कांग्रेस ने अवैध शराब को लेकर दिया धरना : राज्यपाल के नाम जिला प्रशासन को दिया ज्ञापन
तीनबत्ती न्यूज: 16 सितंबर, 2026
सागर: बंडा में जहरीली शराब से हुई मौतो एवं मुआवजे को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी सागर ग्रामीण एवं शहर के संयुक्त तत्वाधान में सागर बड़ा बस स्टैंड पर धरना आयोजित किया गया। प्रदेश के महामहिम राज्यपाल के नाम नगर दंडाधिकारी सागर को ज्ञापन दिया गया।
धरना को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी सागर ग्रामीण के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह मुहासा ने कहा की अवैध शराब जिले में बंद हो और पीड़ितों को मुआवजा मिले। एक और भारतीय जनता पार्टी की सरकार सबका साथ सबका विकास करने की बात करती है, लेकिन वास्तव में अवैध शराब से हुई मौतो से ऐसा प्रतीत होता है कि शराब माफिया सरकार और प्रशासन पर हावी है और प्रशासन मौतो का वास्तविक आंकडा छुपा रहा है।जिला शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष महेश जाटव ने कहा की पूर्व में प्रशासन को कई बार ज्ञापन के माध्यम से चेताया गया था कि जिले में और शहर में अवैध शराब बिक रही है। लेकिन प्रशासन ने इस पर कोई कार्यवाही नहीं थी अगर प्रशासन चेता होता तो बंडा की घटना नहीं होती।
प्रदेश कांग्रेस सचिव सागर प्रभारी राहुल शर्मा ने कहा कि सागर जिले ही नहीं बल्कि पूरे प्रदेश में अब शराब का कारोबार पूरी तरह प्रदेश की भाजपा सरकार की संरक्षण में फल फूल रहा है इस पर तत्काल रोक लगना चाहिए।बंडा के पूर्व विधायक तरवर लोधी ने इस अवसर पर 45 मृतक लोगों के नाम लेते हुए बताया कि प्रशासन और मंत्री महोदय अभी तक सिर्फ 20 लोगों तक स्वीकार कर पा रहे हैं बाकी बचे लोगों का क्या होगा तो मालूम होगा कि वास्तव में कितने लोगों की मृत्यु घरेलू शराब पीने से हुई है।
इन्होंने भी किया संबोधित
धरना को प्रमुख रूप से पूर्व मंत्री सुरेंद्र चौधरी, पूर्व सांसद डॉ आनंद अहिरवार,प्रदेश महासचिव रेखा चौधरी,,नारायण प्रजापति, पूर्व विधायक सुनील जैन ,नीरज शर्मा,सुरेंद्र सुहाने, महिला कांग्रेस अध्यक्ष द्वय रिचा सिँह, डॉ किरणलता सोनी,जगदीश यादव,रमाकांत यादव सेवादल अध्यक्ष द्वय सिंटू कटारे बी डी पटेल संजय मोंटी यादव आदि ने संबोधित किया। संचालन संगठन महासचिव आशीष ज्योतिषी ने तथा आभार खुरई ब्लॉक अध्यक्ष हरविंदर सिंह चावला ने व्यक्त किया।
ये रहे शामिल
धरना कार्यक्रम में प्रमुख रूप से पूर्व जिलाध्यक्ष राजकुमार पचौरी, शहर संगठन महासचिव रामकुमार पचौरी, कोषाध्यक्ष अखिलेश मोनी केसरबानी, प्रमिला सिंह राजपूत, अशरफ खान, युवा कांग्रेस अध्यक्ष संदीप चौधरी,एन.एस.यू. आई अध्यक्ष अक्षत कोठारी डॉ संदीप सबलोक,ब्लॉक अध्यक्षों में श्रीमती जानकी लोधी, इंदर सिंह यादव भूपेंद्र सिंह राजपूत शंकर सिंह लोधी श्री राम यादव संजय पटेरिया नरेंद्र मिश्रा, हरविंदर सिंह चावला शाकिर खान, गजेंद्र लोधी पप्पू यादव, पुष्पेंद्र सिंह प्रदीप सोनी राजू बटयावदा, यासीन खान जितेंद्र रोहण, कार्तिक, अवधेश सिमरिया, मनोज राय, राकेश राय,नीलोफर चमन अंसारी ताहिर खान रोशनी वसीम खान सीमा चौधरी पार्षद,मुन्ना चौधरी बाबू सिंह लोधी विजय साहू,पार्षद गीता कुशवाहा विमल अहिरवार रईस खान, नंदकिशोर भारती , भागचंद आठया इदरीश खान, सुल्तान कुरेशी हीरालाल चौधरी, नीलोफर चमन अंसारी पार्षद, बृजेंद्र मिश्रा, संदीप यादव मोनू अहिरवार सृजन सुहाने, राजा सेन प्रभात जैन पूर्व पार्षद,अजय बमदेले, कपिल अहिरवार, अशोक कुशवाहा पुरुषोत्तम शिल्पी पाराशर देवेंद्र पटेल कर बना हरदयाल कुर्मी रोहित कुर्मी कोमल सिंह लोधी मनोज राय प्रेम नारायण विश्वकर्मा शैलेंद्र तोमर अवधेश तोमर, आनंद तोमर तोमर आनंद तोमर पवन जाटव गोविंद मिश्रा अजय अहिरवार महेंद्र यादव रेखा सोनी, कार्तिक रोहन सौरभ खटीक, भाव सिंह इसाक खान संजय रैकवार जय पाराशर कमल चौधरी प्रदोष कुरेशी नौशाद अब्बासी सहवाग कुरेशी गंगाराम चौधरी, सुनील बेध,प्रीतम लोधी, राजेश जैन वीरेंद्र महावते आदिल राईन रोहित, मणिकर्णिका चौधरी, नरेंद्र मिश्रा , मोनू अहिरवार , रमाशंकर सेन , दीनदयाल तिवारी , कुंजी लडिया , बिल्ली रजक , गीता यादव , राजू पटेल , राजाराम पाराशर , जितेंद्र रोहन , नौसाद अब्बासी , अरविंद मिश्रा, डी डी नायर, डॉ. हेमंत लारिया, मनोज राय , जय पारासर, डॉ. संदीप सवलोक, बाबू सिंह लोधी, मुन्ना चौधरी, गिरीश विश्वकर्मा, श्याम करवरिया, महेंद्र सिंह ठाकुर, हरि सींग चकेरी , संजय पटेरिया , बिहारी कुशवाहा, भोले अहिरवार , रोहित कुर्मी , मनोज गुप्ता, सुरेंद्र सिंह चावड़ा, पुष्पेंद्र सिंह ब्लॉक अध्यक्ष, आनंद सोलंकी, लीलाधर सूर्यवंशी, हरिश्चंद सोनवार , मिथुन खटीक, भाव सिंह यादव ,अनुराग सिंह ठाकुर ब्लॉक अध्यक्ष, नरेंद्र सिंह ठाकुर , बलराम अहिरवार , प्रमोद राय, संजय सराफ , नितिन बाजपेयी , सुरेश पंजवानी, प्रशांत सोनी , जानकी लोधी , प्रभु दयाल मिश्रा , शंकर सिंह लोधी, संतोष मिश्रा , जितेंद्र मिश्रा छापरी, भूपेंद्र सिंह राजपूत ब्लॉक अध्यक्ष, ब्रजेश मिश्रा , सगीर खान , परम सिंह लोधी , गब्बर सिंह लोधी, शंकर सिंह लोधी, मोनू अहिरवार, बिमला अहिरवार , चंद्रभान सिंह , चंद्रभान लोधी , मूलचंद पटेल , संतोष मिश्रा , महेंद्र सिंह दांगी , राजू मिश्रा , अभिलाषा चौधरी , कमल चौधरी , विवेक भरोटे, राजा सेन, निखिल चौकसे, भूपेंद्र कुशवाहा, उमेश अहिरवार सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस जन मौजूद थे।
धरना में ज्ञापन में प्रमुख रूप से मांगे रखी गई जिसमे
1. मृतकों एवं प्रभावित मरीजों के वास्तविक आंकड़े सार्वजनिक किए जाएं - मृत व्यक्तियों, उपचाररत मरीजों की संख्या का अस्पताल रिकॉर्ड, मृत्यु प्रमाण-पत्र, पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर सत्यापन कराया जाए और अधिकृत आंकड़ा जारी किया जाए।
2. घटना की उच्चस्तरीय एवं निष्पक्ष जांच कराई जाए - शराब के नमूनों की वैज्ञानिक/फॉरेंसिक जांच, आपूर्ति के स्रोत तथा घटना से जुड़े प्रत्येक पहलू की समयबद्ध जांच हो और रिपोर्ट सार्वजनिक की जाए।
3. घटना से पहले मिली शिकायतों की जांच एवं जवाबदेही तय हो - बंडा-शाहगढ़ में पूर्व में मिली शिकायतों का रिकॉर्ड खंगाला जाए, किस अधिकारी को शिकायत मिली और क्या कार्रवाई हुई, यह स्पष्ट किया जाए।
4. अवैध शराब के पूरे नेटवर्क तक पहुंचा जाए - कार्रवाई केवल बेचने वाले तक सीमित न रहे, बल्कि निर्माण, भंडारण, परिवहन, आपूर्ति और आर्थिक लेन-देन की पूरी श्रृंखला की जांच कर वास्तविक संचालकों पर कार्रवाई हो।
5. जब्त शराब की वैज्ञानिक जांच एवं सुरक्षित अभिरक्षा सुनिश्चित हो - जब्त सामग्री का निस्तारण केवल जांच पूरी होने के बाद नियमानुसार किया जाए।
6. प्रशासन द्वारा चलाए जा रहे अभियान की पारदर्शी निगरानी हो - 100 से अधिक गांवों में चल रहे सर्वे में कितने घरों का सर्वे हुआ, कितनी शिकायतें मिलीं, इसका ग्रामवार विवरण सार्वजनिक किया जाए।
7. पुलिस एवं आबकारी विभाग की प्रभावी जवाबदेही तय हो - जिन क्षेत्रों में लंबे समय से अवैध शराब की शिकायतें हैं, वहां के संबंधित अधिकारियों की कार्यप्रणाली की समीक्षा हो।
8. पीड़ित परिवारों का व्यापक सर्वे एवं दीर्घकालीन पुनर्वास हो मृतकों के आश्रितों को सहायता के साथ-साथ बच्चों की शिक्षा, स्वास्थ्य एवं आजीविका के लिए दीर्घकालीन व्यवस्था हो।
9. पूरे सागर जिले के लिए स्थायी रोकथाम व्यवस्था बने - हॉटस्पॉट चिन्हित कर संयुक्त निगरानी हो और गोपनीय शिकायत हेल्पलाइन बनाई जाए।
10. नियमित सार्वजनिक रिपोर्ट एवं जिला स्तरीय समीक्षा हो - जब्ती, FIR, गिरफ्तारी और जांच की नियमित रिपोर्ट सार्वजनिक की जाए।
11. जिले के थानों में लंबे समय से पदस्थ पुलिसकर्मियों की कॉल डिटेल्स की जाँच कराई जाए।
12. जिला आबकारी विभाग के वेयर हाउस में लंबे समय से पदस्थ मंजू शाह की भूमिका की जाँच कराई जाए।
13. सागर गोल्ड ब्रांड की शराब डिस्टलरी की जाँच कराई जाए।
14. जिले के सभी थानों के अंतर्गत चल रहे अवैध शराब के कारोबार पर कठोर कार्यवाही की जाए।
हमारा स्पष्ट आग्रह है कि हमारी मांग किसी आंकड़े को बढ़ाने या घटाने की नहीं है, बल्कि प्रत्येक मृत्यु का सत्य सामने आए। न किसी मृतक का आंकड़ा अस्पष्ट रहे, न किसी पीड़ित परिवार को सहायता से वंचित किया जाए और न ही किसी जिम्मेदार व्यक्ति को पद के कारण संरक्षण मिले।उपरोक्त मांगों पर अपेक्षित कार्रवाई नहीं होने की स्थिति में जिला कांग्रेस कमेटी जनहित में लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन के लिए स्वतंत्र होगी। उक्तसय की जानकारी मिडिया विभाग के प्रभारी अभिषेक गौर ने दी।








0 comments:
एक टिप्पणी भेजें