तकनीकी संस्थान BTIRT सागर में मनाया गया इंजीनियर्स डे-2026
तीनबत्ती न्यूज: 17 सितम्बर, 2026
सागर। नैक मान्यता प्राप्त प्रतिष्ठित तकनीकी संस्थान बाबूलाल ताराबाई इंस्टीट्यूट ऑफ रिसर्च एंड टेक्नोलॉजी (बीटीआईआरटी) में अभियंता दिवस-2026 का आयोजन धूमधाम से किया गया। इस वर्ष कार्यक्रम का मुख्य विषय "नवाचार एवं डिजिटलीकरण के माध्यम से सतत भविष्य के लिए स्मार्ट इंजीनियरिंग" रहा।
इस अवसर पर तकनीकी प्रश्नोत्तरी, तकनीकी पोस्टर प्रस्तुति एवं विषय आधारित रंगोली प्रतियोगिता आयोजित की गई। विद्यार्थियों ने कृत्रिम बुद्धिमत्ता, डिजिटलीकरण, सतत इंजीनियरिंग, हरित तकनीक एवं तकनीकी आत्मनिर्भरता जैसे विषयों पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। तकनीकी प्रश्नोत्तरी का संचालन एवं मंच संचालन श्री गजेंद्र सिंह द्वारा किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं मुख्य वक्ता सांची मिल्क यूनियन लिमिटेड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री संजय कुमार यादव थे। उनका स्वागत डॉ. जयंत दुबे द्वारा किया गया तथा स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। अपने संबोधन में मुख्य अतिथि ने विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीक, नवाचार एवं उद्योग की आवश्यकताओं के अनुरूप कौशल विकसित करने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम के समापन अवसर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार एवं स्मृति-चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया गया। बीटी समूह संस्थान के अध्यक्ष श्री संतोष कुमार जैन “घड़ी”, सचिव डॉ. सत्येंद्र कुमार जैन, रजिस्ट्रार डॉ. तरुण कुमार सिंह एवं बीटीआईआरटी के प्राचार्य डॉ. वीरेश फुसकेले ने विद्यार्थियों को तकनीकी उत्कृष्टता, अनुसंधान और राष्ट्र निर्माण में योगदान देने के लिए प्रोत्साहित किया।
कार्यक्रम का कोऑर्डिनेशन यांत्रिकी विभाग के गौरव खरे एवं सहयोगियों द्वारा किया गया, जबकि पुरस्कार वितरण में ईसी विभाग की डॉ. मेघा सोनी एवं समर्थ जैन ने सहयोग प्रदान किया। इस दौरान डॉ. आशीष दुबे, डॉ. पूनम भारतीय, आशिमा जैन, पुनीत शुक्ला, आकाश वर्मा, जावेद खान, अभिषेक जाटव, बसंत पांडे, अमित पांडे, दीपक रैकवार सहित सभी फैकल्टी स्टाफ उपस्थित रहे।








0 comments:
एक टिप्पणी भेजें