मुख्यमंत्री से मिलने नरयावली जा रहे हैं कांग्रेसियों को पुलिस ने बेरिकेटिंग कर रोका।
तीनबत्ती न्यूज: 23 अप्रैल, 2026
सागर : नरयावली विधानसभा मुख्यालय आये मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव के दौरे के दौरान कांग्रेसियों ने भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन किया।कांग्रेस कार्यकर्ता मध्य प्रदेश शासन के पूर्व मंत्री सुरेन्द्र चौधरी के नेतृत्व में मुख्यमंत्री से मुलाकात कर अन्नदाता किसानों व आमजनों की विभिन्न बुनियादी समस्याओं के साथ ही जिलें की बिगड़ती कानून व्यवस्था,बढ़ते अपराधों व पनप रहे अवैध शराब,जुआ,सट्टा आदि के कारोबार सहित विभिन्न विषयों से मुख्यमंत्री को अवगत कराना चाहते थे किंतु कांग्रेसियों को मुख्यमंत्री से मुलाकात का समय न मिलने से वे भड़क गये और नई गल्ला मंडी के समीप मुख्यमंत्री से मिलने नरयावली जाने के लिए एकत्रित हुए कांग्रेसियों को पुलिस व प्रशासन के अधिकारियों ने भारी पुलिस बल की मौजूदगी में बैरिकेडिंग कर नरयावली जाने से रोक लिया।इस दौरान पूर्व मंत्री सुरेन्द्र चौधरी की अगवाई में कांग्रेसियों ने मौके पर मौजूद पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों को किसानों व आम जनों की विभिन्न बुनियादी समस्याओं आदि अवगत कराते हुई उनका निराकरण करनें की पुरजोर मांग उठाई।
प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहें पूर्व मंत्री सुरेन्द्र चौधरी ने शासन प्रशासन पर अन्न दाता किसानों व आमजनों की अनदेखी करने का आरोप लगातें हुये कहा कि मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के नरयावली दौरे से जिले सहित नरयावली के अन्न दाता किसानों व आमजनों को उम्मीद थी कि मुख्यमंत्री जी उनकी समस्याओं को सुन कर त्वरित निराकरण करेंगे किन्तु उन्हें निराशा हाथ लगी हैं जिससे भाजपा सरकार का अन्नदाता किसान व जन विरोधी चेहरा उजागर हुआ है।उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार कृषि कल्याण वर्ष मनाने की बात तो कर रही है किंतु यहां के अन्न दाता किसान बेहद परेशान हैं,किसानों की उपज खरीदी के नाम पर छोटे-बड़े किसान बनाकर पंजीयन में मतभेद किया जा रहा हैं।श्री चौधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री जी ने कहा था किसानों का दाना दाना सरकार खरीदेंगी किंतु आज तक कई किसानों के पंजीयन नहीं हुये हैं और जिनका पंजीयन हो गया है तो बारदाना न होने पर उनकी उपज की खरीदी नहीं हो पा रही है यदि उपज की खरीदी हो गई तो व्यापारी नगद राशि देने को तैयार नहीं है जिसका खामयाजा अन्न दाता किसानों को भुगतना पड़ रहा है। पूर्व मंत्री श्री चौधरी ने कहा कि जिले में कानून व्यवस्था नाम की चीज नहीं रह गई है आए दिन कटर बाजी, दहशतगर्दी, हत्या,चोरी,लूट, नकबजनी आदि अपराधिक घटनाएं घटित हो रही है इसके साथ ही जिले मे धड़ल्ले से अवैध शराब,जुआ,सट्टे का कारोबार चरम पर है जिन्हें रोकने में पुलिस प्रशासन पूरी तरह नाकाम साबित हुआ हैं जिसे कांग्रेस पार्टी किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं करेगी।
ये रहे शामिल
प्रदर्शन में मुख्य रूप से वरिष्ठ कांग्रेस नेता राकेश राय,जिला ग्रामीण कांग्रेस के संगठन महामंत्री आशीष ज्योतिषी,नरयावली ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष शिवपाल यादव,ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सागर ग्रामीण के अध्यक्ष पुष्पेंद्र सिंह ठाकुर,ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सदर कैंट के अध्यक्ष रवि उमाहिया, संभागीय प्रवक्ता अभिषेक गौर,युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष संदीप चौधरी, मनोहर पाराशर, जतिन चौकसे,पूर्व सरपंच शरद राजा सेन,पूर्व सरपंच पुरुषोत्तम शिल्पी,कांग्रेस नेता ऋषभ जैन, युवा कांग्रेस नरयावली के अध्यक्ष रोहित वर्मा,युवा कांग्रेस रहली के अध्यक्ष रोहित कुर्मी, कोमल सिंह,राजा बुंदेला, सूर्यकांत शुक्ला, अभय सिंह, मंगल पटैल, मकुंदी बाबू, अबरार सौदागर, राहुल कुशवाहा, साहित्य पांडे,कदम सिंह, इंजी. सत्यम सिंह,देशराज यादव, गणेश ठाकुर, बबलू ठाकुर,महेंद्र पटेल,गुलाब अहिरवार, विक्रम यादव, छतर सिंह,राकेश अहिरवार वीरेंद्र अहिरवार,उर्मिला अहिरवार कल्याणी अहिरवार रामकुमार योगी,शान पठान, कमलेश अहिरवार, नियाज अहमद, सत्यभान सेन,राम सिंह आदिवासी, दीपक आदिवासी, धर्मेंद्र अहिरवार,राजा अहिरवार, अजय अहिरवार आदि मौजूद थे।








0 comments:
एक टिप्पणी भेजें