बंसल क्लासेस,सागर +916232102606. +919340574756

SAGAR : नए कानून का पालन कराने पुलिस अधिकारियों को मिला प्रशिक्षण

SAGAR : नए कानून का पालन कराने पुलिस अधिकारियों को  मिला प्रशिक्षण

तीनबत्ती न्यूज : 15 मार्च ,2024
सागर : भारतीय दण्ड संहिता 1860, भारतीय दण्ड प्रक्रिया संहिता 1973, साक्ष्य अधिनियम 1872 में अपराधों से संबंधित प्रावधानों को समेकित और संशोधित करने लिये संसद द्वारा भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023, भारतीय न्याय संहिता 2023, भारतीय साक्ष्य संहिता 2023 के रूप में नवीन कानून पारित किया है।  जिसे दिनांक 25 दिसंबर .2023 को राष्ट्रपति की सहमति उपरांत राजपत्र में सामान्य जानकारी के लिये प्रकाशित किया गया है। केन्द्र सरकार द्वारा दिनांक 23.02.2024 को जारी अधिसूचना अनुसार भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023, भारतीय न्याय संहिता 2023, भारतीय साक्ष्य संहिता 2023  अब 1 जुलाई 2024 से लागू होगी। 
नए कानून के पालन हेतु प्रशिक्षण

नये कानून को पालन कराये जाने हेतु पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा  संपूर्ण मध्यप्रदेश में प्रशिक्षण आयोजित करने  निर्देश के पालन में आज जोन स्तरीय टी.ओ.टी. प्रशिक्षण पुलिस कन्ट्रोल रूम सागर में पुलिस महानिरीक्षक सागर जोन सागर  प्रमोद वर्मा, उप पुलिस महानिरीक्षक सागर रेंज सागर सुनील कुमार जैन एवं पुलिस अधीक्षक सागर श्री अभिषेक तिवारी के निर्देशन में आयोजित किया गया।

ये हुए शामिल

सागर जोन अंतर्गत 06 जिलों एवं पुलिस की अन्य 04 इकाईयों से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक/उप पुलिस अधीक्षक के कुल 16 पुलिस अधिकारीगण द्वारा उक्त प्रशिक्षण प्राप्त किया गया। प्रशिक्षण में उपस्थित हुये पुलिस अधिकारीगण श्रीमती वंदना चैहान पुलिस अधीक्षक अजाक सागर, जिला सागर से श्री लोकेश सिन्हा अति. पुलिस अधीक्षक, श्रीमती शिखा सोनी एसडीओपी बंडा, श्री योगेन्द्र सिंह एसडीओपी राहतगढ़, श्री शशिकांत सैरयाम एसडीओपी देवरी, श्रीमती शिखा भलावी परि. उपुअ सागर, जिला दमोह से श्री संदीप मिश्रा अति. पुलिस अधीक्षक, श्री नीतेश पटेल एसडीओपी हटा, जिला टीकमगढ़ से श्री सीताराम अति. पुलिस अधीक्षक, श्री दिलीप पाण्डेय उप पुलिस अधीक्षक अजाक, जिला पन्ना से श्री राजेन्द्र मोहन दुबे उप पुलिस अधीक्षक अजाक, श्री ग्लेडविन एडवर्ड कार एसडीओपी गुन्नौर, श्री सलिल शर्मा एसडीओपी खजुराहो जिला छतरपुर, श्री हिमांशु चैबे उप पुलिस अधीक्षक जे.एन.पी.ए. सागर, श्री एस.एल.सिसोदिया उप पुलिस अधीक्षक पी.टी.एस. सागर, डॉ0 रितु उपाध्याय 10वीं वाहिनी विसबल सागर प्रशिक्षण में डॉ0 मनविंदर सिंह पहावा एच.ओ.डी., लॉ डिपार्टमेंट, डॉ0. हरिसिंह गौर केन्द्रीय विश्वविद्यालय सागर, डॉ0. विकास अग्रवाल असि. प्रोफेसर डॉ0. हरिसिंह गौर केन्द्रीय विश्वविद्यालय सागर, एम.आर.खान डी.पी.ओ. जे.एन.पी.ए. सागर, कपिल साहू ए.डी.पी.ओ. जे.एन.पी.ए. सागर, कपिल व्यास, ए.डी.पी.ओ. जे.एन.पी.ए. सागर, कुलदीप रावत ए.डी.पी.ओ. पी.टी.एस. सागर, दिनेश चंदेल ए.डी.पी.ओ. सागर, अमित जैन ए.डी.पी.ओ. सागर, श्याम नेमा ए.डी.पी.ओ. सागर व्याख्ताओं द्वारा नये कानून अंतर्गत अपराधों से संबंधित प्रावधानों के समेकित और संशोधित इत्यादि के संबंध में उक्त प्रशिक्षण में व्याख्यान दिये गये। प्रशिक्षण आयोजित कराने में डीआईजी ऑफिस, जे.एन.पी.ए. सागर, पुलिस लाईन एवं पुलिस कन्ट्रोल रूम सागर में पदस्थ पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों का विशेष सहयोग रहा।

___________
____________________________



एडिटर: विनोद आर्य
________
+91 94244 37885

तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने
   सोशल मीडिया प्लेटफार्म से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे


ट्वीटर  फॉलो करें

वेबसाईट



इंस्टाग्राम

यूट्यूब लिंक



______________________________



Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Archive