Sagar News: महिला को फांसी के फंदे तक पहुंचने से पहले डायल 112 ने बचाया सुरक्षित
सागर ; कहते हैं कि सही समय पर मिली मदद किसी भी जिंदगी को नया मौका दे सकती है, और सागर में यह बात एक बार फिर साबित हुई। ‘डायल 112’ की त्वरित कार्रवाई से एक महिला को आत्मघाती कदम उठाने से ऐन वक्त पहले बचा लिया गया। इस घटना ने न केवल एक जान बचाई, बल्कि एक परिवार को टूटने से भी बचा लिया।
क्या है मामला
पुलिस कंट्रोल रूम को इवेंट आईडी 5712 के माध्यम से सूचना मिली कि मोतीनगर थाना क्षेत्र की धर्मश्री कॉलोनी निवासी रानी अहिरवार (30) ने खुद को कमरे में बंद कर लिया है और फांसी लगाकर आत्महत्या करने का प्रयास कर रही हैं।
--------------
वीडियो देखने क्लिक करे
सागर में श्रीमती सुगंधी जैन ने मरणोपरांत किया नेत्रदान व देहदान : गार्ड ऑफ ऑनर देकर किया सम्मानित
-----------------
मिनटों में मौके पर पहुंची पुलिस
मामले की गंभीरता को समझते हुए कंट्रोल रूम ने तुरंत एफआरवी (मोतीनगर) को रवाना किया। टीम कुछ ही मिनटों में मौके पर पहुंच गई, लेकिन कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था और कोई प्रतिक्रिया नहीं मिल रही थी।एएसआई नरवध सिंह और पायलट साजिद खान ने बिना देर किए पड़ोसियों की मदद से दरवाजा तोड़ा। अंदर पहुंचने पर महिला दुपट्टे का फंदा बनाकर आत्महत्या की कोशिश कर रही थी। पुलिस टीम ने तुरंत हस्तक्षेप कर महिला को सुरक्षित बचा लिया और उसे मानसिक रूप से संभाला।
इनकी रही अहम भूमिका
इस कार्रवाई में एसआई नरवध सिंह पायलट साजिद खान की सराहनीय भूमिका रही। घटनास्थल पर मौजूद लोगों और परिजनों ने पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई की जमकर प्रशंसा की। स्थानीय लोगों का कहना था कि अगर कुछ मिनट की भी देरी होती, तो बड़ा हादसा हो सकता था।
पुलिस की अपील
सागर पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि जीवन अनमोल है और किसी भी समस्या का समाधान आत्महत्या नहीं है। किसी भी संकट की स्थिति में तुरंत डायल 112 पर संपर्क करें।







0 comments:
एक टिप्पणी भेजें