Editor: Vinod Arya | 94244 37885
Sarthak App लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
Sarthak App लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

सागर TL बैठक: सार्थक ऐप से बनेगा वेतन, हेलमेट अनिवार्य, मूंग भुगतान में देरी पर कलेक्टर सख्त

सागर TL बैठक: 'सार्थक ऐप' की उपस्थिति से मिलेगा वेतन, हेलमेट अनिवार्य; मूंग भुगतान में देरी पर कलेक्टर सख्त



तीनबत्ती न्यूज:  27 जुलाई 2026

सागर। कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल की अध्यक्षता में सोमवार को आयोजित समय-सीमा (TL) बैठक में जनसुनवाई, जन आकांक्षा पोर्टल, सीएम हेल्पलाइन और विभिन्न विभागों के लंबित मामलों की समीक्षा की गई। बैठक में कलेक्टर ने स्पष्ट निर्देश दिए कि 'सार्थक ऐप' पर दर्ज उपस्थिति ही शासकीय कर्मचारियों के मासिक वेतन का आधार होगी। साथ ही सभी कार्यालयों में दोपहिया वाहन से आने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए हेलमेट पहनना अनिवार्य करने के आदेश जारी करने के निर्देश दिए गए।

यह भी पढ़ें: बलराम कृषि महोत्सव: सीएम मोहन यादव ने 82.70 लाख किसानों को दिए ₹3,300 करोड़, खंडवा में पुलिस बटालियन की घोषणा

मूंग भुगतान में देरी पर जताई नाराजगी

कलेक्टर प्रतिभा पाल ने मूंग उपार्जन के बाद किसानों को भुगतान में हो रही देरी पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए संबंधित अधिकारियों को शेष भुगतान तत्काल कराने के निर्देश दिए। लापरवाही बरतने वाली समितियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने तथा अगली समय-सीमा बैठक में प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करने के आदेश दिए गए। रबी उपार्जन (चना एवं मसूर) के लंबित भुगतान भी शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।

किसानों को खाद-उर्वरक की निर्बाध आपूर्ति

बैठक में किसानों की मांग के अनुरूप खाद एवं उर्वरक की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने, फार्मर रजिस्ट्री अभियान में तेजी लाने तथा वीबीजी रामजी योजना को निर्धारित समय-सीमा में पूरा करने पर जोर दिया गया।

तहसीलदार न्यायालयों का होगा निरीक्षण

कलेक्टर ने सभी एसडीएम को निर्देश दिए कि वे अपने क्षेत्र की तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार अदालतों का नियमित निरीक्षण करें तथा ऑनलाइन एवं ऑफलाइन रिकॉर्ड का शत-प्रतिशत मिलान सुनिश्चित करें। प्रतिलिपि शाखा के लंबित मामलों के निराकरण की जिम्मेदारी पटवारियों को सौंपने और भू-अर्जन से जुड़े मामलों का शीघ्र समाधान करने के निर्देश भी दिए गए। विशेष रूप से बंडा सिंचाई परियोजना के लंबित मुआवजा प्रकरणों का तत्काल निराकरण करने को कहा गया।

सार्थक ऐप से ही बनेगा वेतन का आधार

कलेक्टर ने कहा कि राज्य शासन द्वारा शासकीय कार्यालयों में समय पर उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए लागू 'सार्थक ऐप' का सभी विभागों में कड़ाई से पालन कराया जाए। अब इसी ऐप अथवा शासन द्वारा अधिकृत अन्य उपस्थिति ऐप पर दर्ज उपस्थिति के आधार पर कर्मचारियों का मासिक वेतन तैयार किया जाएगा।

हेलमेट पहनना होगा अनिवार्य

सड़क सुरक्षा को लेकर कलेक्टर ने निर्देश दिए कि सभी विभागाध्यक्ष अपने कार्यालयों में आदेश जारी करें, जिसके तहत दोपहिया वाहन से आने वाले सभी अधिकारी एवं कर्मचारियों के लिए हेलमेट पहनना अनिवार्य किया जाए।

सीएम हेल्पलाइन और विकास कार्यों की समीक्षा

बैठक में 50 दिन से अधिक लंबित सीएम हेल्पलाइन शिकायतों को शून्य करने, शिकायतों के नॉन-अटेंडेड रहने पर संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई करने, मानवाधिकार आयोग सहित विभिन्न आयोगों से प्राप्त पत्रों का समय-सीमा में जवाब देने, पंचायत एवं सामुदायिक भवनों का निर्माण शीघ्र शुरू कराने तथा हर घर नल से जल योजना के पूर्ण कार्यों को ग्राम पंचायतों को हस्तांतरित करने के निर्देश दिए गए।

इसके अलावा प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना एवं संबल योजना की साप्ताहिक समीक्षा एसडीएम स्तर पर करने के निर्देश भी दिए गए।

बैठक में जिला पंचायत सीईओ विवेक केवी, अपर कलेक्टर अविनाश रावत, नगर निगम आयुक्त राजकुमार खत्री, सभी एसडीएम, तहसीलदार एवं विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Share:

www.Teenbattinews.com

Archive