मोदी सरकार के 12 वर्ष :भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरोज पांडे ने उद्योगपति डेंगरे परिवार से की भेंट, मोदी सरकार की उपलब्धियों की दी जानकारी
तीनबत्ती न्यूज: 13 जून, 2026
सागर। भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं वरिष्ठ नेता सरोज पांडे, सागर जिला प्रभारी लोकेन्द्र पाराशर, विधायक शैलेन्द्र कुमार जैन, भाजपा जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी, महापौर संगीता तिवारी, कुश समाज कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष प्रभुदयाल पटेल तथा अभियान टोली जिला संयोजक जगन्नाथ गुरैया ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के सफलतम 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे "12 वर्ष सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण" अभियान के अंतर्गत सागर के एस.आर. हेरिटेज पहुंचकर उद्योगपति राजकुमार डेंगरे, मनोज डेंगरे, सुनील डेंगरे, संजय डेंगरे एवं उनके परिवारजनों से आत्मीय भेंट की। इस अवसर पर उन्होंने केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, उपलब्धियों एवं राष्ट्र निर्माण के संकल्प से जुड़े साहित्य भेंट कर विस्तृत जानकारी दी।
राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरोज पांडे ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने पिछले 12 वर्षों में विकास, सुशासन, आत्मनिर्भरता और वैश्विक प्रतिष्ठा के क्षेत्र में अभूतपूर्व उपलब्धियां हासिल की हैं। उन्होंने कहा कि कोरोना जैसी वैश्विक महामारी के कठिन दौर में भी भारत मजबूती के साथ खड़ा रहा और प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश ने चुनौतियों का सामना करते हुए विश्व के सामने एक आदर्श प्रस्तुत किया।
इस अवसर पर उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं एवं ऐतिहासिक उपलब्धियों से संबंधित साहित्य भेंट किया तथा डेंगरे परिवार का स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। उद्योगपति सुनील डेंगरे एवं उनके परिवारजनों ने भी प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश की प्रगति एवं विकास की सराहना की।










0 comments:
एक टिप्पणी भेजें