बंसल क्लासेस,सागर +916232102606. +919340574756

नरयावली की लगातार जीत का श्रेय बीजेपी के देव तुल्य कार्यकर्ताओं को: विधायक प्रदीप लारिया ▪️विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन संपन्न

नरयावली की लगातार जीत का श्रेय बीजेपी के देव तुल्य कार्यकर्ताओं को: विधायक प्रदीप लारिया 

▪️विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन संपन्न


तीनबत्ती न्यूज :18 अगस्त ,2023 
सागर:  सागर जिले की नरयावली विधानसभा क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं का सम्मेलन संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सागर सांसद राजबहादुर सिंह ,विशिष्ट अतिथि प्रदेश मंत्री प्रभुदयाल पटैल, श्रीमती लता वानखेड़े, भाजपा जिला अध्यक्ष  गौरव सिरौठिया शामिल रहे। कार्यक्रम के प्रारंभ में अतिथियों द्वारा कन्या-पूजन किया गया। कार्यक्रम की शुुरूआत स्कूली छात्राओं द्वारा वंदे मातरम गायन के साथ की गई। आयोजित कार्यक्रम में हजारों की संख्या में उपस्थित हुए।

 नरयावली विधायक इंजी. प्रदीप लारिया ने कहा कि, मैंने यहां से पहली चुनाव लड़ा तो, उस समय कहा जाता था, कि नरयावली विधानसभा सीट से कोई प्रत्याशी लगातार दूसरी बार विधायक नहीं बना। आप देव तुल्य कार्यकर्ताओं ने इस मिथक को तोड़ते हुए क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी ने मुझे लगातार तीसरी बार आर्शीवाद दिया। यह सब आप जैसे कर्मठ और संघर्षशील कार्यकर्ताओं के संघर्ष से हो सका। मैं आपको प्रणाम करता हूं। आज यहां कार्यकर्ताओं का एकत्रीकरण हुआ और उसी समय बारिश, लगता है कि, इन्द्र देव ने भी आप देव तुल्य कार्यकर्ताओं का स्वागत किया है। यह बारिश किसानों को वरदान साबित होगी। उन्होंने कहा कि चाहे विधानसभा चुनाव हो, लोकसभा हो या स्थानीय निकाय चुनाव हो नरयावली विधानसभा क्षेत्र में लगातार आप कार्यकर्ताओं के बलबूते पर भाजपा का परचम लहरा रहा है। 


यदि प्रदेश में सबसे ज्यादा कार्य करने वाला कार्यकर्ता है, तो वह नरयावली विधानसभा का कार्यकर्ता है। इसका प्रथम हकदार मैं अपने कार्यकर्ता को मानता हूं। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में नये भारत का निर्माण हो रहा है। जो विकास 55 वर्षों में नहीं हो सका। उससे कई गुना ज्यादा मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार ने कर दिखाया है। नरयावली विधानसभा क्षेत्र में कोई गांव यहां तक कोई मजरा टोला भी ऐसा नहीं जहां डामल की सड़कें न हो, शिक्षा की बात करें तो इस क्षेत्र में सर्वाधिक स्कूलें खोलने व स्कूल भवन बनाने का काम किसी सरकार ने किया है, तो वह भाजपा सरकार है। सिंचाई, स्वास्थ्य सुविधाओं में नरयावली विधानसभा क्षेत्र किसी से पीछे नहीं है, इस क्षेत्र का तेज गति से विकास किया जा रहा है। 


सागर सांसद श्री राजबहादुर सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि, आज भारतीय जनता पार्टी सबसे बड़ा दल है तो आप कार्यकर्ताओं के कारण उन्होंने कहा कि एक तरफ भोजन चल रहें है और कार्यक्रम में एक तरफ भाषण लेकिन हमारे कार्यकर्ता भाषण को प्रमुखता से सुन रहे हैं। आपने कहा कि एक समय जब लोकसभा में हमारे दो सांसद होते थे तो हमारी हंसी उड़ाई जाती थी। उस समय पं. अटल बिहारी वाजपेयी ने भी कहा था कि, अंधेरा कटेगा, सूरज निकलेगा और कमल खिलेगा आज पूरे देश में कमल खिला हुआ है। इसका श्रेय आप कार्यकर्ताओं पर जाता है। आज देश में मोदी जी को हराने विपक्षी दल गठबंधन कर रहे हैं, वह जान लें कि, न तो वह मोदी जी को और न ही शिवराज जी को हटा सकते है। कितना ही गठबंधन कर लें। हम पूरी ताकत से आप कार्यकर्ताओं के सहयोग से 2023 और 2024 में फिर कमल खिलायेंगे और सरकारें बनायेंगे। कार्यक्रम को प्रदेश मंत्री श्रीमती लता वानखेड़, श्री प्रभुदयाल पटैल एवं श्री गौरव सिरौठिया ने भी संबोधित किया। संचालन विधानसभा संयोजक श्री श्यामसुन्दर मिश्रा ने किया। अंत में सभी का आभार जिला भाजपा उपाध्यक्ष श्री चैनसिंह ने किया। 


ये हुए शामिल
कार्यक्रम में पूर्व मंत्री श्री नारायण प्रसाद कबीरपंथी, जिला मंत्री श्रीमती जयंती मौर्य, श्री अनुराग प्यासी, श्री विक्रम केशरवानी, नपा मकरोनिया अध्यक्ष श्री मिहीलाल अहिरवार, श्रीमती पूनम पटैल, पूर्व जिला अध्यक्ष श्री जाहर सिंह, मण्डल अध्यक्ष श्री कपिल कुशवाहा, श्री सौरभ केशरवानी, श्री आफिसर यादव, श्री राघवेन्द्र सिंह, श्री दिलीप नायक, कर्रापुर नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती मीरा बाई अहिरवार, जनपद अध्यक्ष राहतगढ़ श्रीमती मीना-राजू आदिवासी, जिला पंचायत सदस्य श्री सर्वजीत सिंह, श्री चंदन सिंह सहित मकरोनिया नगर पालिका एवं कर्रापुर नगर परिषद के पार्षदगण, महिला मोर्चा कार्यकर्ताओं, विभिन्न ग्राम पंचायतों से आये सरपंचगण, भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्ताओं पर अतिथियों ने पुष्प वर्षा कर उन्हें सम्मानित किया।
Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Archive