलशक्ति मंत्री डॉ. राजभूषण चौधरी, श्री गोविन्द सिंह राजपूत मंत्री, म.प्र. शासन श्रीभूपेन्द्र सिंह विधायक एवं पूर्व मंत्री , श्री शैलेन्द्र जैन श्री प्रदीप लारिया विधायक , श्रीमती संगीता तिवारी महापौर, नगर पालिका निगम, सागर श्री वृन्दावन अहिरवार अध्यक्ष, नगर पालिका निगम शामिल होंगे । इसकी अध्यक्षता श्री रघु ठाकुर समाजवादी चिंतक की गरिमामय उपस्थिति में होगी। श्री रघु ठाकुरने बताया कि यह कार्यक्रम किसी राजनीतिक दल का नहीं है। कार्यक्रम में सभी को आमंत्रित किया गया है। कुछ जनप्रतिनिधि बढ़ सकते है। उन्होंने कार्यक्रम में सभी से शामिल होने की अपील की है।







0 comments:
एक टिप्पणी भेजें