बंसल क्लासेस,सागर +916232102606. +919340574756

अजय अहिरवार कांग्रेस के अनुसूचित जाति विभाग में जिला ग्रामीण अध्यक्ष नियुक्त

अजय अहिरवार कांग्रेस के अनुसूचित जाति विभाग में जिला ग्रामीण अध्यक्ष नियुक्त


सागर। जिला कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग सागर ग्रामीण के जिला अध्यक्ष पद पर मकरोनिया के कांग्रेस नेता अजय अहिरवार को नियुक्त किया गया है। उनकी यह नियुक्ति जिला कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष रेखा चौधरी समेत जिले के विभिन्न वरिष्ठ नेताओं की अनुशंसा पर प्रदेश कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के अध्यक्ष श्री प्रदीप अहिरवार ने की है।
 नवनियुक्त अध्यक्ष अजय अहिरवार पूर्व में भी इस पद पर कार्य करते रहे हैं। उनकी पत्नी संगीता अजय अहिरवार मकरोनिया नगर पालिका क्षेत्र से कांग्रेस की निर्वाचित पार्षद है। उन्होंने अपनी नियुक्ति पर प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष सुरेंद्र चौधरी पूर्व सांसद आनंद अहिरवार जिला कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष रेखा चौधरी ग्रामीण अध्यक्ष स्वदेश जैन (गुड्डू भैया) समेत सभी वरिष्ठ नेताओं का आभार व्यक्त करते हुए कांग्रेस पार्टी की मजबूती तथा अनुसूचित जाति वर्ग के विकास का संकल्प व्यक्त किया है।
                    कांग्रेस की अनुसूचित जाति विभाग में अजय अहिरवार को जिला अध्यक्ष बनाए जाने पर मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष त्रिलोकीनाथ कटारे , प्रवक्ता डॉ संदीप सबलोक जिला ग्रामीण कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष दीपक दुबे जतिन चौकसे शारदा खटीक धनसींग अहिरवार ब्लॉक अध्यक्ष देवेंद्र कुर्मी अनिल अहिरवार कमलेश अहिरवार बृजेंद्र अहिरवार कमल  अहिरवार सुभाष अहिरवार बाबूलाल अहिरवार हरनाम अहिरवार संजू अहिरवार यशवंत अहिरवार राजेश अहिरवार विनय राठिया आनंद रजक महेंद्र साहू निखिल चौकसे कमलेश अहिरवार बबलू अहिरवार राहुल सेन परसोत्तम अहिरवार आकाश अहिरवार रोशन अहिरवार भागवाल अहिरवार राजेंद्र अहिरवार गणेश पटेल रोहित वर्मा तुलसी अहिरवार संजय रोहिदास राहुल अहिरवार गोकुल अहिरवार बारेलाल अहिरवार जया बंसल दशरथ अहिरवार हीरालाल चौधरी वीरेंद्र राजे जितेंद्र चौधरी राकेश अहिरवार आदि ने खुशी व्यक्त करते हुए उन्हें अपनी बधाई दी है तथा वरिष्ठ नेताओं का आभार माना है।

                                    भवदीय
                            डॉ संदीप सबलोक
Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Archive