Editor: Vinod Arya | 94244 37885
Rajendra Shukla लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
Rajendra Shukla लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

बंडा पहुंची सेवा संकल्प यात्रा, प्रधानमंत्री मोदी ने यात्रियों से किया संवाद; यात्रियों ने साझा किए अनुभव • डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल ने किया सम्मान

बंडा पहुंची सेवा संकल्प यात्रा, प्रधानमंत्री मोदी ने यात्रियों से किया संवाद; यात्रियों ने साझा किए अनुभव

• डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल ने किया samnaan


तीनबत्ती न्यूज:25 सितंबर 2026

सागर। सेवा संकल्प अभियान 2026 के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वाराणसी से वडनगर जा रहे सेवा संकल्प यात्रियों से संवाद किया। इस दौरान बंडा से जुड़े सेवा संकल्प यात्री एवं छत्तीसगढ़ निवासी अमन अग्रहरे ने भी अपने अनुभव प्रधानमंत्री के साथ साझा किए।

यह भी पढ़ें: नगर पालिका CMO को दो लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया लोकायुक्त पुलिस ने : चार लाख मांगे थे

अमन अग्रहरे ने नक्सल प्रभावित क्षेत्र में आए बदलाव, महिला सशक्तिकरण और विकास से जुड़े अनुभव साझा किए। प्रधानमंत्री ने सागर, रायसेन, आगरा और झांसी पहुंचे यात्रियों से भी संवाद कर यात्रा के अनुभवों और उनके कुशल-मंगल की जानकारी ली।


यात्रियों ने योजनाओं के लाभार्थियों से संवाद के अनुभव बताए

सेवा संकल्प यात्रियों ने प्रधानमंत्री को बताया कि यात्रा के दौरान उन्हें सेवा के माध्यम से लोगों से जुड़ने और उनके अनुभव जानने का अवसर मिल रहा है। यात्रियों ने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, स्वच्छ भारत अभियान और आयुष्मान भारत योजना सहित विभिन्न शासकीय योजनाओं के लाभार्थियों से हुए संवाद की जानकारी दी।

यात्रियों ने बताया कि आयुष्मान भारत योजना के माध्यम से एक बच्ची को कैंसर का उपचार मिला और अब वह स्वस्थ है। उन्होंने देश में स्वच्छता के प्रति बढ़ी जागरूकता, सफाई कर्मियों के सम्मान, सड़क एवं अधोसंरचना विकास तथा पीएम श्री स्कूलों से जुड़े अनुभव भी साझा किए।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यात्रियों से अपील की कि वे यात्रा के दौरान युवाओं को शासकीय योजनाओं के बारे में जागरूक करें और अधिक से अधिक लोगों तक योजनाओं की जानकारी पहुंचाएं।



देश की विविधता और संस्कृति को समझने का अवसर : राजेन्द्र शुक्ल


कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उप मुख्यमंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा कि आठ दिन की यात्रा पूर्ण करने के बाद नौवें दिन बंडा में दो टोलियों का एक साथ आगमन हुआ है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यात्रियों से संवाद कर उनका उत्साहवर्धन किया और सेवा संकल्प यात्रा के उद्देश्यों को पुनः स्थापित किया।


उन्होंने कहा कि भारत जैसे विविधताओं से भरे देश को समझने के लिए एक कोने से दूसरे कोने तक यात्रा करना आवश्यक है। इससे देश की संस्कृति, सभ्यता और विविधता के आदान-प्रदान के साथ एकजुटता की भावना भी मजबूत होती है।


शुक्ल ने कहा कि वाराणसी से वडनगर और वडनगर से वाराणसी की यह यात्रा युवाओं को देश को समझने, विकास की दिशा और जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी लेने तथा योजनाओं के लाभार्थियों से संवाद कर फीडबैक प्राप्त करने का अवसर दे रही है।


उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री स्वयं यात्रियों से फीडबैक लेकर योजनाओं के प्रभाव की जानकारी प्राप्त कर रहे हैं। उन्होंने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय के विचार का उल्लेख करते हुए कहा कि समाज के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति की मूलभूत आवश्यकताओं का समाधान होने तक कार्य को पूर्ण नहीं माना जाना चाहिए।

सेवा संकल्प यात्रियों का किया सम्मान


उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने सेवा संकल्प यात्रा के यात्रियों का सम्मान किया। उन्होंने यात्रियों से चर्चा कर यात्रा के अनुभवों की जानकारी ली और उनका उत्साहवर्धन किया।

इस अवसर पर दमोह सांसद राहुल सिंह लोधी, बंडा विधायक वीरेन्द्र सिंह, जिलाध्यक्ष रानी कुशवाहा, जिला उपाध्यक्ष शैलेन्द्र सिंह, रुपेश रोशन खरे, नीतेश जैन, प्रभुदयाल राठौर, लोकेंद्र सिंह, आयुष्य पांडे, कलेक्टर प्रतिभा पाल, पुलिस अधीक्षक अनुराग सुजानिया, जिला पंचायत सीईओ जगदीश कुमार गोमे, अपर कलेक्टर अविनाश रावत, एसडीएम संजय जैन, तहसीलदार मोहित जैन सहित बड़ी संख्या में हितग्राही महिलाएं, आमजन, जनप्रतिनिधि और अधिकारी उपस्थित रहे।



सांदीपनि विद्यालय में पौधरोपण

कार्यक्रम के बाद उप मुख्यमंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री राजेन्द्र शुक्ल, सांसद राहुल सिंह लोधी, विधायक वीरेन्द्र सिंह सहित सेवा संकल्प यात्रियों ने सांदीपनि विद्यालय बंडा में पौधरोपण किया। इसके बाद सेवा संकल्प यात्रा रूट क्रमांक 18 के अंतर्गत बांदरी तथा रूट क्रमांक 19 के अंतर्गत जरूआखेड़ा के लिए रवाना हुई।



उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने बण्डा की दयोदय गौशाला में किया वृक्षारोपण, गौवंश को खिलाया चारा एवं गुड़ के लड्डू

 उप मुख्यमंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने बण्डा स्थित दयोदय गौशाला पहुंचकर गौसेवा की। उन्होंने सर्वप्रथम गौशाला परिसर में वृक्षारोपण किया। सेवा संकल्प यात्रा के यात्रियों ने भी गौशाला परिसर में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया तथा पौधों के संरक्षण का संकल्प लिया। इसके पश्चात उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने गौशाला में गौवंश को चारा एवं गुड़ के लड्डू खिलाए। इस दौरान उन्होंने गौशाला परिसर का अवलोकन भी किया तथा गौसेवा से जुड़े कार्यों की जानकारी ली।



Share:

Sagar Poisonous Liquor Case: जहरीली शराब मामले में डिप्टी CM राजेंद्र शुक्ल का दौरा, मजिस्ट्रियल जांच के आदेश

सागर जहरीली शराब प्रकरण: गांव-गांव पहुंचे डिप्टी CM राजेंद्र शुक्ल : मजिस्ट्रियल जांच के आदेश

• मृतकों और प्रभावित परिवारों से मिले उपमुख्यमंत्री, बोले- शराब माफियाओं को नहीं बख्शेंगे; 10 से अधिक आरोपी हिरासत में

तीनबत्ती न्यूज: 7 सितंबर 2026

सागर । सागर जिले के बंडा-शाहगढ़ क्षेत्र में संदिग्ध अमानक एवं अवैध शराब के सेवन से हुई मौतों के मामले में शासन-प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। उपमुख्यमंत्री एवं सागर जिले के प्रभारी मंत्री राजेंद्र शुक्ल ने सोमवार को प्रभावित गांवों का दौरा कर मृतकों एवं बीमार लोगों के परिजनों से मुलाकात की। वहीं कलेक्टर प्रतिभा पाल ने पूरे मामले की मजिस्ट्रियल जांच के आदेश जारी किए हैं। बंडा में शनिवार - रविवार को जहरीली शराब के कहर से 20 से अधिक की मौत हुई। करीब 100 पीड़ित अस्पतालों में भर्ती है। पुलिस ने 30 के खिलाफ FIR दर्ज कर 10 आरोपियों को हिरासत में लिया है। आबकारी और पुलिस के 05 अफसर सस्पेंड भी हो चुके है। 

यह भी पढ़ें: सागर : बंडा शराबकांड में 11 मौतें, डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल ने BMC पहुंचकर मरीजों का जाना हाल; बोले- दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। • सभी शराब दुकानों की जांच, उनके स्टॉक की निगरानी और अवैध कारोबार की गहन जांच • शराब कांड में 20 पर FIR: 10 आरोपी पुलिस हिरासत में

उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने बंडा-शाहगढ़ तहसील के ग्राम बमूरा भेड़ा, नौराज, गूगरा खुर्द, धुरमार, चौका, हनौती और पापेट पहुंचकर पीड़ित परिवारों से व्यक्तिगत रूप से मुलाकात की। उन्होंने मृतकों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए उन्हें ढांढस बंधाया और भरोसा दिलाया कि इस मुश्किल घड़ी में राज्य सरकार उनके साथ खड़ी है।

यह भी पढ़ें: बंडा-शाहगढ़ शराब कांड पर CM मोहन यादव सख्त, एक दर्जन मौतों के बाद 3 आबकारी अधिकारी और दो पुलिस अधिकारी निलंबित; 7 शराब दुकानें सील • विधायक शैलेंद्र जैन ने किया मटकी फोड़ कार्यक्रम स्थगित • भाजपा जिला अध्यक्ष,सांसद और विधायक पहुंचे बीएमसी • कांग्रेस ने की सख्त कार्रवाई की मांग

शराब माफियाओं पर होगी कड़ी कार्रवाई

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि यह घटना बेहद हृदय विदारक है। अवैध शराब के कारोबार में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि पुलिस और प्रशासन द्वारा अब तक 10 से अधिक आरोपियों को हिरासत में लिया जा चुका है।

यह भी पढ़ें: सागर के बंडा में जहरीली शराब का कहर: मौतों का आंकड़ा 11 तक पहुंचा, दो दर्जन से ज्यादा अस्पताल में भर्ती; 6 शराब दुकानें सील •सीएम डॉ मोहन यादव ने जांच के दिए निर्देश

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि केवल छोटे स्तर के आरोपियों तक कार्रवाई सीमित न रहे, बल्कि अवैध शराब के निर्माण, भंडारण, परिवहन और वितरण के मुख्य स्रोत तक पहुंचकर पूरे नेटवर्क को खत्म किया जाए। दोषियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए।


ग्रामीणों से नशामुक्त समाज बनाने की अपील

गांवों के भ्रमण के दौरान उपमुख्यमंत्री ने ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों से संवाद करते हुए क्षेत्र को पूरी तरह नशामुक्त बनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि नशे की लत व्यक्ति के साथ-साथ उसके परिवार और पूरे समाज को प्रभावित करती है। अवैध नशे के कारोबार को रोकने के लिए शासन और प्रशासन पूरी गंभीरता से काम कर रहा है।

कलेक्टर ने दिए मजिस्ट्रियल जांच के आदेश

इधर, कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी प्रतिभा पाल ने बंडा क्षेत्र में संदिग्ध अवैध शराब के सेवन से हुई घटना की मजिस्ट्रियल जांच के आदेश जारी किए हैं।

जांच के लिए अनुविभागीय दंडाधिकारी, जैसीनगर को जांच अधिकारी नियुक्त किया गया है। जांच में यह पता लगाया जाएगा कि घटना किन परिस्थितियों में हुई और इसका वास्तविक कारण क्या था। साथ ही यह भी जांच की जाएगी कि मृतकों की मृत्यु का वास्तविक कारण अमानक या अवैध शराब का सेवन था अथवा कोई अन्य वजह।

शराब कहां बनी और किसने पहुंचाई, होगी जांच


मजिस्ट्रियल जांच में शराब के निर्माण, भंडारण और वितरण से जुड़े पूरे नेटवर्क की पड़ताल की जाएगी। इसके अलावा संबंधित नियामकीय विभागों की भूमिका और उनके स्तर पर किसी प्रकार की लापरवाही हुई या नहीं, इसकी भी जांच होगी।

यह भी पढ़ें: बंडा जहरीली शराब कांड: कांग्रेस ने सरकार को घेरा: उमंग सिंघार बोले- अवैध शराब के कारोबार से मौतें, प्रशासनिक लापरवाही गंभीर मामला 

जांच अधिकारी को घटना के लिए जिम्मेदार व्यक्तियों की पहचान करने के साथ-साथ भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए आवश्यक प्रशासनिक एवं कानूनी उपाय सुझाने के निर्देश दिए गए हैं। जांच प्रतिवेदन स्पष्ट अभिमत के साथ कलेक्टर कार्यालय में प्रस्तुत किया जाएगा।

इस दौरान बंडा विधायक वीरेंद्र सिंह, जिला अध्यक्ष रानी कुशवाहा, कलेक्टर प्रतिभा पाल, पुलिस अधीक्षक अनुराग सुजनिया, जिला पंचायत सीईओ जगदीश गोमे, अपर कलेक्टर अविनाश रावत, एडिशनल एसपी जयदीप भदौरिया, बंडा एसडीएम आरती यादव, बंडा एसडीओपी प्रदीप वाल्मीकि सहित जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी मौजूद रहे।

Share:

सागर : बंडा शराबकांड में 11 मौतें, डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल ने BMC पहुंचकर मरीजों का जाना हाल; बोले- दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। • सभी शराब दुकानों की जांच, उनके स्टॉक की निगरानी और अवैध कारोबार की गहन जांच • शराब कांड में 20 पर FIR: 10 आरोपी पुलिस हिरासत में

सागर : बंडा शराबकांड में 11 मौतें, डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल ने BMC पहुंचकर मरीजों का जाना हाल; बोले- दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा

• सभी शराब दुकानों की जांच, उनके स्टॉक की निगरानी और अवैध कारोबार की गहन जांच

• शराब कांड में 20 पर FIR: 10 आरोपी पुलिस हिरासत में



तीनबत्ती न्यूज: 06 सितम्बर, 2026

सागर। सागर जिले की बंडा तहसील में संदिग्ध जहरीली/अवैध शराब के सेवन से हुई  11 मौतों के बाद प्रदेश सरकार और प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है।अभी करीब 100 से अधिक मरीज विभिन्न अस्पतालों में भर्ती है। रविवार को प्रदेश के उपमुख्यमंत्री, स्वास्थ्य मंत्री एवं सागर जिले के प्रभारी मंत्री राजेंद्र शुक्ल सागर पहुंचे। उन्होंने बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज (BMC) और जिला अस्पताल पहुंचकर उपचार करा रहे मरीजों का हाल जाना और चिकित्सकों को बेहतर एवं त्वरित उपचार के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें: बंडा-शाहगढ़ शराब कांड पर CM मोहन यादव सख्त, एक दर्जन मौतों के बाद 3 आबकारी अधिकारी और दो पुलिस अधिकारी निलंबित; 7 शराब दुकानें सील • विधायक शैलेंद्र जैन ने किया मटकी फोड़ कार्यक्रम स्थगित • भाजपा जिला अध्यक्ष,सांसद और विधायक पहुंचे बीएमसी • कांग्रेस ने की सख्त कार्रवाई की मांग

ICU और क्रिटिकल केयर वार्ड में पहुंचे डिप्टी सीएम

उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने बीएमसी के ICU और क्रिटिकल केयर वार्ड में भर्ती मरीजों से मुलाकात की। उन्होंने मरीजों से बातचीत कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। साथ ही मरीजों के परिजनों से भी चर्चा कर उन्हें ढांढस बंधाया और भरोसा दिलाया कि इस मुश्किल घड़ी में सरकार उनके साथ है।


डिप्टी सीएम ने अस्पताल प्रबंधन और वरिष्ठ चिकित्सकों के साथ बैठक कर स्पष्ट निर्देश दिए कि मरीजों के उपचार में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी मरीजों को गुणवत्तापूर्ण और सर्वोत्तम संभव चिकित्सा उपलब्ध कराई जाए। जरूरत पड़ने पर विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम 24 घंटे उपलब्ध रहे तथा दवाओं और अन्य आवश्यक संसाधनों की कोई कमी नहीं होने दी जाए।

अब तक 11 लोगों की मौत

मीडिया से चर्चा करते हुए राजेंद्र शुक्ल ने बताया कि संदिग्ध जहरीली शराब के सेवन से अब तक 11 लोगों की मौत हुई है। उन्होंने कहा कि बीएमसी सहित अन्य अस्पतालों में उपचार करा रहे मरीजों की स्थिति फिलहाल खतरे से बाहर बताई जा रही है। गंभीर मरीजों को आवश्यकता के अनुसार उच्च स्तरीय चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।

यह भी पढ़ें: सागर के बंडा में जहरीली शराब का कहर: मौतों का आंकड़ा 11 तक पहुंचा, दो दर्जन से ज्यादा अस्पताल में भर्ती; 6 शराब दुकानें सील •सीएम डॉ मोहन यादव ने जांच के दिए निर्देश

निष्पक्ष जांच और दोषियों पर होगी कठोर कार्रवाई

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि घटना की पूरी समीक्षा की जा रही है और मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाएगी। जांच में जो भी व्यक्ति दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कठोरतम कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने कहा कि अवैध शराब के कारोबार से जुड़े पूरे नेटवर्क को चिन्हित कर उसे ध्वस्त किया जाएगा। सरकार का स्पष्ट संदेश है कि इस मामले में किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा, ताकि भविष्य में इस तरह की घटना दोबारा न हो।

प्रशासन और पुलिस को भी दिए निर्देश

डिप्टी सीएम ने प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए कि घटना के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त दंडात्मक कार्रवाई की जाए। साथ ही जिले में अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई कर ऐसे नेटवर्क को पूरी तरह समाप्त किया जाए।

घटना के बाद जिला प्रशासन लगातार निगरानी बनाए हुए है। गंभीर रूप से बीमार मरीजों को आवश्यकता के अनुसार उच्च स्तरीय चिकित्सा केंद्रों तक पहुंचाने के लिए एयरलिफ्ट की व्यवस्था भी की गई है, जबकि बीएमसी सागर में विशेषज्ञ चिकित्सकों की निगरानी में मरीजों का उपचार जारी है।


ये अधिकारी और जनप्रतिनिधि रहे मौजूद

निरीक्षण के दौरान सागर विधायक शैलेंद्र जैन, बंडा विधायक वीरेंद्र सिंह, कमिश्नर अनिल सुचारी, डीआईजी शशिंद्र चौहान, कलेक्टर प्रतिभा पाल, पुलिस अधीक्षक अनुराग सुजानिया, BMC के प्रभारी डीन डॉ. गंगवानी, इमरजेंसी मेडिसिन विभाग के डॉ. सौरभ जैन सहित अन्य जनप्रतिनिधि, चिकित्सक और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।

अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री  राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा


बंडा क्षेत्र में अवैध व जहरीली शराब सेवन से प्रभावित मरीजों के मामले को लेकर उप मुख्यमंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने बुन्देलखंड मेडिकल कॉलेज के कॉन्फ्रेंस हॉल में प्रभावितों को दी जा रही स्वास्थ्य सुविधाओं एवं पुलिस-प्रशासन द्वारा की गई कार्यवाही की विस्तृत समीक्षा की।

उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने सख्त निर्देश देते हुए कहा कि जिले में अवैध शराब की बिक्री पर पूर्णतः रोक लगाई जाए। सभी शराब दुकानों की जांच, उनके स्टॉक की निगरानी और अवैध कारोबार की गहन जांच की जाए।

उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि लापरवाही बरतने वाले एवं जिम्मेदार अधिकारियों-कर्मचारियों पर कठोर कार्यवाही की जाएगी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पूरे प्रकरण पर नजर बनाए हुए हैं और लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है। उन्होंने पुलिस अधीक्षक को जिला पुलिस प्रशासन में कसावट और नशा मुक्ति अभियान को प्रभावी रूप से चलाने के निर्देश दिए।

समीक्षा बैठक के दौरान कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने इलाजरत मरीजों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अवैध शराब से प्रभावित कुल 109 मरीजों का उपचार किया जा रहा है, जिनमें बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में 85 मरीज भर्ती हैं, जिनमें से 12 को आईसीयू में रखा गया है। इसके अलावा जिला चिकित्सालय में 17 एवं बंडा सिविल हॉस्पिटल में 7 मरीज उपचाररत हैं।जबकि 1 गंभीर मरीज को एयरलिफ्ट कर एम्स भोपाल भेजा गया है। अधिकांश मरीजों की हालत अब स्थिर है और सभी के लिए आवश्यक दवाएं, डायलिसिस और जांच की सुविधाएं प्राथमिकता पर उपलब्ध कराई जा रही हैं।

शराब का स्त्रोत जांच का विषय

बताया गया कि जहरीली शराब का स्रोत जांच का विषय है। प्रारंभिक जांच में यह स्पष्ट हुआ है कि यह शराब बाहर से बनकर सप्लाई हुई है, जिसमें मेथेनॉल की मिलावट पाई गई है।

पुलिस अधीक्षक  अनुराग सुजानिया ने बताया कि प्रकरण मे थाना बण्डा मे पंजीबद्ध किया गया है। प्रकरण में भारतीय न्याय संहिता (BNS) तथा मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 के विभिन्न प्रावधानों के तहत 20 आरोपियों के विरूद्ध नामजद अपराध दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की गई है जिन पर अवैध लाभ के उद्देश्य से संदिग्ध नकली एवं अवैध शराब के निर्माण, सप्लाई एवं बिक्री से जुड़े होने के संबंध में आरोप हैं। इसके अतिरिक्त थाना विनायका मे भी 10 आरोपियों के विरूद्ध नामजद प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ कर कार्यवाही की जा रही है।

उन्होंने बताया कि प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए तत्काल विशेष पुलिस टीमों का गठन किया गया है। पुलिस टीमों द्वारा विभिन्न संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश देते हुए 20 नामजद आरोपियों में से अब तक 10 आरोपियों को अभिरक्षा मे लिया गया है जिनसे गहन पूछताछ की जा रही है। उन्होंने कहा कि अवैध शराब के स्रोत की जांच एवं संलिप्त अपराधियों की लगातार धर-पकड़ जारी है।

समीक्षा बैठक में जनप्रतिनिधियों ने भी अपना पक्ष रखते हुए विस्तृत जांच और उदासीनता बरतने वाले अधिकारियों पर कार्यवाही की मांग की।

डॉ. सौरभ जैन ने बताया कि प्रभावित मरीजों का उपचार लक्षणों की तीव्रता के अनुसार किया जा रहा है, प्रभावितों के आने की दर में कमी आई है और गंभीर मरीजों का डायलिसिस जारी है।


बैठक में सागर विधायक श्री शैलेन्द्र जैन, बंडा विधायक श्री वीरेन्द्र सिंह लोधी, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री हीरा सिंह राजपूत,श्री श्याम तिवारी,  श्रीमती रानी कुशवाहा, कमिश्नर श्री अनिल सुचारी, उप पुलिस महानिरीक्षक श्री एस एस चौहान, कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल, पुलिस अधीक्षक श्री अनुराग सुजानिया, जिला पंचायत सीईओ श्री जगदीश कुमार गोमे सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें: बंडा जहरीली शराब कांड: कांग्रेस ने सरकार को घेरा: उमंग सिंघार बोले- अवैध शराब के कारोबार से मौतें, प्रशासनिक लापरवाही गंभीर मामला • प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी 07 सितंबर को सागर दौरे पर


सागर: संदिग्ध जहरीली-नकली शराब मामले में पुलिस का बड़ा एक्शन, 20 आरोपी नामजद, 10 गिरफ्तार

बंडा एवं शाहगढ़ तहसील क्षेत्र के विभिन्न गांवों में संदिग्ध अवैध एवं नकली शराब के सेवन से हुई मौतों और लोगों के बीमार होने के मामले में पुलिस-प्रशासन ने कार्रवाई तेज कर दी है। पुलिस ने मामले में 20 आरोपियों के खिलाफ नामजद प्रकरण दर्ज किया है, जिनमें से 10 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। शेष आरोपियों की तलाश जारी है।

पुलिस-प्रशासन की ओर से जारी जानकारी के अनुसार बंडा क्षेत्र के नौराज, गूगरा खुर्द, दलपतपुर, पाटन, चौका, छापरी एवं बमूरा भेड़ा सहित आसपास के गांवों में संदिग्ध शराब के सेवन के बाद कई लोगों की तबीयत बिगड़ी। प्रभावित लोगों को बंडा अस्पताल, बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज (BMC) सागर और जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक व्यक्ति की हालत गंभीर होने पर उसे बेहतर उपचार के लिए एयर एंबुलेंस से भोपाल भेजा गया।

20 आरोपियों पर नामजद मामला

बंडा थाने में अपराध क्रमांक 0658/2026, दिनांक 06 सितंबर 2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 105, 3(5), 123 तथा मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 49-ए के तहत 20 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार इन पर संदिग्ध नकली एवं अवैध शराब के निर्माण, सप्लाई और बिक्री से जुड़े होने के आरोप हैं।

10 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की अलग-अलग टीमें संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही हैं।

शराब कहां बनी और कहां से हुई सप्लाई, जांच जारी

पुलिस अधीक्षक अनुराग सुजानिया के निर्देशन में विशेष पुलिस टीमों का गठन किया गया है। टीमें संभावित स्थानों पर दबिश देने के साथ यह पता लगाने में जुटी हैं कि संदिग्ध शराब कहां तैयार की गई, किन लोगों ने इसे सप्लाई किया और किन क्षेत्रों में इसकी बिक्री हुई।

घटनास्थल एवं संबंधित स्थानों से आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए जा रहे हैं। शराब के नमूनों को वैज्ञानिक एवं रासायनिक परीक्षण के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम एवं विसरा जांच के आधार पर मौतों के वास्तविक कारणों की भी जांच की जा रही है।


पांच अधिकारी निलंबित, एक मुख्यालय अटैच

मामले में राज्य शासन और आबकारी विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। आबकारी विभाग की प्रथम दृष्टया लापरवाही सामने आने पर संभागीय फ्लाइंग स्क्वाड प्रभारी एवं उपायुक्त आबकारी नीरजा श्रीवास्तव को मुख्यालय अटैच किया गया है।

वहीं सहायक आबकारी आयुक्त सागर कीर्ति दुबे, सहायक जिला आबकारी अधिकारी दिलीप खंडाते और आबकारी उप निरीक्षक वृत्त बंडा प्रोशनी उरेती को निलंबित कर दिया गया है।
पुलिस विभाग ने भी घटना के संबंध में लापरवाही के आरोप में बंडा थाना प्रभारी राजेंद्र सिंह कुशवाहा और गूगरा चौकी प्रभारी पूरन लाल लड़िया को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया है।


Share:

सागर में भाजपा की मासिक बैठक: प्रभारी मंत्री राजेंद्र शुक्ल ने कहा- तिरंगा यात्रा राष्ट्रभक्ति और राष्ट्रीय एकता का जनअभियान

सागर में भाजपा की मासिक बैठक: तिरंगा यात्रा को जनअभियान बनाने का आह्वान, प्रभारी मंत्री राजेंद्र शुक्ल ने वर्चुअल किया संबोधित

सागर भाजपा की मासिक बैठक में  संबोधित करते जिला प्रभारी लोकेंद्र पाराशर और भाजपा जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी

तीनबत्ती न्यूज: 07 अगस्त, 2026

सागर। भारतीय जनता पार्टी की मासिक बैठक संभागीय भाजपा कार्यालय सागर में आयोजित की गई। बैठक को उपमुख्यमंत्री एवं सागर जिले के प्रभारी मंत्री राजेंद्र शुक्ल ने वर्चुअल माध्यम से संबोधित किया। उन्होंने कहा कि तिरंगा यात्रा केवल एक संगठनात्मक कार्यक्रम नहीं, बल्कि राष्ट्रभक्ति, सांस्कृतिक चेतना और राष्ट्रीय एकता को जन-जन तक पहुंचाने का अभियान है।

राजेंद्र शुक्ल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत विकसित राष्ट्र बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। आर्थिक प्रगति के साथ देश की सांस्कृतिक विरासत, आध्यात्मिक परंपराओं और राष्ट्रभक्ति की भावना को मजबूत करना भी आवश्यक है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से बूथ, शक्ति केंद्र, मंडल और जिला स्तर तक पूरे उत्साह के साथ हर घर तिरंगा अभियान और तिरंगा यात्रा को सफल बनाने का आह्वान किया।



बैठक को प्रदेश मंत्री एवं सागर जिला प्रभारी लोकेंद्र पाराशर ने भी संबोधित किया। उन्होंने कहा कि भाजपा के अभियान केवल संगठनात्मक गतिविधियां नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण, जनजागरण और नागरिक कर्तव्यों के प्रति जागरूकता के माध्यम हैं। उन्होंने कहा कि सागर भाजपा संगठन हमेशा प्रदेश में अनुकरणीय कार्य करता आया है और इस बार भी हर घर तिरंगा अभियान को व्यापक जनभागीदारी के साथ सफल बनाकर नया उदाहरण प्रस्तुत करना है।

लोकेंद्र पाराशर ने कहा कि तिरंगा देश की अस्मिता, स्वाभिमान, स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान और 140 करोड़ भारतीयों की एकता का प्रतीक है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से घर-घर संपर्क कर नागरिकों को अपने घरों, प्रतिष्ठानों और कार्यालयों पर तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित करने की अपील की। साथ ही सोशल मीडिया के माध्यम से अभियान के प्रचार-प्रसार पर जोर दिया।

उन्होंने विद्यालयों, महाविद्यालयों, सामाजिक संगठनों और युवाओं के बीच संविधान, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और राष्ट्र निर्माण में योगदान जैसे विषयों पर संवाद कार्यक्रम आयोजित करने का सुझाव दिया।

भाजपा जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी ने कहा कि सागर जिले ने पूर्व में भी विभिन्न संगठनात्मक अभियानों में प्रदेश स्तर पर पहचान बनाई है। यह कार्यकर्ताओं की एकजुटता और समर्पण का परिणाम है। उन्होंने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने के लिए बूथ स्तर तक जिम्मेदारियां तय कर पूरी ऊर्जा और अनुशासन के साथ कार्य किया जाएगा।

बैठक में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुधा जैन, जिला महामंत्री चैन सिंह ठाकुर, चेतराम अहिरवार, सुमित यादव सहित जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, मोर्चा अध्यक्ष, प्रकोष्ठ संयोजक एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

बैठक का संचालन जिला मंत्री अर्जुन पटेल ने किया, जबकि आभार जिला उपाध्यक्ष संतोष सिंह ने व्यक्त किया। जिला मीडिया प्रभारी श्रीकांत जैन ने जानकारी दी।


Share:

विधानसभा में विधायक शैलेंद्र जैन ने उठाए स्वास्थ्य, आयुष महाविद्यालय और श्रमोदय विद्यालय के मुद्दे, उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल से भी की मुलाकात

स्वास्थ्य, आयुष कॉलेज और श्रमोदय विद्यालय को लेकर विधायक शैलेंद्र जैन सक्रिय:  विधानसभा में उठाए मुद्दे: डिप्टी सीएम राजेंद्र6 शुक्ल से की भेंट


तीनबत्ती न्यूज: 20 जुलाई, 2026

भोपाल/सागर। सागर विधायक शैलेंद्र कुमार जैन ने सोमवार को सागर जिले के विकास और जनहित से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों को विधानसभा और शासन स्तर पर प्रमुखता से उठाया। उन्होंने एक ओर उपमुख्यमंत्री एवं सागर जिले के प्रभारी मंत्री राजेंद्र शुक्ल से मुलाकात कर जिले के विकास कार्यों और स्वास्थ्य सुविधाओं पर विस्तृत चर्चा की, वहीं विधानसभा में सागर के निर्माणाधीन आयुष महाविद्यालय और प्रस्तावित श्रमोदय आवासीय विद्यालय की प्रगति को लेकर सरकार से जवाब भी मांगा।

_________

यह भी पढ़ें: सागर BMC में सनसनी: अस्थि रोग वार्ड के स्टोर रूम में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, जांच शुरू

__________

उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल से की मुलाकात, स्वास्थ्य सुविधाओं पर दिया जोर

विधायक शैलेंद्र कुमार जैन ने उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल से सौजन्य भेंट कर सागर जिले में चल रहे विकास कार्यों, अधोसंरचना विस्तार और जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने विशेष रूप से बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज (बीएमसी) और जिला चिकित्सालय में स्वास्थ्य सुविधाओं को और सुदृढ़ बनाने की आवश्यकता बताई।

उन्होंने विशेषज्ञ चिकित्सकों की उपलब्धता, आधुनिक चिकित्सा उपकरणों की व्यवस्था, आवश्यक संसाधनों के विस्तार और मरीजों को बेहतर उपचार उपलब्ध कराने की मांग रखी। उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने सभी विषयों पर गंभीरता से विचार करते हुए शासन स्तर पर हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया।

विधानसभा में उठाया आयुष महाविद्यालय का मुद्दा

मानसून सत्र के दौरान विधायक शैलेंद्र जैन ने सागर में निर्माणाधीन आयुष महाविद्यालय की प्रगति, 100 बिस्तरीय चिकित्सालय, प्रवेश प्रक्रिया तथा शिक्षकीय एवं अशिक्षकीय पदों की स्थिति को लेकर सरकार से जानकारी मांगी।

आयुष मंत्री इंदर सिंह परमार ने बताया कि महाविद्यालय परियोजना की अनुबंध राशि 42.51 करोड़ रुपये है, जिसमें अब तक 9.41 करोड़ रुपये खर्च किए जा चुके हैं। प्रशासनिक भवन पर 3.77 करोड़ और आयुष चिकित्सालय पर 5.64 करोड़ रुपये व्यय किए गए हैं। महाविद्यालय एवं चिकित्सालय का निर्माण कार्य प्रगति पर है।

सरकार ने बताया कि 100 बिस्तरीय आयुष चिकित्सालय का निर्माण पूरा होने और एनसीआईएसएम (NCISM) की गाइडलाइन के अनुसार आगामी शैक्षणिक सत्र से प्रवेश प्रक्रिया शुरू की जाएगी। महाविद्यालय संचालन के लिए आवश्यक पदों के सृजन को भी मंत्री परिषद से मंजूरी मिल चुकी है।

यह भी पढ़ें: सागर नगर निगम में 8 एल्डरमैन नियुक्त, शासन ने जारी की सूची

श्रमोदय आवासीय विद्यालय निर्माण पर भी मांगा जवाब

विधायक शैलेंद्र जैन ने विधानसभा में सागर जिले के ग्राम मसानझिरी (रतौना) में प्रस्तावित श्रमोदय आवासीय विद्यालय की स्थापना की प्रगति, बजट, निर्माण एजेंसी और समय-सीमा से जुड़े सवाल भी उठाए।

श्रम मंत्री प्रहलाद सिंह पटैल ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2026-27 के बजट में पांच नए श्रमोदय विद्यालयों एवं अतिरिक्त निर्माण कार्यों के लिए 150 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है, जिसमें सागर का विद्यालय भी शामिल है। हालांकि अभी निर्माण एजेंसी को राशि आवंटित नहीं की गई है।

सरकार ने बताया कि इंजीनियरिंग प्रोजेक्ट्स (इंडिया) लिमिटेड (EPIL) को निर्माण एजेंसी नियुक्त किया गया है। वर्तमान में डिजाइन, ड्रॉइंग, कॉन्सेप्ट प्लान और साइट प्लान तैयार किए जा रहे हैं। निर्माण कार्य शुरू होने के बाद दो वर्ष में परियोजना पूरी करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, जिसके बाद विद्यालय का संचालन प्रारंभ होगा।

Share:

डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ला और आशीष अग्रवाल से मिले मीडिया पैनलिस्टरिशांक तिवारी, जनसेवा पर हुई चर्चा

शीर्ष नेतृत्व का सानिध्य और मार्गदर्शन जनसेवा को नई दिशा देता है : रिशांक तिवारी

▪️भोपाल प्रवास के दौरान उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला और भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल से की आत्मीय भेंट

तीनबत्ती न्यूज: 09 जुलाई, 2026


तीनबत्ती न्यूज: 09 जुलाई 2026

सागर/भोपाल। भाजपा प्रदेश मीडिया पैनलिस्ट रिशांक तिवारी ने भोपाल प्रवास के दौरान मध्यप्रदेश शासन के उपमुख्यमंत्री एवं सागर जिले के प्रभारी मंत्री Rajendra Shukla तथा भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी Ashish Usha Agrawal से आत्मीय भेंट कर विभिन्न समसामयिक विषयों पर चर्चा की और उनका मार्गदर्शन प्राप्त किया।

उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला से मुलाकात के दौरान रिशांक तिवारी ने सागर जिले के विकास, शहर की आवश्यकताओं और आमजन से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने स्थानीय स्तर पर सामने आने वाली समस्याओं और जन अपेक्षाओं से प्रभारी मंत्री को अवगत कराया। इस दौरान सागर में चल रहे विकास कार्यों और भविष्य की जरूरतों को लेकर भी विचार-विमर्श हुआ।

इसके बाद रिशांक तिवारी ने भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष उषा अग्रवाल से मुलाकात की। दोनों नेताओं के बीच संगठन, मीडिया और जनकल्याणकारी योजनाओं को प्रभावी ढंग से आमजन तक पहुंचाने जैसे विषयों पर चर्चा हुई। साथ ही संगठन की गतिविधियों को जन-जन तक पहुंचाने में मीडिया की भूमिका पर भी संवाद किया गया।

इस अवसर पर रिशांक तिवारी ने कहा कि "शीर्ष नेतृत्व का सानिध्य और मार्गदर्शन जनसेवा के दायित्वों को और बेहतर ढंग से निभाने की दिशा देता है। वरिष्ठजनों का अनुभव सार्वजनिक जीवन में आमजन की अपेक्षाओं को समझने और उनके बीच अधिक प्रभावी ढंग से कार्य करने की प्रेरणा देता है।"

उन्होंने कहा कि जनता से सीधा जुड़ाव और उनके मुद्दों को उचित मंच तक पहुंचाना सार्वजनिक जीवन का सबसे महत्वपूर्ण दायित्व है। शीर्ष नेतृत्व के अनुभव और मार्गदर्शन से इस जिम्मेदारी को और अधिक प्रभावी तरीके से निभाने की दिशा मिलती है।

रिशांक तिवारी ने दोनों वरिष्ठ नेताओं से हुई आत्मीय भेंट और प्राप्त मार्गदर्शन के प्रति आभार व्यक्त किया।


Share:

www.Teenbattinews.com

Archive