Editor: Vinod Arya | 94244 37885
Sagar News Crime News MP News Politics BJP Sarvjeet Lodhi लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
Sagar News Crime News MP News Politics BJP Sarvjeet Lodhi लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

सागर: हत्या के प्रयास के मामले में फरार आरोपी जिला पंचायत सदस्य सर्वजीत लोधी गिरफ्तार, मंत्री प्रह्लाद पटेल ने उठाए सवाल

सागर: हत्या के प्रयास के मामले में फरार जिला पंचायत सदस्य सर्वजीत लोधी गिरफ्तार, मंत्री प्रह्लाद पटेल ने जताया विरोध


तीनबत्ती न्यूज: 05 जुलाई, 2026

सागर। मध्यप्रदेश के सागर जिले की बांदरी थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में फरार चल रहे जिला पंचायत सदस्य एवं भाजपा नेता सर्वजीत लोधी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार आरोपी वर्ष 2024 में दर्ज हत्या के प्रयास सहित अन्य गंभीर धाराओं के मामले में फरार चल रहे थे। गिरफ्तारी के बाद उन्हें न्यायालय में पेश किए जाने की प्रक्रिया की जा रही है।पिछले तीन दिन में दो भाजपा नेताओं पर FIR दर्ज हुई है। इनमें एक की गिरफ्तारी हुई है। इन कार्रवाई से हड़कंप मचा है। 

यह है मामला

बांदरी थाना प्रभारी सुमेर सिंह ने बताया कि वर्ष 2024 में थाना क्षेत्र स्थित सौरभ ढाबा पर फायरिंग और मारपीट की घटना के बाद सर्वजीत लोधी एवं अन्य आरोपियों के विरुद्ध हत्या के प्रयास सहित विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज किया गया था। पुलिस का कहना है कि आरोपी की तलाश लगातार की जा रही थी और अब उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

यह भी पढ़ें: छतरपुर: फर्जी दिव्यांगता प्रमाणपत्र पर प्राथमिक शिक्षक की नौकरी निरस्त, मेडिकल बोर्ड में केवल 23% दिव्यांगता

मंत्री प्रह्लाद पटेल ने जताई आपत्ति

गिरफ्तारी के बाद प्रदेश की राजनीति भी गरमा गई है। मध्यप्रदेश शासन के कैबिनेट मंत्री प्रह्लाद सिंह पटेल ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठाए। उन्होंने लिखा कि जिला पंचायत सदस्य सर्वजीत सिंह की गिरफ्तारी दुर्भाग्यपूर्ण है। उनका कहना है कि दो वर्षों तक मामले को लंबित रखने के बाद की गई यह कार्रवाई उन्हें अपमानित करने का प्रयास प्रतीत होती है। उन्होंने इस कार्रवाई की निंदा करते हुए मुख्यमंत्री और प्रदेश भाजपा नेतृत्व को भी अपनी पोस्ट में टैग किया।


प्रह्लाद सिंह पटेल ने अपनी पोस्ट में लिखा:​"सागर जिले में जिला पंचायत सदस्य एवं लोधी क्षत्रिय महासभा के युवा प्रदेश अध्यक्ष प्रिय सर्वजीत सिंह जिला पंचायत सदस्य की सागर पुलिस द्वारा गिरफ्तारी दुर्भाग्यपूर्ण है। दो वर्षों से इस प्रकरण में असमंजस बनाए रखना और फिर गिरफ्तार करना? यह सिर्फ अपमानित करने की कोशिश है। मैं ऐसी कार्रवाई की निंदा करता हूँ।"

यह भी पढ़ें: शासकीय बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज (BMC) में लेडी डाक्टर नर्सिंग स्टाफ से BJP नेता पर बदसलूकी और गोली मारने धमकी का आरोप : जूडा का प्रदर्शन, चक्काजाम ▪️युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अनिल पीपरा पर FIR

गिरफ्तारी की टाइमिंग पर उठे सवाल

गिरफ्तारी के बाद स्थानीय स्तर पर पुलिस कार्रवाई को लेकर कई तरह की चर्चाएं सामने आ रही हैं। लोगों के बीच यह सवाल उठ रहा है कि यदि आरोपी वर्ष 2024 से फरार था तो गिरफ्तारी में इतना लंबा समय क्यों लगा। वहीं यह भी चर्चा है कि इस दौरान सर्वजीत लोधी कई सार्वजनिक, सामाजिक और राजनीतिक कार्यक्रमों में नजर आते रहे।हालांकि इन चर्चाओं पर पुलिस या प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

तीन दिन में दो भाजपा नेताओं पर FIR एक की गिरफ्तारी

सागर जिले में भाजपा नेताओं पर FIR और गिरफ्तारी से हड़कंप मचा हुआ है। दो दिन पहले बुंदेलखंड मेडिकल कालेज सागर के महिला स्टाफ से बदसलूकी के मामले में भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अनिल श्रीवास्तव पीपरा पर मामला दर्ज हुआ। उनकी गिरफ्तारी और जमानत दोनों हुई।

इसके बाद भाजपा के पूर्व पार्षद बबलू कमानी ने अपने जन्मदिन पर तलवार से केक काटने और हवा में हथियार लहराने के मामले के वायरल वीडियो पर उन पर FIR दर्ज की गई। वर्तमान में बबलू कमानी की पत्नी किश्वर बी नगरनिगम सागर की भाजपा की शुक्रवारी वार्ड से पार्षद है। 

Share:

www.Teenbattinews.com

Archive