प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सेवा, सुशासन, विकास एवं जनकल्याण को समर्पित 12 स्वर्णिम वर्ष
▪️संवाद कार्यक्रम में शामिल हुए भाजपा प्रदेश मीडिया पैनलिस्ट रिशांक तिवारी
तीनबत्ती न्यूज: 13 जून,2026
भोपाल/सागर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के सेवा, सुशासन, विकास एवं जनकल्याण को समर्पित सफलतम 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भोपाल स्थित कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में पत्रकार संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में केंद्र सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियों, देश में आए व्यापक सामाजिक-आर्थिक परिवर्तन और विकसित भारत 2047 के संकल्प को लेकर विस्तृत चर्चा हुई।
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान एवं भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रभारी डॉ. महेंद्र सिंह ने पत्रकार साथियों से संवाद करते हुए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में बीते 12 वर्षों की विकास यात्रा, उपलब्धियों एवं विकसित भारत के संकल्प पर अपने विचार साझा किए। इस दौरान गरीब कल्याण की योजनाओं से लेकर महिला सशक्तिकरण, किसानों के उत्थान, युवाओं के लिए अवसरों के विस्तार, डिजिटल क्रांति, आधारभूत संरचना के अभूतपूर्व विकास, आत्मनिर्भर भारत अभियान तथा विश्व पटल पर भारत की मजबूत होती भूमिका जैसे विषयों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई।
कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा , भाजपा प्रदेश महामंत्री राहुल कोठारी, प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष ऊषा अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में पत्रकार साथी उपस्थित रहे। इस महत्वपूर्ण संवाद कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश मीडिया पैनलिस्ट श्री रिशांक तिवारी जी की भी विशेष उपस्थिति रही।
कार्यक्रम उपरांत भाजपा प्रदेश मीडिया पैनलिस्ट रिशांक तिवारी ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में बीते 12 वर्ष स्वतंत्र भारत की विकास यात्रा के महत्वपूर्ण वर्षों के रूप में स्थापित हुए हैं। उन्होंने कहा कि यह वह कालखंड रहा है जिसमें देश ने योजनाओं की घोषणा से आगे बढ़कर योजनाओं के धरातल पर प्रभावी क्रियान्वयन को अनुभव किया है। इस दौरान श्री रिशांक तिवारी जी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में शासन व्यवस्था की सोच में बड़ा परिवर्तन आया है। उन्होंने बताया कि आज सरकार की प्राथमिकता यह सुनिश्चित करना है कि प्रत्येक योजना का लाभ बिना भेदभाव समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे और यही अंत्योदय की भावना, नए भारत की पहचान बनी है।
इस अवसर पर श्री रिशांक तिवारी ने कहा कि केंद्र सरकार की प्रशंसा करते हुए कहा कि, पिछले 12 वर्षों में देश ने गरीबों को मूलभूत सुविधाओं से जोड़ने, महिलाओं को सम्मान और आत्मनिर्भरता प्रदान करने, किसानों को नई तकनीक और संसाधनों से सशक्त बनाने तथा युवाओं के लिए नए अवसर तैयार करने की दिशा में ऐतिहासिक कार्य होते देखे हैं। उन्होंने कहा कि डिजिटल इंडिया के माध्यम से पारदर्शी व्यवस्था, आत्मनिर्भर भारत अभियान के माध्यम से स्वदेशी क्षमता को बढ़ावा और आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर के विस्तार के माध्यम से भविष्य के भारत की मजबूत नींव तैयार की जा रही है।
भाजपा प्रदेश मीडिया पैनलिस्ट श्री रिशांक तिवारी जी ने मीडिया से चर्चा के दौरान कहा कि आज भारत दुनिया के सामने समाधान देने वाले और नेतृत्व करने वाले राष्ट्र के रूप में खड़ा है। उन्होंने बताया कि, वैश्विक मंचों पर भारत की बढ़ती प्रतिष्ठा प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के दूरदर्शी नेतृत्व और सशक्त नीतियों का परिणाम है। उन्होंने कहा कि विकसित भारत 2047 का संकल्प, बीते 12 वर्षों में हुए परिवर्तन और उपलब्धियों पर आधारित एक स्पष्ट राष्ट्रीय लक्ष्य है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में रखी गई यही मजबूत आधारशिला आने वाले वर्षों में विकसित, आत्मनिर्भर और सशक्त भारत के निर्माण का मार्ग प्रशस्त करेगी।
इस दौरान श्री रिशांक तिवारी जी ने भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के योगदान का उल्लेख करते हुए कहा कि सेवा, सुशासन और राष्ट्र निर्माण के इस संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने के लिए भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता पूर्ण निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य कर रहा है। इस अवसर पर प्रदेश संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिकों की गरिमामय उपस्थिति रही।











0 comments:
एक टिप्पणी भेजें