Editor: Vinod Arya | 94244 37885

जनकल्याण शिविर जनता तक पहुंचने का सबसे सशक्त माध्यम: पूर्व गृहमंत्री भूपेन्द्र सिंह ▪️तीन दिवसीय जनकल्याण शिविरों का शुभारंभ, कलेक्टर प्रतिभा पाल भी पहुंचीं

जनकल्याण शिविर जनता तक पहुंचने का सबसे सशक्त माध्यम:  पूर्व गृहमंत्री भूपेन्द्र सिंह 

▪️तीन दिवसीय जनकल्याण शिविरों का शुभारंभ, कलेक्टर  प्रतिभा पाल भी पहुंचीं


तीनबत्ती न्यूज: 12 जून,2026

खुरई/मालथौन। प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी के कार्यकाल के 12 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में 12 साल विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के अभियान के तहत खुरई व मालथौन में तीन दिवसीय अनुविभाग स्तरीय जनकल्याण शिविरों का शुभारंभ पूर्व गृहमंत्री, खुरई विधायक भूपेन्द्र सिंह और कलेक्टर प्रतिभा पाल ने किया। कार्यक्रम में सरस्वती शिशु मंदिर खुरई में 35 लाख की लागत से विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन भी किया गया। इस अवसर पर अपने संबोधन में पूर्व गृहमंत्री भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि लोकतंत्र में जनकल्याण शिविर जनता तक पहुंचने का सबसे सशक्त माध्यम है। 

-----------------

देखे वीडियो : क्लिक करे

सागर के मकरोनिया में महिंद्रा फाइनेंस दफ्तर के अंदर युवक ने खुद को लगाई आग, हालत नाजुक!

----------------

पूर्व गृहमंत्री भूपेन्द्र सिंह ने जनसमस्या निवारण में कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का मूल मंत्र सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास है। प्रधानमंत्री ने योजनाओं की लास्ट माइल डिलीवर यानि अंतिम छोर तक पहुँच को  सुनिश्चित करने पर जोर दिया है। जनकल्याण शिविर उनके इसी संकल्प का प्रमाण हैं। उन्होंने कहा कि सुशासन के लिए प्रसिद्ध महारानी अहिल्याबाई होल्कर अपने खुले दरबार में बिना किसी मध्यस्थ के सीधे अपनी जनता की फरियाद सुनती थीं। लोकतंत्र और सत्ता केवल सेवा का एक साधन है। जब नेता स्वयं को शासक के बजाय सेवक मानता है। श्री नरेंद्र मोदी जी ने प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने के बाद कहा था कि वे देश के प्रधान सेवक हैं। उन्होंने लालबत्ती और वीआईपी संस्कृति को समाप्त करने और प्रत्येक  नागरिक को समान दृष्टि से देखने का संदेश दिया था।

यह भी पढ़ें: Sagar News: नामांतरण के बदले 10 हजार की रिश्वत लेते पटवारी को रंगे हाथों पकड़ा लोकायुक्त पुलिस सागर ने


पूर्व गृहमंत्री  भूपेन्द्र सिंह ने कि श्रद्धेय अटल जी के सुशासन की नींव पर खड़े होकर, मोदी जी के लास्ट माइल डिलीवरी के संकल्प को पूरा करते हुए एक सशक्त और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण की दिशा में यह तीन दिवसीय जनकल्याण शिविर एक ठोस कदम है। श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी ने हमेशा सुशासन को लोकतंत्र की आत्मा माना। उन्होंने कहा कि जब फाइलें दफ्तरों में धूल खाने के बजाय खुले मैदान में चंद मिनटों में निपटाई जाती हैं, तो यह अटल जी के उसी पारदर्शी, जवाबदेह और संवेदनशील सुशासन का जीता-जागता उदाहरण बन जाता है।


जनकल्याण शिविर को संबोधित करते हुए जिला कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने कहा कि इस शिविर में दो तरह के आवेदक आए हैं। उनमें से जितने भी हितग्राही हैं, पेंशन आदि के आवेदन लेकर आए हैं उनके लिए दो स्टाल लगाए गए हैं वहां पहुंच कर आवेदन फार्म धैर्य पूर्वक भरवा लें। जो अन्य तरह की समस्याएं लेकर आए हैं वे सीधे आकर अपनी समस्याएं अधिकारियों बताएं। उन्होंने कहा कि तीन दिन यहां शिविर चलेगा जिसमें सभी अधिकारी कर्मचारी आपके आवेदनों का स्थल पर ही निराकरण करेंगे। उन्होंने बताया कि बिना निराकरण के यहां से कोई नहीं जाएगा। 

यह भी पढ़ें: योग शारीरिक व्यायाम नहीं बल्कि जीवन को संतुलित और स्वस्थ बनाने की संपूर्ण पद्धति : योगाचार्य विष्णु आर्य ▪️रानी दुर्गावती स्कूल केंट में योग प्रशिक्षण शिविर आयोजित

खुरई जनकल्याण शिविर में शिविर के उद्देश्य की रूपरेखा प्रभारी एसडीएम रवीश श्रीवास्तव ने रखी। मालथौन शिविर में जनपद पंचायत सीईओ श्रीमती मीना कश्यप ने उदेश्य पर प्रकाश डाला। नपं सीईओ खरे ने शिविर का महत्व बताया।


सरस्वती शिशु मंदिर खुरई में 35 लाख के विकास कार्यों का भूमिपूजन


सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल परिसर में 35 लाख की लागत से बाउण्ड्रीवॉल का निर्माण कार्य किया जायेगा। स्कूल परिसर में शौचालय, पार्क का निर्माण कार्य किया जायेगा। पार्क में बैठने हेतु बेंच का स्थापना कार्य, बच्चों के खेल हेतु ओपन जिम सामग्री स्थापना कार्य, पार्क में पाथवे का निर्माण कार्य किया जायेगा। स्कूल परिसर का मुख्य प्रवेश द्वार, पार्किंग शेड एवं साइकिल स्टेण्ड का निर्माण कार्य भी किया जायेगा।

स्वागत में मिले कूलर, पंखे और छाते, 5 कूलर सरस्वती शिशु मंदिर को भेंट किए


देखे: CCTV : सागर के मकरोनिया में महिंद्रा फाइनेंस दफ्तर के अंदर नीलेश जैन ने खुद को लगाई आग, हालत नाजुक!कार जब्ती और विवाद से परेशान जैसीनगर के युवक ने उठाया आत्मघाती कदम, बचाने में ब्रांच मैनेजर भी झुलसे

स्वागत परंपरा को फूल मालाओं के स्थान पर वितरण योग्य जनोपयोगी सामग्री से कराने के संकल्प के अनुसार जन समस्या निवारण शिविर में पहुंचे पूर्व गृहमंत्री, खुरई विधायक श्री भूपेन्द्र सिंह का राहुल जी ने 10 कूलर और 10 सीलिंग फेन से स्वागत किया। वरिष्ठ भाजपा नेता विजय जैन बट्टी ने 5 पंखों से, हेमंत राज ने 100 छतरियों से, बाबी चावला ने 50 छातों से उनका स्वागत किया। पूर्व गृहमंत्री श्री भूपेन्द्र सिंह ने इनमें से 5 कूलर सरस्वती शिशु मंदिर खुरई को, एक पंखा पार्षद देशराज सिंह यादव के सुझाव पर मां बीजा सेन मंदिर किलाप्रांगण को, राजू चंदेल के सुझाव पर एक पंखा शनिदेव मंदिर खुरई को तथा नपा अध्यक्ष श्रीमती नन्हींबाई अहिरवार के सुझाव पर संत रविदास मंदिर को भेंट कर दिए। उन्होंने मालथौन में पांच महिलाओं को पंखे लिए। दो सौ से अधिक लोगों को जाते व छतरियां वितरित कर दिए गए। अन्य सामग्री भी जरूरतमंदों को वितरित कर दी जाएगी। उन्होंने बताया कि स्वागत में मिले बड़ी मात्रा में स्कूली बच्चों के उपयोग की स्टेशनरी, बेग, वाटर बाटल आदि सामग्री को स्कूलें खुलने पर विद्यार्थियों को वितरित कर दिया जाएगा। मालथौन में भी पंखों, छात्रों, साड़ियों, स्टेशनरी आदि सामग्री से स्वागत करने वालों में जयंत सिंह बुंदेला, बलवीर सिंह राजपूत, जमना, सीमा राय, रमन यादव, रामगोपाल पटेरिया, राजपाल परमार, बृजेंद्र सिंह राजपूत, रामभरत चचोदिया, हाकम सिंह राजपूत, सत्यपाल सिंह तोमर, गोलू राजा बुंदेला, सुल्तान सिंह, श्रीमती मालती अहिरवार, मीना देवी बरोदिया न.पा अध्यक्ष, वीर सिंह यादव, जाहरलाल सिंह, भरत तिवारी, मनोज कुर्मी शामिल रहे।

ये रहे उपस्थित 

खुरई जनकल्याण शिविर में जिला कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल, प्रभारी एसडीएम रवीश श्रीवास्तव, जनपद अध्यक्ष जमना प्रसाद अहिरवार, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती नन्हींबाई अहिरवार, भाजपा मंडल अध्यक्ष राहुल चैधरी, रवीन्द्र सिंह, राजपाल सिंह राजपूत, जिला पदाधिकारी हरीशंकर कुशवाहा,  तहसीलदार रितु राय, सीएमओ राजेश मेहतेल, जनपद सीईओ श्रीमती मीना कश्यप, वरिष्ठ भाजपा नेता हेमंत बजाज, विजय जैन बट्टी, वरिष्ठ पार्षद देशराज सिंह यादव, नीतिराज पटेल, बलराम यादव, अजीत सिंह अजमानी, महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती रश्मि सोनी, सरस्वती शिशु मंदिर समिति के अध्यक्ष एस पी खरे एस एळ साहू , डा नीतेश दुबे, राम शास्त्री, राघवेंद्र ठाकुर, प्रधानाचार्य नारायण धर्मपुरी, आचार्य गण, सभी अनुविभागीय अधिकारी, कर्मचारी, भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता उपस्थित थे। 


मालथौन जनकल्याण शिविर में नगर परिषद अध्यक्ष जयंत सिंह बुंदेला, बरोदिया नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती मालती कुशवाहा, जनपद उपाध्यक्ष बलवीरसिंह राजपूत, वरिष्ठ भाजपा नेता राजेंद्र सिंह दरी, जिला उपाध्यक्ष पुष्पेन्द्र परिहार, मंडल अध्यक्ष अरविंद सिंह लोधी, मंडल अध्यक्ष नीतेश यादव, मंडल अध्यक्ष अनिल पाराशर, प्रभारी तहसीलदार कमलेश सतनामी, सीईओ श्रीमती मीना कश्यप, नपं सीएमओ अरुण श्रीवास्तव, सीएमओ बरोदिया संजय समुद्रे, बादाम सिंह सिसौदिया, सिरनाम सिंह, गोविंद सिंह खिरिया, वीरेंद्र सिंह बुंदेला, सीमा राय, नपं उपाध्यक्ष मालती धर्मेंद्र अहिरवार, कोमल यादव, दयाराम चैरसिया, बलराम राजपूत, रमन यादव तथा सभी अधिकारी, कर्मचारी, भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

www.Teenbattinews.com

Archive