Editor: Vinod Arya | 94244 37885

कांग्रेसजनों ने कैन्ट सीईओ को सौंपा ज्ञापन : भ्रष्टाचार व घटिया निर्माण की उच्च स्तरीय जांच कर कार्यवाही की मांग

कांग्रेसजनों ने कैन्ट सीईओ को सौंपा ज्ञापन : भ्रष्टाचार व घटिया निर्माण की उच्च स्तरीय जांच कर कार्यवाही की मांग


तीनबत्ती न्यूज: 02 अप्रैल। 2026

सागर : जिलें की नरयावली विधानसभा क्षेत्र अन्तर्गत छावनी परिषद वासियों की जन समस्याओं तथा विभिन्न निर्माण कार्यों में घटिया निर्माण व व्याप्त भ्रष्टाचार की उच्च स्तरीय जांच कर दोषियों के विरुद्ध दण्डात्मक कार्यवाही किये जानें कि मांग को लेकर मध्यप्रदेश शासन के पूर्व मंत्री सुरेन्द्र चौधरी की अगवाई में कांग्रेसजनों के प्रतिनिधि मण्डल ने छावनी परिषद सागर के मुख्य अधिशासी अधिकारी से मुलाकात कर सात सूत्रीय ज्ञापन सौंपा।

पूर्व मंत्री सुरेन्द्र चौधरी ने ज्ञापन सौपतें हुए कहा कि डी.एन.सी.बी.हायर सेकेण्डरी स्कूल तथा एम.एल.बी. उ. मा.वि.क्रमांक 02 के भवन निर्माण कार्य में घटिया सामग्री का उपयोग व भ्रष्टाचार के चलते वर्षों से अधूरे पड़े निर्माण कार्य पूर्ण नही हुये हैं जिसका खामियाजा उक्त स्कूलों में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को उठाना पड़ रहा है तथा लेट लतीफी से शासन का पैसा बर्बाद भी हो रहा है। उक्त स्कूलों के भवन निर्माण में हुई अनियमितता की जाँच कराकर दोषियों के विरुद्ध उचित कार्यवाही करने के साथ-साथ उक्त दोनों स्कूलों के भवन निर्माण का कार्य अतिशीघ्र पूर्ण कराया जावें ताकि छात्र सुचारू रूप से अध्ययन कर सकें। 


उन्होंने कहा कि छावनी क्षेत्र के एक मात्र कपुरिया शमशान घाट अतिक्रमण के कारण अव्यवस्थित है,वर्षाकाल में पानी की निकासी अवरुद्ध होने के कारण पूरे शमसान घाट में पानी भर जाता है जिससे अंतिम संस्कार करना भी असंभव हो जाता हैं कपुरिया शमशान घाट का सीमांकन कराया जाकर अतिक्रमण हटवाने के साथ-साथ पानी निकासी की समुचित व्यवस्था की जावें जिससे कि अंतिम संस्कार व्यवस्थित रूप से हो सके।श्री चौधरी में कहा कि लालकुर्ती से सदर जाने वाली रोड जो सेना द्वारा एक तरफा बंद कर दी गई है उसे तत्काल आम जनता के लिए खोला जाये क्योंकि उक्त रोड बंद होने से वहाँ के रहवासीयों को भारी परेशानीयों का सामना करना पड़ा रहा है जिस कारण छावनी परिषद के साथ साथ शासन की भी छवि धूमिल हो रही है। पूर्व मंत्री चौधरी ने कैन्ट सी.ई.ओ से कहा कि स्व.राजीव गांधी पार्क में लगे पेपर ब्लाक टूटने एवं पार्क में लगे जिम (  व्यायाम ) की सामग्री की रिपेयरिंग के नाम पर तथा पार्क के सामने मेंन रोड से लगकर पेबर ब्लॉक की मरमत के नाम पर घटिया सामग्री लगाने वाली एजेंसी की जांच तथ दोषियों की जवाबदेही तय की जावें साथ ही सदर क्षेत्र के प्रमुख चौराहों में 14 मुहाल,12 मुहाल,कजलीवन मैदान के पास सदर क्रमांक 01 प्राथमिक स्कूल, केंट अस्पताल के सामने और संकट मोचन मंदिर के सामने हुलसीराम हायर सेकेंडरी स्कूल के पास आए दिन शराबियों के द्वारा स्कूल जाते एवं छुट्टी के समय उपद्रव करने से तथा देवीदीन हायर सेकंडरी स्कूल के सामने व्याप्त अव्यवस्थाओं के कारण छात्र - छात्राओं के साथ ही आम लोगों की अनेकों परेशानियों का सामना करना पड़ रहा हैं। श्री चौधरी ने कहा कि राष्ट्रीय पर्वो की तैयारी को लेकर निर्माण एजेंसी द्वारा विभिन्न पार्कों आदि अन्य स्थानों हुए निर्माण कार्य में लगाई गई घटिया सामग्री की जांच कराई कराई जावें अन्यथा की स्थिति में कांग्रेस पार्टी चुप बैठने वाली नही है। 

इस दौरान पूर्व मंत्री श्री चौधरी के साथ प्रतिनिधि मण्डल में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सदर कैन्ट के अध्यक्ष रवि उमाहिया,युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष संदीप चौधरी,युवा कांग्रेस नरयावली विधानसभा के अध्यक्ष रोहित वर्मा,कांग्रेस नेता धर्मेन्द्र तोमर,इंजी. सत्यम सिंह आदि मौजूद थे।

Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

www.Teenbattinews.com

Archive