Editor: Vinod Arya | 94244 37885

महापौर ने नाला निर्माण कार्य का निरीक्षण किया समय सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए

महापौर ने नाला निर्माण कार्य का निरीक्षण किया समय सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए


तीनबत्ती न्यूज : 23 अप्रैल, 2026

सागर:  शहर के सबसे व्यस्ततम क्षेत्र शिवाजी नगर वार्ड  में विगत 3 वर्षो से बारिस के दौरान जलभराव की स्थिति निर्मित हो जाने से इस क्षेत्र के रहवासी बहुत ज्यादा परेशान होते थे, महापौर श्रीमती संगीता सुशील तिवारी ने इस जलभराव की समस्या के स्थाई निदान हेतु पक्का नाला निर्माण कराने का निर्णय लिया।

गुरुवार को शिवाजी नगर वार्ड स्थित द्वारका बिहार चौराहा के पास जल निकासी व्यवस्था सुदृढ़ करने हेतु बनाए जा रहे नाला निर्माण कार्य का महापौर श्रीमती संगीता सुशील तिवारी ने एम आई सी सदस्यों,पार्षदों एवं अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान महापौर  ने कहा कि नागरिकों को जलभराव जैसी समस्या से राहत दिलाना नगर निगम की प्राथमिकता है। नाला निर्माण कार्य पूर्ण होने से वर्षा ऋतु में क्षेत्रवासियों को जल निकासी की बेहतर सुविधा मिलेगी तथा आवागमन में भी सुगमता आएगी। 


ठेकेदार की प्रशंशा

निरीक्षण के दौरान महापौर ने  पार्षद हेमंत यादव, सब इंजीनियर आयुष शुक्ला एवं ठेकेदार रीतेश पांडेय के कार्य की  प्रशंसा की। महापौर ने  अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्माण कार्य इसी तरह गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में पूर्ण किया जाए, ताकि लोगों को आवागमन में कोई परेशानी न हो ।

ये रहे शामिल

इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता एवं महापौर प्रतिनिधि डॉ सुशील तिवारी,एम आई सी सदस्य शैलेन्द्र ठाकुर, धमेंद्र खटीक, राजकुमार पटेल, पार्षद प्रतिनिधि नरेश यादव, शैलेष जैन, पार्षद हेमंत यादव, श्रीमती रुबी कृष्ण कुमार पटेल, भाजपा प्रदेश पैनलिस्ट रिशांक तिवारी,उपयंत्री दिनकर शर्मा, आयुष शुक्ला, शशांक रावत सहित स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

www.Teenbattinews.com

Archive