Editor: Vinod Arya | 94244 37885

Sagar News: : दर्शन कर लौट रहे दंपत्ति की बाइक को कंटेनर ने मारी टक्कर: मां - बेटी की मौत , पिता घायल

Sagar News: : दर्शन कर लौट रहे दंपत्ति की बाइक को कंटेनर ने मारी टक्कर: मां - बेटी की मौत , पिता घायल


तीनबत्ती न्यूज: 02 अप्रैल, 2026

सागर: मध्य प्रदेश के सागर जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा मालथौन थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे 44 पर हुआ। जानकारी के अनुसार मालथौन निवासी राजा सिंह राजपूत, उनकी पत्नी सरोज राजपूत और रश्मि राजपूत अमझिरा घाटी स्थित हनुमान मंदिर में दर्शन करने गए थे। दर्शन के बाद तीनों बाइक से वापस अपने घर मालथौन लौट रहे थे।



तेज रफ्तार कंटेनर ने पीछे से मारी टक्कर

इसी दौरान नेशनल हाईवे 44 पर पीछे से आ रहे तेज रफ्तार कंटेनर ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि सरोज राजपूत और रश्मि राजपूत ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे में बाइक चालक राजा सिंह राजपूत गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल मालथौन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

_____________

वीडियो देखने क्लिक करे

रुद्राक्षधाम स्थित श्री दक्षिणमुखी हनुमान जी मंदिर में देर रात तक लगा रहा श्रद्धालुओं का तांता, हजारों भक्तों ने दर्शन किए

______________


चालक मौके से फरार, कंटेनर जब्त

हादसे के बाद कंटेनर चालक मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने कंटेनर को जब्त कर लिया है और फरार चालक की तलाश जारी है।

पुलिस ने शुरू की जांच

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है और आरोपी चालक की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

www.Teenbattinews.com

Archive