योगाचार्य विष्णु आर्य का सम्मान किया भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष श्याम टेलर ने
तीनबत्ती न्यूज: 23 अप्रैल, 2026
सागर: सागर प्रवास के दौरान भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष श्री श्याम टेलर ने वरिष्ठ भाजपा नेता एवं योगाचार्य श्री विष्णु आर्य जी से सौजन्य भेंट कर उनका सम्मान किया तथा उनका अमूल्य मार्गदर्शन एवं आशीर्वाद प्राप्त किया।
इस अवसर पर श्री विष्णु आर्य ने भी श्री श्याम टेलर का शाल-श्रीफल से सम्मान किया। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष श्री यश अग्रवाल, प्रमोद आर्य, सुबोध आर्य, प्रतीक आर्य सहित अनेक गणमान्य नेता एवं परिजन उपस्थित रहे।









0 comments:
एक टिप्पणी भेजें