बंसल क्लासेस,सागर +916232102606. +919340574756

आचार्य संघ मध्यप्रदेश की सीमा में पहुंचा, 21 मार्च को अमरकंटक प्रवेश होगा

आचार्य संघ मध्यप्रदेश की सीमा में पहुंचा, 21 मार्च को अमरकंटक प्रवेश होगा


सागर, 17 मार्च, 2023 .संत शिरोमणि आचार्य श्री विद्यासागर महाराज का विहार लगातार जारी है जैन तीर्थक्षेत्र चंदगिरी डोंगरगढ़ से 27 दिसंबर को बिहार शुरू हुआ था और 20 दिन में आचार्य संघ ने 210 किलोमीटर की दूरी भीषण गर्मी में तय कर ली है लगभग 50 किलोमीटर दूर अमरकंटक में आचार्य संघ 21 मार्च को प्रवेश करेगा। 


मुनि समिति के सदस्य मुकेश जैन ढाना ने बताया चातुर्मास के उपरांत लगभग 4 माह में आचार्य श्री 1000 किलोमीटर का पैदल बिहार 77 वर्ष की उम्र में कर चुके हैं अमरकंटक में 25 मार्च से 2 अप्रैल तक पंचकल्याणक गजरथ महोत्सव का आयोजन उनके ससंघ सानिध्य में संपन्न होना है पंचकल्याणक महोत्सव के प्रतिष्ठाचार्य बाल ब्रह्मचारी विनय भैया बंडा है। सर्वोदय जैन तीर्थक्षेत्र अमरकंटक का निर्माण कार्य लगभग 2 दशक से चल रहा था यहां पर लाल पत्थर का मंदिर और एक सहस्त्रकूट जिनालय का निर्माण कार्य पूर्ण हुआ है। पंचकल्याणक की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं आचार्य संघ के पहुंचते ही प्रमुख पात्रों का चयन होगा पहले दिन घटयात्रा और ध्वजारोहण का कार्यक्रम होगा इस कार्यक्रम में देशभर से श्रद्धालु अमरकंटक पहुंच का धर्म लाभ लेंगे
Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Archive