तीनबत्ती न्यूज.कॉम का यूट्यूब चैनल Teenbatti News

SAGAR : थाने में महिला आरक्षक की गोद भराई की हुई रस्म, टी आई से लेकर आरक्षक हुए शामिल▪️छुट्टियां नही मिली तो थाने में ही गोद भराई की रस्म मनाई▪️देखे : वीडियो▪️विनोद आर्य, तीनबत्ती न्यूज

SAGAR :  थाने में महिला आरक्षक की गोद भराई की हुई रस्म, टी आई से लेकर आरक्षक हुए शामिल

▪️छुट्टियां नही मिली तो थाने में ही गोद भराई की रस्म मनाई

▪️देखे : वीडियो



By: Vinod Arya ,Teenbatti News 

सागर,17 मार्च ,2023। मध्यप्रदेश की पुलिस में अब नए नवाचार होने लगे है। व्यस्तता के बीच पुलिस वालो का जन्मदिन मनाने या मानव सेवा की अनेक कहानियां है। कई दफा शादियां भी थाने से हुई। ताजा मामला  महिला आरक्षक की गोद भराई की रस्म की है। सागर जिले के मोतीनगर थाना में पदस्थ महिला आरक्षक की डिलेवरी का आखरी महीना होने पर पुलिस वालो ने पूरे उत्साह और वैदिक रीति रिवाजों और उत्सव माहोल से गोद भराई की रस्म पूरी की गई। 







सागर शहर  के मोती नगर  थाना में महिला डेस्क के अंदर आज शुक्रवार की शाम का नजारा उत्सव भरा दिख रहा था।  महिला आरक्षक अर्पणा कटारे की पिछले साल 21 अप्रैल को  भोपाल निवासी प्रखर शर्मा से हुई थी । आरक्षक अर्पणा कटारे  गर्भवती थी और आखरी महीना चल रहा था। इस दौरान उनको तीज त्योहारों के चलते और कारणवश  छुट्टी नही मिल पाई। उनकी गोद भराई की रस्म के लिए ससुराल और अपने मायके टीकमगढ़ के बड़ागांव नही जा सकी। महिला आरक्षक अपर्णा अपने भाई अनिरुद्ध कटारे के साथ सागर में रह रही थी। 







उनकी गोद भराई की रस्म की थाने में   चर्चा चल रही थी। इसमें एक महिला सब इंस्पेक्टर  आसिमा गौतम से बात हुई। सभी ने तय किया कि इस खुशी के मौके पर सभी थाने वाले शामिल हो । फिर इसकी तैयारिया शुरू हुई। महिला हेल्प डेस्क के कमरे को सजाया गया। महिला पुलिस भी रंग बिरंगे प्रधान में आई।  सभी ने उत्साह के साथ गोद भराई की रस्म में लगने वाली सामग्री मंगाई। इसके लिए एक पंडित अशोक महाराज को बुलाया। पूरे वैदिक रीति रिवाज से रस्म हुई। सभी ने इसमें भागेदारी की। उनका भाई भी इस मौके पर शामिल हुआ।




थाना प्रभारी मानस दिवेदी बताते है कि महिला स्टाफ ने एक परिवार की भांति अपनी भूमिका अदा की। आरक्षक अपर्णा कटारे की गोद भराई की रस्म में महिला स्टाफ की अहम भूमिका रही। 






उधर आरक्षक अपर्णा कटारे इस आयोजन से खुश नजर आई। अपर्णा के अनुसार वह ससुराल नही जा पाए थी। थाने में सभी ने मिलकर इस रस्म को पूरा कराया। बहुत अच्छा लगा। 







फिलहाल इस रस्म की चारो तरफ चर्चा और सराहना हो रही है। पुलिस की ड्यूटी के बीच सामाजिक जीवन में समय  देना एक चुनौती है।  फिर भी थाना को परिवार के रूप में भी काम करने की सीख यह आयोजन देता है। 
____________________________

एडिटर: विनोद आर्य
________
+91 94244 37885

तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने
  NEW फेसबुक पेज  और ट्वीटर से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे





ट्वीटर  फॉलो करें

वेबसाईट



______________________________





Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Archive