Editor: Vinod Arya | 94244 37885

Sagar News : मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य में लापरवाही पर सात प्राधिकृत कर्मचारियों को नोटिस जारी

Sagar News : मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य में लापरवाही पर सात प्राधिकृत कर्मचारियों को नोटिस जारी


तीनबत्ती न्यूज: 11 जून 2026 

सागर: निर्वाचन आयोग के आदेशों के परिपालन में नगरीय निकायों एवं ग्राम पंचायतों में मतदाता सूची पुनरीक्षण का कार्य प्राधिकृत कर्मचारियों के माध्यम से कराया जा रहा है। इस कार्य में लापरवाही बरतने पर जनपद पंचायत सागर के 7 प्राधिकृत कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।

यह भी पढ़ें: योग शारीरिक व्यायाम नहीं बल्कि जीवन को संतुलित और स्वस्थ बनाने की संपूर्ण पद्धति : योगाचार्य विष्णु आर्य ▪️रानी दुर्गावती स्कूल केंट में योग प्रशिक्षण शिविर आयोजित

अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सागर एवं रजिस्ट्रीकरण अधिकारी जनपद पंचायत सागर श्री अमन मिश्रा द्वारा प्राधिकृत कर्मचारी श्री मनीष सोनी, श्री जयराम लोधी बरौदा रहली, श्री कृष्ण मुरारी यादव पथरिया जाट, श्रीमती द्रोपती अहिरवार खेजराबाग, श्री प्रवेन्द्र ठाकुर चावड़ा, श्री देवेन्द्र ठाकुर किशनपुरा एवं श्री मुकेश पाण्डे गिरवर को नोटिस जारी कर एक दिवस के भीतर जवाब प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। संबंधित कर्मचारियों का जवाब संतोषजनक नहीं पाए जाने पर उनके विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

www.Teenbattinews.com

Archive