पटवारी को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते लोकायुक्त पुलिस सागर ने रंगे हाथों पकड़ा
तीनबत्ती न्यूज: 02 जून, 2026
टीकमगढ़। मध्यप्रदेश में भ्रष्टाचार के खिलाफ लोकायुक्त की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में लोकायुक्त पुलिस सागर ने सोमवार को टीकमगढ़ जिले में बड़ी ट्रैप कार्रवाई करते हुए एक पटवारी को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी पटवारी आवेदक से सार्वजनिक रास्ता नहीं बनाने और उसके मकान को अतिक्रमण घोषित न करने के एवज में रिश्वत की मांग कर रहा था।
यह भी पढ़ें: सरकारी स्कूल के प्रिंसिपल को 10 हजार की रिश्वत लेते पकड़ा लोकायुक्त पुलिस ने
यह था मामला
लोकायुक्त से मिली जानकारी के अनुसार, आवेदक पुंटू आदिवासी (47 वर्ष), निवासी ग्राम गोपालपुरा भाटा, ग्राम पंचायत गोपालपुरा खास, जिला टीकमगढ़, पिछले लगभग 50 वर्षों से पट्टे की जमीन पर बने कच्चे मकान में निवास कर रहे हैं। आरोप है कि गोपालपुरा के पटवारी अजय सूत्रकार ने उनके मकान को अतिक्रमण घोषित कर वहां से सार्वजनिक रास्ता निकालने की कार्रवाई न करने के बदले 15 हजार रुपये रिश्वत की मांग की थी।
यह भी पढ़ें: 50 हजार की रिश्वत लेते सरकारी कालेज के सहायक प्राध्यापक को लोकायुक्त ने पकड़ा : पोस्टिंग के नाम पर मांग रहा था 4 लाख
पीड़ित ने इस संबंध में लोकायुक्त कार्यालय सागर पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के सत्यापन के दौरान यह तथ्य सामने आया कि आरोपी पटवारी 25 मई 2026 को 5 हजार रुपये पहली किस्त के रूप में ले चुका था। सत्यापन के बाद लोकायुक्त टीम ने योजनाबद्ध कार्रवाई करते हुए 2 जून 2026 को ग्राम कंचनपुरा स्थित पन्नालाल कुशवाहा की किराना दुकान पर जाल बिछाया।
यह भी पढ़ें: MP: एसडीएम कार्यालय का स्टेनो 30 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार: EOW की कार्रवाई
जैसे ही आरोपी पटवारी अजय सूत्रकार ने आवेदक से 10 हजार रुपये की शेष रिश्वत राशि प्राप्त की, लोकायुक्त टीम ने उसे रंगे हाथों पकड़ लिया। आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
यह भी पढ़ें: दमोह में लोकायुक्त पुलिस सागर ने 6 हजार की रिश्वत लेते पंचायत सचिव को रंगे हाथ पकड़ा: चौकीदार भी सह-आरोपी
यह कार्रवाई महानिदेशक लोकायुक्त योगेश देशमुख के भ्रष्टाचार के विरुद्ध सख्त कार्रवाई के निर्देश, उप पुलिस महानिरीक्षक मनोज सिंह के मार्गदर्शन तथा पुलिस अधीक्षक लोकायुक्त सागर योगेश्वर शर्मा के निर्देशन में की गई। ट्रैप कार्रवाई का नेतृत्व निरीक्षक कमल सिंह उईके एवं निरीक्षक मंजू किरण तिर्की ने लोकायुक्त सागर की टीम के साथ किया।
लोकायुक्त सागर संभाग ने नागरिकों से भ्रष्टाचार संबंधी शिकायतों के लिए हेल्पलाइन नंबर 8435794333 पर संपर्क करने की अपील की है।
-------------
---------
एडिटर : विनोद आर्य
________
---------------










0 comments:
एक टिप्पणी भेजें