Editor: Vinod Arya | 94244 37885
Madhya Pradesh News लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
Madhya Pradesh News लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

कलेक्टर प्रतिभा पाल ने शासकीय प्राथमिक शाला का किया निरीक्षण, बच्चों से सुना पहाड़ा

कलेक्टर प्रतिभा पाल ने शासकीय प्राथमिक शाला लालेपुरा का किया निरीक्षण, बच्चों से सुना पहाड़ा


तीनबत्ती न्यूज:18 अगस्त 2026

सागर । कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने मंगलवार को शासकीय प्राथमिक शाला लालेपुरा पहुंचकर विद्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कक्षा में मौजूद विद्यार्थियों से आत्मीयता से बातचीत की और बच्चों से पहाड़ा सुना।

बच्चों ने बेझिझक होकर कलेक्टर के सामने पहाड़ा सुनाया। बच्चों की प्रस्तुति से प्रसन्न होकर कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने उनका उत्साहवर्धन किया और नियमित रूप से पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया।



निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने बच्चों से उनकी पढ़ाई और दैनिक गतिविधियों के बारे में जानकारी ली। उन्होंने पूछा कि बच्चे भविष्य में क्या बनना चाहते हैं, वे नियमित रूप से स्कूल आते हैं या नहीं और विद्यालय में मिलने वाला भोजन ठीक से करते हैं या नहीं। बच्चों से हुई इस आत्मीय बातचीत से विद्यालय परिसर में उत्साह का माहौल बना रहा।

कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने विद्यार्थियों को नियमित रूप से विद्यालय आने, मन लगाकर पढ़ाई करने और खेलकूद में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की समझाइश दी। उन्होंने बच्चों को स्वस्थ एवं पौष्टिक भोजन करने की सलाह देते हुए कहा कि अच्छे शारीरिक और मानसिक विकास के लिए पढ़ाई के साथ स्वास्थ्य का ध्यान रखना भी जरूरी है।

कलेक्टर ने विद्यालय की व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया और बच्चों की शिक्षा एवं सुविधाओं से संबंधित जानकारी ली। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करते हुए उनकी प्रतिभा और आत्मविश्वास को बढ़ाने पर जोर दिया।निरीक्षण के दौरान एसडीएम श्री रोहित वर्मा सहित विद्यालय का स्टाफ मौजूद रहा।

Share:

मध्यप्रदेश कैबिनेट के बड़े फैसले: नमन मिशन को मंजूरी, लाड़ली बहना के लिए ₹1.14 लाख करोड़

मध्यप्रदेश में नर्मदा संरक्षण से लेकर लाड़ली बहना तक बड़े फैसले, मंत्रि-परिषद ने दी करीब ₹1.46 लाख करोड़ की मंजूरी



तीनबत्ती न्यूज:18 अगस्त 2026
सागर: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को मंत्रालय में हुई मंत्रि-परिषद की बैठक में मध्यप्रदेश के विकास, महिला सशक्तिकरण, स्वास्थ्य, कृषि, विज्ञान एवं तकनीकी क्षेत्र से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक में आगामी वर्षों में प्रमुख जनकल्याणकारी योजनाओं के निरंतर संचालन सहित विभिन्न योजनाओं के लिए लगभग 1 लाख 46 हजार करोड़ रुपये की स्वीकृति दी गई।

बैठक का प्रमुख निर्णय जीवनदायिनी माँ नर्मदा के संरक्षण, पुनर्जीवन और दीर्घकालीन सतत प्रबंधन के लिए 'निर्मल एवं अविरल माँ नर्मदा मिशन (नमन मिशन)' के गठन की स्वीकृति रहा।

नमन मिशन के जरिए होगा नर्मदा का वैज्ञानिक प्रबंधन

मंत्रि-परिषद ने नर्मदा नदी और उसके जलग्रहण क्षेत्र के संरक्षण के लिए नमन मिशन को स्वायत्त संस्था के रूप में गठित करने की मंजूरी दी है। मिशन को मध्यप्रदेश सोसाइटी पंजीकरण अधिनियम, 1973 के तहत पंजीकृत किया जाएगा।

मिशन की सर्वोच्च साधारण सभा के अध्यक्ष मुख्यमंत्री होंगे। पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री उपाध्यक्ष तथा 19 सहभागी विभागों के मंत्री सदस्य होंगे। नदी विज्ञान, जल विज्ञान, पर्यावरण, जैव विविधता और सामुदायिक प्रबंधन के विशेषज्ञों को भी इसमें शामिल किया जाएगा।

मिशन की प्रशासनिक कार्यकारिणी समिति के अध्यक्ष मुख्य सचिव होंगे। संचालन के लिए मुख्य कार्यपालन अधिकारी (CEO) सदस्य सचिव के रूप में कार्य करेंगे। IISER, IIT, IRMA, NIH, IIFM, ICAR और NEERI जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों को भी मिशन से जोड़ा जाएगा।

नर्मदा संरक्षण के लिए राज्य अनुदान से प्रतिवर्ष 100 करोड़ रुपये तथा CAMPA निधि से भी प्रतिवर्ष 100 करोड़ रुपये के उपयोग का प्रावधान किया गया है। इसके अतिरिक्त CSR, केंद्रीय सहायता और PPP मॉडल से भी संसाधन जुटाए जाएंगे।

मिशन की प्रोजेक्ट मैनेजमेंट यूनिट AI, डेटा एनालिटिक्स, GIS, रिमोट सेंसिंग, डिसीजन सपोर्ट सिस्टम और जलवायु परिवर्तन मॉडलिंग जैसी तकनीकों के माध्यम से नदी के स्वास्थ्य का वैज्ञानिक मूल्यांकन करेगी।

लाड़ली बहना योजना के लिए ₹1,14,365 करोड़

मंत्रि-परिषद ने वर्ष 2026-27 से 2030-31 तक मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के निरंतर संचालन के लिए 1 लाख 14 हजार 365 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी है। योजना के तहत वर्तमान में लगभग 1.27 करोड़ महिलाएं लाभान्वित हो रही हैं और पात्र महिलाओं को प्रतिमाह 1500 रुपये की आर्थिक सहायता दी जा रही है।

लाड़ली लक्ष्मी योजना के लिए ₹16,326.47 करोड़

मध्यप्रदेश लाड़ली लक्ष्मी योजना को 2026-27 से 2030-31 तक जारी रखने के लिए 16,326.47 करोड़ रुपये मंजूर किए गए हैं। योजना से अब तक लगभग 50.99 लाख बालिकाएं लाभान्वित हो चुकी हैं।

मातृ वंदना योजना के लिए ₹2,137.65 करोड़

प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के 2026-27 से 2030-31 तक निरंतर संचालन के लिए 2,137.65 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं। योजना के तहत पात्र महिलाओं को प्रथम प्रसव पर निर्धारित शर्तों के अनुसार कुल 5 हजार रुपये तथा द्वितीय प्रसव पर बालिका जन्म होने की स्थिति में 6 हजार रुपये की सहायता का प्रावधान है।

स्वास्थ्य सेवाओं के लिए ₹11,835.35 करोड़

प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं के उन्नयन और सुदृढ़ीकरण के लिए कुल 11,835.35 करोड़ रुपये मंजूर किए गए हैं। इसमें उप स्वास्थ्य केन्द्र योजना के लिए ₹4,742.45 करोड़, स्वास्थ्य सेवाओं के उन्नयन एवं सुदृढ़ीकरण के लिए ₹518.93 करोड़, अस्पताल एवं औषधालय भवन निर्माण के लिए ₹3,219.22 करोड़ और आशा कार्यकर्ताओं को अतिरिक्त प्रोत्साहन राशि के लिए ₹3,354.75 करोड़ शामिल हैं।

कृषि शिक्षा और अनुसंधान के लिए ₹870.16 करोड़

कृषि शिक्षा, अनुसंधान और कृषि विस्तार गतिविधियों के लिए 870 करोड़ 16 लाख रुपये की मंजूरी दी गई है। इसमें जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय जबलपुर की स्ववित्तीय पेंशन योजना के लिए ₹310.23 करोड़, राजमाता विजयाराजे सिंधिया कृषि विश्वविद्यालय ग्वालियर की ब्लॉक ग्रांट योजना के लिए ₹469.93 करोड़ और कृषि अधोसंरचना विकास योजना के लिए ₹90 करोड़ शामिल हैं।

विज्ञान एवं तकनीकी क्षेत्र के लिए ₹734 करोड़

विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी क्षेत्र में अनुसंधान, नवाचार और वैज्ञानिक क्षमता निर्माण के लिए 734 करोड़ रुपये मंजूर किए गए हैं। सरकार के अनुसार पिछले 20 वर्षों में वैज्ञानिक अनुसंधान एवं क्षमता निर्माण के लिए बजट में लगभग 150 गुना वृद्धि हुई है।
अनुसंधान एवं विकास गतिविधियों के लिए ₹201.28 करोड़, निर्देशन एवं प्रशासन के लिए ₹119.04 करोड़, विज्ञान के प्रसार के लिए ₹172.52 करोड़ और मध्यप्रदेश राज्य इलेक्ट्रॉनिक विकास निगम की गतिविधियों के लिए ₹241.16 करोड़ स्वीकृत किए गए हैं।

सड़क विकास निगम में 35 नए पद

मध्यप्रदेश सड़क विकास निगम में पूर्व स्वीकृत 288 पदों के अतिरिक्त 35 नए पदों के सृजन को मंजूरी दी गई है। पूर्व से स्वीकृत 7 पदों की निरंतरता भी 18 सितंबर 2031 तक रखी जाएगी। इससे लगभग ₹4.12 करोड़ का वार्षिक वित्तीय भार संभावित है, जिसकी पूर्ति निगम अपने स्रोतों से करेगा।

मंत्रि-परिषद के इन फैसलों से नर्मदा संरक्षण, महिला कल्याण, स्वास्थ्य, कृषि, विज्ञान एवं तकनीकी विकास तथा आधारभूत संरचना को आगामी वर्षों में गति देने की दिशा में सरकार ने महत्वपूर्ण वित्तीय प्रावधान किए हैं।
Share:

लोक सेवा गारंटी में देरी पर सागर के 7 ग्राम पंचायत सचिवों पर शास्ति, ₹15,250 जुर्माना

लोक सेवा गारंटी के प्रकरण समय-सीमा में निराकृत नहीं करने पर 7 ग्राम पंचायत सचिवों पर शास्ति 


तीनबत्ती न्यूज 17 अगस्त 2026

सागर । मध्यप्रदेश लोक सेवाओं के प्रदान की गारंटी अधिनियम-2010 के तहत निर्धारित समय-सीमा में सेवाओं का निराकरण नहीं करने पर सागर जिले के 7 पदाभिहित अधिकारियों के विरुद्ध शास्ति अधिरोपित की गई है। द्वितीय अपीलीय प्राधिकारी द्वारा अधिनियम की धारा 7(1) के तहत प्राप्त अधिकारों का उपयोग करते हुए यह कार्रवाई की गई।

कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने लोक सेवा गारंटी अधिनियम के अंतर्गत आने वाली विभिन्न सेवाओं को निर्धारित समय-सीमा में उपलब्ध कराने के निर्देश पूर्व में ही दिए थे। इसके बावजूद कुछ प्रकरणों के निराकरण में देरी पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई की गई है।

जारी आदेश के अनुसार जिन प्रकरणों में देरी हुई, उनमें विवाह पंजीयन, जन्म का अप्राप्यता प्रमाण-पत्र तथा मृत्यु का अप्राप्यता प्रमाण-पत्र से संबंधित आवेदन शामिल हैं। इन प्रकरणों के निराकरण में निर्धारित समय-सीमा से 3 से 11 दिवस तक का विलंब पाया गया।

इन अधिकारियों पर हुई कार्रवाई

- सीहोरा, जनपद पंचायत राहतगढ़ के सचिव जगन्नाथ प्रसाद कुर्मी पर ₹2,750।

- तेड़ूडाबर, जनपद पंचायत जैसीनगर के सचिव रतन सिंह पटेल पर ₹750।

- पिपरिया, जनपद पंचायत जैसीनगर के सचिव महेन्द्र सिंह पर ₹500।

- गंगवारा, जनपद पंचायत देवरी के सचिव मिथलेश ब्राह्मण पर ₹2,000।

- रायखेड़ा, जनपद पंचायत देवरी के सचिव दीपक खटीक पर ₹5,000।

- घाना, जनपद पंचायत केसली के सचिव उमाशंकर दुबे पर ₹2,500।

- तुलसीपार, जनपद पंचायत केसली के सचिव निरंजन खरे पर ₹1,750।

इस प्रकार कुल 15,250 रुपये की शास्ति अधिरोपित की गई है।


प्रतिदिन 250 रुपये के मान से शास्ति


लोक सेवा गारंटी अधिनियम के प्रावधानों के अनुसार निर्धारित समय-सीमा में सेवा प्रदान नहीं करने पर संबंधित पदाभिहित अधिकारी के विरुद्ध प्रतिदिन 250 रुपये के मान से शास्ति अधिरोपित की जाती है। आदेश में सभी संबंधित अधिकारियों को शास्ति की राशि चालान के माध्यम से निर्धारित लेखा शीर्ष में जमा कराकर उसकी प्रति तीन दिवस के भीतर कार्यालय में प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।



Share:

सागर कैंट पुलिस ने 20 किलो 356 ग्राम गांजा पकड़ा, 2 आरोपी गिरफ्तार

सागर कैंट पुलिस ने 20 किलो 356 ग्राम गांजा पकड़ा, दो आरोपी गिरफ्तार


तीनबत्ती न्यूज: 17 अगस्त, 2026

सागर। थाना कैंट पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 20 किलो 356 ग्राम गांजा जब्त किया है। पुलिस ने मौके से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जब्त गांजे की अनुमानित कीमत करीब 2.80 लाख रुपये बताई गई है। इसके अलावा गांजा परिवहन में प्रयुक्त करीब 80 हजार रुपये कीमत की मोटरसाइकिल भी जब्त की गई। पुलिस के अनुसार कार्रवाई में कुल करीब 3.60 लाख रुपये का मशरूका जब्त हुआ है।

यह भी पढ़ेंसागर में हथियार की तलाश में पहुंची पुलिस को मिली 3 करोड़ की नकदी, नोट गिनने मंगानी पड़ी मशीन

पुलिस को 16 अगस्त 2026 को मुखबिर से सूचना मिली थी कि दो व्यक्ति रेलवे स्टेशन रोड से फोरलेन होते हुए भैंसा बायपास की ओर अवैध मादक पदार्थ लेकर जा रहे हैं। सूचना के आधार पर कैंट पुलिस टीम ने  बंगला, कैंट के पास घेराबंदी की और संदिग्धों को रोककर तलाशी ली।

तलाशी के दौरान दोनों आरोपियों के कब्जे से कुल 20 किलो 356 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने गांजे के परिवहन में इस्तेमाल मोटरसाइकिल क्रमांक MP 15 ZH 2945 भी जब्त की।

दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने मामले में सौरभ पिता अमरसिंह अहिरवार (21), निवासी ग्राम तालचिरी, थाना गोपालगंज, जिला सागर तथा प्रिंस पिता राजू अहिरवार (19), निवासी बिल्थरे मोहल्ला, गौरझामर, जिला सागर को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई है। आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश कर मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी कैंट रोहित डोंगरे, उपनिरीक्षक अशोक तिवारी, उपनिरीक्षक संजय बामनिया , आरक्षक सौरभ रैकवार, आरक्षक हेमेन्द्र सिंह (साइबर सेल), प्रधान आरक्षक नीरज बांगर, प्रदीप शर्मा, आरक्षक आशीष यादव, आरक्षक भानुप्रताप चौधरी, आरक्षक देवेन्द्र रावत एवं आरक्षक नरेश की महत्वपूर्ण एवं सराहनीय भूमिका रही। 

Share:

सागर में हथियार की तलाश में पहुंची पुलिस को मिली 3 करोड़ की नकदी, नोट गिनने मंगानी पड़ी मशीन

सागर में हथियार की तलाश में पहुंची पुलिस को मिली करीब 3 करोड़ की नकदी, नोट गिनने मंगानी पड़ी मशीन

• सोशल मीडिया पर हथियारो के साथ फोटो ने पकड़ाया 3 करोड़



तीनबत्ती न्यूज: 16 अगस्त, 2026

सागर। संभागीय मुख्यालय सागर में हथियार की सूचना पर एक मकान में दबिश देने पहुंची पुलिस को करीब 3 करोड़  दो लाख 14 हजार रुपये की नकदी मिलने से हड़कंप मच गया। मामला गोपालगंज थाना क्षेत्र के तिली तिगड्डा इलाके का है। पुलिस को मकान से हथियार तो नहीं मिला, लेकिन एक अलमारी में बड़ी मात्रा में नकदी बरामद हुई। रकम इतनी अधिक थी कि नोटों की गिनती के लिए मौके पर मशीन मंगानी पड़ी। आरोपियों के फोटो सोशल मीडिया पर हथियारो के साथ वायरल थे।

जानकारी के अनुसार सोशल मीडिया पर बंदूक के साथ एक फोटो वायरल होने और अवैध हथियार रखे होने की सूचना पुलिस को मिली थी। इसके बाद गोपालगंज थाना पुलिस ने सौरभ अहिरवार, पिता स्वर्गीय जगदीश अहिरवार के मकान पर दबिश दी।


पुलिस टीम ने मकान की तलाशी ली। तलाशी के दौरान हथियार नहीं मिला, लेकिन एक अलमारी में बड़ी मात्रा में नकदी रखी मिली। पुलिस ने इसकी सूचना वरिष्ठ अधिकारियों को दी।प्रारंभिक अनुमान में नकदी करीब 3 करोड़ रुपये बताई जा रही है। 

रिश्तेदार का बताया जा रहा है पैसा

पुलिस की पूछताछ में परिवार के लोगों ने दावा किया कि बरामद रकम उनके एक रिश्तेदार की है। बताया गया है कि यह रिश्तेदार भोपाल में पीडब्ल्यूडी में रिटायर्ड इंजीनियर रमेश अहिरवार की हैं। परिवार के मुताबिक रकम करीब आठ महीने पहले मकान में लाई गई थी।

हालांकि इतनी बड़ी मात्रा में नकदी घर में रखे जाने को लेकर पुलिस कई बिंदुओं पर जांच कर रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि रकम वास्तव में किसकी है, इसका स्रोत क्या है और इसे घर में रखने की वजह क्या थी।

राजस्व और आयकर विभाग को दी सूचना

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने राजस्व विभाग और आयकर विभाग को भी सूचना दी। संबंधित विभागों की टीमें मौके पर पहुंचकर नकदी और उससे जुड़े दस्तावेजों की जांच कर रही हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि रकम के स्वामित्व, स्रोत और उससे संबंधित दस्तावेजों की जांच पूरी होने के बाद ही आगे की कानूनी कार्रवाई तय की जाएगी।

एसपी अनुराग सुजानिया समेत अधिकारी पहुंचे

मामले की जानकारी मिलने के बाद एसपी अनुराग सुजानिया भी मौके पर पहुंचे। वे कई घंटे तक मकान के अंदर रहे और परिवार के सदस्यों से पूछताछ तथा जांच की कार्रवाई की निगरानी की। मौके पर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ राजस्व और आयकर विभाग की टीमें भी मौजूद रहीं।



एसपी अनुराग सुजानिया  ने बताया कि सोशल मीडिया पर हथियार आदि प्रदर्शित करने वालों के खिलाफ कार्रवाई के तहत पुलिस सौरभ के घर पहुंची थी। तलाशी के दौरान एक अलमारी से करीब 3 करोड़ रुपये की राशि मिली है। परिवार की ओर से इसे रिश्तेदार की रकम बताया जा रहा है। कोई भोपाल के रमेश कुमार अहिरवार है । रकम करीब आठ महीने पहले घर में ईलाए जाने की बात भी सामने आई है। पूरे मामले की जांच की जा रही है।

दोनों भाई चलाते हैं किराए की टैक्सी : लेकिन  दो साल me बदला रहनसहन

बताया गया है कि सौरभ अहिरवार अपने भाई अंकित और मां रचना बाई के साथ रहता है। दोनों भाई किराए की टैक्सी चलाते हैं। उनके पिता जगदीश अहिरवार का निधन हो चुका है। दोनों भाइयों के खर्चो की क्षेत्र में चर्चाए बनी रहती थी । स्थानीय लोगों के अनुसार, सौरभ के पिता के निधन के बाद उसका परिवार बेहद गरीबी में जिंदगी बिता रहा था। सौरभ ऑटो चलाता था और उसकी मां घरों में काम करती थीं। लेकिन डेढ़-दो साल पहले काम बंद करने के बाद परिवार का रहन-सहन अचानक बदल गया और हाल ही में 40 लाख का एक प्लॉट भी खरीदा गया था।
अब इन भाइयों के पास से इतनी बड़ी नकदी मिलने के बाद पुलिस अब परिवार के बताए दावे की भी जांच कर रही है। रकम से जुड़े दस्तावेज, उसके वास्तविक मालिक और आय के स्रोत का सत्यापन किया जा रहा है।



एडिशनल एसपी बोले—जांच के बाद होगी कार्रवाई

एडिशनल एसपी नरेंद्र सोलंकी ने बताया कि गोपालगंज पुलिस को हथियार संबंधी सूचना मिली थी। इसी सूचना के आधार पर मकान में दबिश दी गई थी। तलाशी के दौरान नकदी बरामद हुई है। पैसा किसका है और कहां से आया, इसकी जांच की जा रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

फिलहाल पुलिस, राजस्व और आयकर विभाग की जांच जारी है। नोटों की गिनती, दस्तावेजों के सत्यापन और रकम के स्रोत की जांच पूरी होने के बाद ही करीब 3 करोड़ रुपये की इस नकदी को लेकर स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो सकेगी।

Share:

स्वतंत्र चेतना तभी सार्थक जब विचार, रूढ़ियों और पूर्वाग्रहों से मुक्त हो : गवेषणा संवाद

 स्वतंत्र चेतना तभी सार्थक जब व्यक्ति विचार, रूढ़ियों और पूर्वाग्रहों से मुक्त हो : गवेषणा संवाद

• स्वतंत्रता दिवस पर ‘स्वतंत्र चेतना एक जीवन मूल्य’ विषय पर विचारोत्तेजक संगोष्ठी, स्वतंत्रता के साथ दायित्वबोध और प्रज्ञा को बताया आवश्यक


तीनबत्ती न्यूज, 15 अगस्त 2026

सागर । स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर तिली वार्ड स्थित जिज्ञासा वाचनालय एवं शोध संस्थान में संस्था ‘गवेषणा’ के तत्वावधान में ‘स्वतंत्र चेतना एक जीवन मूल्य’ विषय पर विचारोत्तेजक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी में वक्ताओं ने राजनीतिक स्वतंत्रता के साथ व्यक्ति के वैचारिक, मानसिक और चेतनागत रूप से स्वतंत्र होने की आवश्यकता पर विस्तार से विचार रखा।

वक्ताओं ने कहा कि स्वतंत्रता का अर्थ स्वच्छंदता नहीं है, बल्कि जागरूकता, दायित्वबोध, विवेक और सही-गलत के बीच अंतर करने की क्षमता है। व्यक्ति जब रूढ़ियों, पूर्वाग्रहों और भेदभावपूर्ण मानसिकताओं से मुक्त होकर स्वयं विचार करता है, तभी स्वतंत्रता वास्तविक जीवन-मूल्य का रूप लेती है।


राजनीतिक स्वतंत्रता के साथ वैचारिक स्वतंत्रता भी जरूरी

विमर्श का संचालन करते हुए गवेषणा के अध्यक्ष एवं जिज्ञासा वाचनालय के संस्थापक डॉ. मनोहर लाल चौरसिया ने कहा कि आज राजनीतिक स्वतंत्रता सभी को प्राप्त है, लेकिन सामाजिक और वैचारिक चेतना की स्वतंत्रता पर विमर्श करना भी उतना ही आवश्यक है। उन्होंने कहा कि स्वतंत्र समाज की मजबूती के लिए व्यक्ति का विचारों के स्तर पर स्वतंत्र होना जरूरी है।


गवेषणा के सदस्य सारांश गौतम ने ‘स्वतंत्र’ और ‘चेतना’ दोनों शब्दों की गहराई को समझने की आवश्यकता बताई। उन्होंने कहा कि व्यक्ति को अपने ‘स्व’ और अपनी चेतना के प्रति जागरूक होना चाहिए। कबीर के “अजहु चेत गँवार” का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि सच्ची स्वतंत्रता तभी संभव है, जब व्यक्ति जागरूक और चेतन हो।



गवेषणा के सचिव रमेश चौरसिया ने कहा कि चेतना अपने आप में विचार का महत्वपूर्ण विषय है। चेतना के विभिन्न स्तरों पर व्यापक अध्ययन और शोध हुआ है। यह जानना भी जरूरी है कि हम स्वयं अपनी चेतना के प्रति कितने जागरूक हैं।

दायित्वबोध से जुड़ी है स्वतंत्र चेतना

डॉ. त्रिपुरारी ने स्वतंत्र चेतना को व्यक्ति के दायित्वबोध से जोड़ते हुए कहा कि हम अपने कर्तव्यों, समाज और राष्ट्र के प्रति कितने चैतन्य हैं, यही व्यक्तिगत स्तर पर स्वतंत्र चेतना का प्रमाण है।

सामाजिक रूढ़ियों पर सवाल उठाते हुए फिजियोथेरेपिस्ट रुचि श्रीवास्तव ने ‘कन्यादान’ जैसे प्रचलित शब्दों पर प्रश्न खड़ा किया। उन्होंने कहा कि क्या कन्या कोई वस्तु है, जिसका दान किया जाए? उन्होंने कहा कि पुरातन परंपराओं में जो त्याज्य है, उसे छोड़कर ही समाज स्वतंत्र चेतना की दिशा में आगे बढ़ सकता है।


योग प्रशिक्षक बी.डी. साहू ने कहा कि धर्म, जाति और लिंग आदि के आधार पर बने भेदभावपूर्ण विचारों से ऊपर उठे बिना वास्तविक स्वतंत्रता संभव नहीं है। मनुष्य की गरिमा को ठेस पहुंचाने वाली मानसिकताओं से मुक्ति भी स्वतंत्रता का आवश्यक आयाम है।


डॉ. सरिता चौरसिया ने कहा, “हम स्वतंत्र हों, स्वच्छंद नहीं।” उन्होंने कहा कि स्वतंत्र निर्णय लेते समय यह चेतना भी आवश्यक है कि हमारे निर्णयों से किसी दूसरे व्यक्ति को अनावश्यक नुकसान न पहुंचे। इसे उन्होंने चेतना के उच्च स्तर का प्रमाण बताया।


रूढ़ियों और पूर्वाग्रहों से मुक्ति जरूरी

भारतीय दर्शन के संदर्भ में दर्शनशास्त्र के विद्यार्थी डॉ. शिव कुमार यादव ने कहा कि भारतीय दर्शन में चेतना के विभिन्न स्तरों पर विशेष जोर दिया गया है। रूढ़िवाद और पूर्वाग्रहों से स्वयं को मुक्त रखना ही स्वतंत्र चेतना की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

डॉ. सत्यनारायण देवलिया ने सनातन परंपरा और भारतीय दर्शन का उल्लेख करते हुए कहा कि स्वतंत्रता से पहले ‘स्व’ को समझना जरूरी है। यदि व्यक्ति अपने स्व और आत्मचेतना के प्रति जागृत है, तो उसके सामाजिक दायित्व और राष्ट्र के प्रति निष्ठा अधिक प्रभावी रूप से सामने आती है।



दर्शनशास्त्र के अध्येता डॉ. अभय कुमार ने कहा कि धर्म, जाति, भाषा और लिंग के भेद से ऊपर उठकर सोचने वाला व्यक्ति ही सच्चे अर्थों में राष्ट्रप्रेम और देशभक्ति का प्रहरी हो सकता है।पूर्व पार्षद कैलाश चौरसिया ने स्वतंत्रता के साथ दायित्वबोध को आवश्यक बताते हुए कहा कि स्वतंत्रता की आड़ में स्वच्छंदता को बढ़ावा नहीं दिया जाना चाहिए। अनुशासन, सामाजिक उत्तरदायित्व और राष्ट्र के प्रति निष्ठा भी स्वतंत्र चेतना का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। सेवानिवृत्त उप आयुक्त, आदिम जाति कल्याण विभाग, डॉ. शिवकुमार चौरसिया ने कहा कि स्वतंत्र चेतना का संबंध व्यक्ति की प्रज्ञा से है। इसे अराजकता या मनमाने व्यवहार के रूप में देखना उचित नहीं होगा।

वनस्पति वैज्ञानिक डॉ. चंदन कुमार ने कहा कि जो व्यक्ति मन से स्वतंत्र होकर नैतिक दृष्टि से चिंतन कर सकता है, वही स्वतंत्र चेतना को जीवन-मूल्य के रूप में अपना सकता है।

युवाओं के लिए विचार व्यक्त करने की स्वतंत्रता जरूरी

विमर्श को युवा दृष्टिकोण देते हुए जिज्ञासा की छात्रा महिमा ने कहा कि आज के युवाओं के लिए स्वतंत्र चेतना का अर्थ यह भी है कि परिवार उन्हें अपने विचार व्यक्त करने, चीजों को समझने तथा करियर और जीवन से जुड़े निर्णय लेने की पर्याप्त स्वतंत्रता दें।


असहमति के स्वागत के साथ हुआ सार्थक विमर्श

संगोष्ठी की विशेषता यह रही कि इसमें असहमतियों का भी स्वागत करते हुए स्वतंत्र और खुले विमर्श को स्थान दिया गया। उपस्थित श्रोताओं ने विषय को समकालीन जीवन से सीधे जुड़ा हुआ बताते हुए संगोष्ठी को ज्ञानवर्धक और समय का सार्थक उपयोग बताया।

कार्यक्रम के संयोजक जिज्ञासा वाचनालय के तरुण साहू, सोनू चौरसिया, अंकुर चौरसिया अरुणा चौरसिया, शोभा चौरसिया, रामकिसन चौरसिया एवं लवकेश अहिरवार ने आयोजन में सक्रिय भूमिका निभाई और उपस्थित जनों के प्रति आभार व्यक्त किया।

संगोष्ठी में हुए विचार-विमर्श का मूल संदेश यही रहा कि स्वतंत्रता केवल बाहरी बंधनों से मुक्ति का नाम नहीं है। विचारों की स्वतंत्रता, रूढ़ियों और पूर्वाग्रहों से मुक्ति, विवेकपूर्ण निर्णय, सामाजिक दायित्व और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी—इन सभी के समन्वय से ही स्वतंत्र चेतना एक वास्तविक जीवन-मूल्य बन सकती है।

Share:

सागर में 80वें स्वतंत्रता दिवस समारोह का भव्य आयोजन, मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने किया ध्वजारोहण

सागर में 80वें स्वतंत्रता दिवस का भव्य समारोह: मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने किया ध्वजारोहण


तीनबत्ती न्यूज : 15 अगस्त 2026

सागर : सागर जिले में देश का 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास और गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्री गोविंद सिंह राजपूत ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और परेड की सलामी ली। इसके बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के प्रदेशवासियों के नाम संदेश का सजीव प्रसारण किया गया।

मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए प्रदेश सरकार की योजनाओं और सुशासन के प्रयासों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में समान नागरिक संहिता लागू करने की दिशा में कदम बढ़ाए जा रहे हैं तथा जनविश्वास को मजबूत करने के लिए मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान शुरू किया गया है।


सागर के वीरों के योगदान को किया याद

समारोह को संबोधित करते हुए मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने प्रदेश एवं जिलेवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि आजादी के 80वें वर्ष में प्रवेश कर रहा भारत अपनी 100वीं वर्षगांठ तक पूर्ण विकसित राष्ट्र के रूप में उभरेगा।

मंत्री ने सागर की ऐतिहासिक धरती को नमन करते हुए गोंड राजा संग्रामशाह, बुंदेला शासकों, मराठों तथा 1842 के बुंदेला विद्रोह से लेकर 1942 के भारत छोड़ो आंदोलन तक सागर के वीरों के योगदान को याद किया। उन्होंने जिले के सर्वांगीण विकास में सभी नागरिकों से अपनी भूमिका निभाने का आह्वान किया।


आकर्षक मार्च पास्ट ने बांधा समां


समारोह में परेड कमांडर श्री रक्षित निरीक्षक एवं श्री आशीष कुमार तिवारी के नेतृत्व में सशस्त्र बल, पुलिस प्रशिक्षण शाला, एनसीसी बालक-बालिका कैडेट्स और शौर्य दल की टुकड़ियों ने आकर्षक मार्च पास्ट प्रस्तुत किया। वहीं लिटिल स्टार शैलेष मेमोरियल विद्यालय, सांदीपनि शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय और शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के विद्यार्थियों ने देशभक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। प्रस्तुतियों ने समारोह में मौजूद दर्शकों का मन मोह लिया।



स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और उत्कृष्ट कार्य करने वालों का सम्मान

मंत्री  गोविंद सिंह राजपूत ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों एवं लोकतंत्र सेनानियों को शाल और श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया।ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में जूडो में रजत पदक जीतकर सागर का नाम रोशन करने वाली खिलाड़ी यामिनी मौर्य को भी सम्मानित किया गया। इसके अलावा देहदान करने वाले दानदाताओं के परिजनों, उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों-कर्मचारियों तथा सांस्कृतिक और परेड प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए।

परेड और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के विजेता

स्वतंत्रता दिवस समारोह में आयोजित प्रतियोगिताओं में विभिन्न दलों ने शानदार प्रदर्शन किया।

सशस्त्र परेड श्रेणी

1. जेएनपीए सागर

2. 10वीं वाहिनी वि.स. बल सागर

3. पुलिस प्रशिक्षण शाला मकरोनिया

निशस्त्र परेड श्रेणी:

1. 11 एमपी एनसीसी बालक

2. 7 एमपी एनसीसी बालिका

3. शौर्य दल सागर

सांस्कृतिक कार्यक्रम श्रेणी:

1. लिटिल स्टार शैलेष मेमोरियल विद्यालय सागर

2. सांदीपनि शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय

3. शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय

जिले की विकास गाथा पुस्तिका का वितरण

समारोह में जनसंपर्क संचालनालय द्वारा प्रकाशित “बदलते दौर का मध्यप्रदेश—जिले की विकास गाथा” पुस्तिका का वितरण जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों और उपस्थित लोगों को किया गया। पुस्तिका में जिले के विकास कार्यों, योजनाओं और उपलब्धियों की जानकारी प्रस्तुत की गई है।




जनप्रतिनिधि और अधिकारी रहे मौजूद

समारोह में सांसद श्रीमती लता वानखेड़े, विधायक श्री शैलेंद्र जैन, पूर्व विधायक श्रीमती सुधा जैन, महापौर श्रीमती संगीता तिवारी, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री हीरा सिंह राजपूत, जिला अध्यक्ष श्री श्याम तिवारी, नगर निगम अध्यक्ष श्री वृंदावन अहिरवार, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सविता सिंह राजपूत सहित अनेक जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। इसके अलावा कमिश्नर श्री अनिल सुचारी, कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल, डीआईजी श्री शशिंद्र चौहान, एसपी श्री अनुराग सुजानिया, जिला पंचायत सीईओ श्री विवेक केवी, डीएफओ श्री वरुण यादव, नगर निगम आयुक्त श्री राजकुमार खत्री, अपर कलेक्टर श्री अविनाश रावत, एसडीएम श्री रोहित वर्मा, सिटी मजिस्ट्रेट श्री शैलेष द्विवेदी, डिप्टी कलेक्टर श्री संजय जैन, सुश्री मोना दांगी सहित प्रशासनिक अधिकारी, छात्र-छात्राएं और बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।समारोह में देशभक्ति और राष्ट्र गौरव का उत्साह देखने को मिला। ध्वजारोहण, परेड, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और सम्मान समारोह के साथ सागर में 80वां स्वतंत्रता दिवस गरिमामय ढंग से मनाया गया।


स्वतंत्रता दिवस पर मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने छात्राओं के साथ किया मध्याह्न भोजन

सागर स्थित शासकीय एकीकृत माध्यमिक शाला, तालचिरी में 15 अगस्त 2026 को स्वतंत्रता दिवस समारोह के अवसर पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस समारोह के मुख्य अतिथि खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत थे। कार्यक्रम के दौरान मंत्री श्री राजपूत ने विद्यालय की छात्राओं के साथ बैठकर मध्याह्न भोजन किया। भोजन ग्रहण करने से पूर्व सभी विद्यार्थियों ने पूरे विधि-विधान के साथ भोजन मंत्र का उच्चारण किया, जिसके बाद मंत्री श्री राजपूत ने भी बच्चों के साथ सहभोज में भाग लिया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में विशेष उत्साह और खुशी का माहौल देखने को मिला।




मध्यान्ह भोजन से पहले मंत्री श्री राजपूत ने किया पौधरोपण


मध्यान भोजन से पहले खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्री गोविंद सिंह ने शाला परिसर में कदम के पौधे का पौधरोपण किया। इस अवसर पर उन्होंने पर्यावरण संरक्षण और हरियाली बढ़ाने के लिए पौधरोपण को आवश्यक बताया। उन्होंने उपस्थित लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी नियमित देखभाल करने का आह्वान किया।

कमिश्नर अनिल सुचारी ने निवास और कार्यालय में किया ध्वजारोहण


आयुक्त सागर संभाग अनिल सुचारी ने 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने निवास एवं कमिश्नर कार्यालय में ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर सभी ने राष्ट्र की एकता-अखंडता का संकल्प लिया। कमिश्नर ने सभी को संबोधित करते हुए आशीर्वाद प्रदान करते हुए देशभक्ति की प्रेरणा से काम करने की बात कही। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमें कर्तव्य, सेवा और राष्ट्र निर्माण के लिए समर्पित होने की याद दिलाता है। इस अवसर पर संयुक्त आयुक्त (विकास) श्री पीसी शर्मा, उपायुक्त राजस्व एवं भू-अभिलेख श्रीमती विमलेश सिंह सहित अन्य अधिकारी, स्टेनो श्री अनुराग पटेरिया, कर्मचारी एवं सुरक्षा स्टाफ उपस्थित रहे। कार्यक्रम के बाद सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने एक-दूसरे को स्वतंत्रता दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
कमिश्नर कार्यालय के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में संयुक्त आयुक्त ( विकास) श्री पीसी शर्मा ने स्वरचित रचना सुनाई। इसके अलावा अन्य देशभक्ति से प्रेरित गीत भी प्रस्तुत किए गए। गीतों ने पूरे माहौल को देशभक्ति के रंग में रंग दिया। कार्यक्रम में शासन की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने और आमजन की सेवा को सर्वोपरि रखने का संकल्प भी दोहराया गया।

कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने 80वें स्वतंत्रता दिवस पर किया ध्वजारोहण

सागर के कलेक्टर कार्यालय एवं कलेक्टर निवास पर 15 अगस्त 2026 को स्वतंत्रता दिवस का पावन पर्व उत्साह और गरिमा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने 80वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में ध्वजारोहण कर राष्ट्रध्वज को सलामी दी। समारोह के दौरान राष्ट्रगीत एवं राष्ट्रगान का गायन हुआ, जिसके पश्चात उपस्थित सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने तिरंगे को नमन किया। 


कलेक्टर श्रीमती पाल ने सभी को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं और राष्ट्रहित में अपने-अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक एवं ईमानदारी से निर्वहन करने का संदेश दिया। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री अविनाश रावत सहित कलेक्ट्रेट परिसर के विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी बड़ी संख्या में मौजूद रहे।
Share:

संविधान-सम्मान बचाओ मार्च, हल्द्वानी की घटना के विरोध में सागर शहर और ग्रामीण कांग्रेस ने जताया आक्रोश

Sagar : संविधान-सम्मान बचाओ मार्च, हल्द्वानी की घटना के विरोध में सागर शहर और ग्रामीण कांग्रेस ने जताया आक्रोश


तीनबत्ती न्यूज, 14 अगस्त 2026

सागर। हल्द्वानी में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के कार्यक्रम स्थल के कथित शुद्धिकरण के विरोध में सागर में कांग्रेस ने दो अलग-अलग मार्च निकालकर विरोध जताया। जिला शहर कांग्रेस और जिला ग्रामीण कांग्रेस के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रमों में कांग्रेस नेताओं ने इसे संविधान, लोकतंत्र और सामाजिक सम्मान के विरुद्ध बताते हुए भाजपा समर्थित संगठनों की आलोचना की।

शहर कांग्रेस ने निकाला पैदल मार्च एवं सत्याग्रह

जिला शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष महेश जाटव के नेतृत्व में कांग्रेसजनों ने भगवानगंज स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर प्रतिमा स्थल से सुभाष नगर स्थित अंबेडकर चौक तक पैदल मार्च एवं सत्याग्रह किया। कांग्रेस कार्यकर्ता हाथों में तिरंगा और संविधान की पुस्तक लेकर मार्च में शामिल हुए तथा भारत माता की जय के नारे लगाए।

जिला शहर कांग्रेस अध्यक्ष महेश जाटव ने आरोप लगाया कि हल्द्वानी में खड़गे के संबोधन के बाद कार्यक्रम स्थल का शुद्धिकरण किया जाना भेदभावपूर्ण मानसिकता को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि यह केवल एक व्यक्ति का नहीं, बल्कि संविधान, लोकतंत्र तथा दलित, पीड़ित और शोषित वर्गों का अपमान है। पूर्व विधायक सुनील जैन ने संबंधित संगठनों के खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग की। वरिष्ठ कांग्रेस नेता अमित रामजी दुबे ने भी भाजपा पर संविधान विरोधी मानसिकता का आरोप लगाते हुए कार्यक्रम को जनहित और जवाबदेही से जोड़कर अपनी बात रखी।कार्यक्रम का संचालन रामकुमार पचौरी ने किया। यात्रा के दौरान हीरालाल चौधरी के निवास पर मार्च का स्वागत किया गया। 

ये रहे शामिल

इस अवसर पर नेता प्रतिपक्ष बाबू सिंह बब्बू यादव, सेवादल अध्यक्ष सिंटू कटारे, मुकुल पुरोहित, प्रदीप पप्पू गुप्ता, सागर साहू, कमलेश तिवारी, शिव शंकर गुड्डू यादव, रोशनी वसीम खान, नीलोफर चमन अंसारी, हेमराज रजक, वीरेंद्र राजे, नरेंद्र मिश्रा, ताहिर खान, राहुल चौबे, आनंद हैला, विजय साहू, जितेंद्र चौधरी, द्वारका चौधरी, हीरालाल चौधरी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन मौजूद रहे।



ग्रामीण कांग्रेस ने निकाला संविधान-सम्मान बचाओ मार्च

इसी क्रम में जिला कांग्रेस कमेटी सागर ग्रामीण के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह मुहासा के नेतृत्व में मकरोनिया स्थित डॉ. हरिसिंह गौर की प्रतिमा से डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा तक संविधान-सम्मान बचाओ मार्च निकाला गया।

मार्च को संबोधित करते हुए भूपेंद्र सिंह मुहासा ने हल्द्वानी की घटना को भाजपा समर्थित संगठनों की मानसिकता का परिचायक बताते हुए इसे घृणित और असंवैधानिक बताया। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा के नेता और कार्यकर्ता समय-समय पर अनुसूचित जाति, जनजाति और पिछड़े वर्गों के प्रति विरोधी मानसिकता प्रदर्शित करते रहे हैं।

पूर्व मंत्री सुरेंद्र चौधरी ने भाजपा और आरएसएस पर दलित एवं संविधान विरोधी मानसिकता रखने का आरोप लगाया। प्रदेश कांग्रेस महासचिव रेखा चौधरी, जिला संगठन महासचिव आशीष ज्योतिषी, बंडा के पूर्व विधायक तरवर लोधी, रहली विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी कमलेश साहू, कोषाध्यक्ष अखिलेश मोनी केसरवानी, जिला उपाध्यक्ष अभिषेक गौर, सौरभ हजारी और महिला कांग्रेस अध्यक्ष रिचा सिंह सहित अन्य नेताओं ने भी सभा को संबोधित किया।

मार्च के आयोजन में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष पुष्पेंद्र सिंह और मकरोनिया ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र कुर्मी सहित पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। कार्यक्रम में आरआर पाराशर, जतिन चौकसे, मनोज पवार, सीमा कमल चौधरी, डॉ. संदीप सबलोक, प्रियंका पांडे, रत्नेश पटेल, दीपक जैन, प्रमोद नायक, प्रेमी शिल्पी, अवधेश सिंह सिमरिया, सुरेंद्र सिंह चावड़ा, संजय रोहिदास, डॉ. हेमंत लारिया, जय पाराशर, संतोष पाराशर, मनोज राय, अजय बमनेले, सचिन अहिरवार, अखिलेश गौर सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

Share:

तुलसी फाउंडेशन की कावड़ यात्रा में 700 कावड़ यात्री बरमान रवाना, 17 अगस्त को सागर में होगा भव्य स्वागत

तुलसी फाउंडेशन की कावड़ यात्रा में 700 कावड़ यात्री नर्मदा जल लेने बरमान रवाना: 17 अगस्त को सागर में होगा भव्य स्वागत


तीनबत्ती न्यूज: 14 अगस्त, 2026

सागर। तुलसी फाउंडेशन की ओर से आयोजित भव्य कावड़ यात्रा के तहत शुक्रवार को 700 कावड़ यात्री मां नर्मदा का पवित्र जल लेने बरमान के लिए रवाना हुए। यात्रा प्रारंभ होने से पहले रामबाग मंदिर में धार्मिक एवं भक्तिमय वातावरण में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ कावड़ यात्रियों को मंगलकामनाएं देकर विदा किया गया। इस दौरान पूरा मार्ग हर-हर महादेव और बोल बम के जयकारों से गूंज उठा।

रामबाग मंदिर में सभी कावड़ यात्रियों को महंत श्री घनश्याम दास जी महाराज, महंत श्री विपिन बिहारी जी महाराज एवं महंत श्री केशव गिरी जी महाराज ने तिलक लगाकर मंगलमय यात्रा की शुभकामनाएं दीं। इसके बाद कावड़ यात्री रामबाग मंदिर से पैदल रवाना हुए। यात्रा बड़ा बाजार, कोतवाली होते हुए तीनबत्ती पहुंची।



तीनबत्ती पर विधायक और निगम अध्यक्ष ने किया स्वागत

तीनबत्ती पर सागर विधायक  शैलेंद्र जैन एवं निगम अध्यक्ष  वृंदावन अहिरवार ने कावड़ यात्रियों का स्वागत किया और उन्हें यात्रा के लिए शुभकामनाएं दीं। इसके बाद कावड़ यात्री भीतर बाजार एवं परकोटा होते हुए बस स्टैंड पहुंचे, जहां से बसों के माध्यम से सभी यात्री बरमान के लिए रवाना हुए।

सांसद डॉ. लता बानखेड़े ने भगवा ध्वज दिखाकर किया रवाना

बस स्टैंड पर सांसद डॉ. लता बानखेड़े ने भगवा ध्वज दिखाकर कावड़ यात्रियों को बरमान के लिए रवाना किया। इस अवसर पर कुश बोर्ड के अध्यक्ष श्री प्रभुदयाल कुशवाहा, पूर्व निगम अध्यक्ष डॉ. प्रदीप पाठक, शहर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष श्री राजकुमार पचौरी, यात्रा संयोजक श्री हरिराम सिंह ठाकुर, सह संयोजक श्री रामअवतार, श्री अमित पांडेय, श्री अमित राम जी दुबे, श्री चेतराम अहिरवार, श्री शिवशंकर मिश्रा, श्री कैलाश चौरसिया, श्री प्रहलाद रैकवार, यात्रा के पालक श्री अनिल जैन, श्री संजय द्विवेदी, श्री रामेश्वर नामदेव, श्री सिंटू कटारे एवं श्री अनिल दुबे सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।


सांसद डॉ. लता बानखेड़े ने कहा कि तुलसी फाउंडेशन की कावड़ यात्रा केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि आस्था, सेवा, संस्कार और सामाजिक एकता का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि कावड़ यात्री बरमान से मां नर्मदा का पवित्र जल लेकर सागर लौटेंगे और भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करेंगे।

कावड़ यात्रियों के लिए की गईं विशेष व्यवस्थाएं

यात्रा संयोजक हरिराम सिंह ठाकुर ने बताया कि कावड़ यात्रियों की सुविधा के लिए यात्रा के दौरान भोजन, नाश्ता, पेयजल, चिकित्सा सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं। वहीं तुलसी फाउंडेशन कावड़ यात्रा के अध्यक्ष प्रदीप राजौरिया ने कहा कि यात्रा को लेकर कावड़ यात्रियों में खासा उत्साह है। श्रद्धालु पूरे उत्साह और भक्ति भाव के साथ यात्रा में शामिल हुए।

17 अगस्त को सागर में निकलेगी भव्य शोभायात्रा

तुलसी फाउंडेशन के अनुसार कावड़ यात्री बरमान से मां नर्मदा का जल लेकर 17 अगस्त को सागर पहुंचेंगे। इसके बाद सागर में विशाल कावड़ शोभायात्रा निकाली जाएगी। यात्रा डॉ. हरिसिंह गौर विश्वविद्यालय से दोपहर 3 बजे प्रारंभ होगी और नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए रामबाग मंदिर पहुंचेगी, जहां भगवान भोलेनाथ का महाभिषेक किया जाएगा।

आयोजन में बसंत चौरसिया, सोमेश जड़िया, रीतेश मिश्रा, रविंद्र अवस्थी, लक्ष्मण सिंह, असंख्य दुबे, देवेंद्र कटारे, मुकेश नायक, राजेश केशरवानी, मधुर पुरोहित, मनमोहन रैकवार, दिलीप बाबू रैकवार, अंशुल हर्ष, यशोवर्धन चौबे, नीरज पांडे, सुरेंद्र रिछारिया, विजय गौतम, पवन गौतम, राकेश चौबे, सुरेंद्र तिवारी, डॉ. उमेश सराफ, टप्पू चौबे, बाटू दुबे, बृजमोहन पाठक, जुगुल पचौरी, अनिल सैनी, सचिन साहू, सोनू विश्वकर्मा, श्यामसुंदर मिश्रा, अभिषेक व्यास, नरेंद्र पाराशर, रमेश दुबे, मनीष नेमा, राहुल सोनी, योगेश नेमा, संजय मुखिया सहित नगर के गणमान्य नागरिक, धर्मप्रेमी बंधु एवं मातृशक्ति उपस्थित रहे।



Share:

राजस्व प्रकरणों के समयबद्ध निराकरण पर कलेक्टर सख्त, 30 दिन में निपटाने के निर्देश • तहसीलदार बांदरी और मालथौन को नोटिस

राजस्व प्रकरणों के समयबद्ध निराकरण पर कलेक्टर सख्त, 30 दिन में लंबित मामलों के निपटारे के निर्देश

• तहसीलदार बांदरी और मालथौन को नोटिस के निर्देश


तीनबत्ती न्यूज, 14 अगस्त 2026

सागर। कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने शुक्रवार को शासकीय सांदीपनि उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, बांदरी में खंडस्तरीय समीक्षा बैठक लेकर राजस्व प्रकरणों, कार्यालयीन अनुशासन और जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने नामांतरण, फौती, सीमांकन, बंटवारा सहित सभी लंबित राजस्व प्रकरणों का निर्धारित समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्री विवेक केवी, खुरई एसडीएम श्री सतीश वर्मा सहित विभिन्न विभागों के ब्लॉक स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

तहसीलदार बांदरी और मालथौन को नोटिस के निर्देश

कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने नामांतरण, सीमांकन, बंटवारा, फौती सहित अन्य राजस्व प्रकरणों को अनावश्यक रूप से लंबित रखने पर तहसीलदार बांदरी एवं मालथौन को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि राजस्व संबंधी मामलों का समयबद्ध निराकरण सीधे तौर पर जनहित से जुड़ा है, इसलिए प्रकरणों को अनावश्यक रूप से लंबित नहीं रखा जाए।

उन्होंने खुरई एसडीएम श्री सतीश वर्मा को तहसील न्यायालय का निरीक्षण करने और लंबित फार्मर रजिस्ट्री के कार्य को प्राथमिकता के साथ पूरा कराने के निर्देश दिए। अनुभाग के सभी लंबित राजस्व प्रकरणों का आगामी 30 दिनों में निराकरण सुनिश्चित करने को कहा गया। साथ ही सीएम हेल्पलाइन की लंबित शिकायतों को भी शीघ्र शून्य करने के निर्देश दिए।

कार्यालयों में समय पर उपस्थिति अनिवार्य

कलेक्टर ने कार्यालयीन अनुशासन को लेकर भी अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अनुभाग के सभी शासकीय कार्यालय निर्धारित समय के अनुसार संचालित हों और कार्यालय प्रारंभ होने से लेकर समाप्ति तक स्टाफ की उपस्थिति सुनिश्चित की जाए।

जिन कार्यालयों और विभागों में सार्थक अथवा अन्य उपस्थिति ऐप लागू हैं, वहां सभी कर्मचारियों को अनिवार्य रूप से ऐप के माध्यम से अपनी उपस्थिति दर्ज करनी होगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि उपस्थिति ही वेतन का आधार होगी।

किसानों को स्वरोजगार योजनाओं का लाभ दिलाने के निर्देश

कृषि एवं संबद्ध क्षेत्रों में स्वरोजगार के लिए संचालित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने इच्छुक किसानों का चिन्हांकन कर एक सप्ताह के भीतर आवेदन प्राप्त करने के निर्देश दिए। इन आवेदनों को 31 अगस्त तक संबंधित बैंकों में जमा कराने को कहा गया, ताकि पात्र हितग्राहियों को शीघ्र ऋण उपलब्ध कराया जा सके।

जननी सुरक्षा और आयुष्मान कार्ड पर जोर

कलेक्टर ने जननी सुरक्षा योजना के हितग्राहियों को निर्धारित समय-सीमा में राशि का वितरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही अधिक से अधिक पात्र लोगों के आयुष्मान कार्ड बनवाने पर विशेष जोर दिया।

बैठक में खाद्यान्न वितरण व्यवस्था, स्कूली विद्यार्थियों को साइकिल एवं पुस्तकों के वितरण तथा नल-जल योजनाओं के सुचारू संचालन सहित अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं की भी समीक्षा की गई।

Share:

सागर पुलिस ने खोला फर्जी फर्म और म्यूल बैंक खातों का नेटवर्क, 5.50 करोड़ के ट्रांजेक्शन का खुलासा

सागर पुलिस ने खोला फर्जी फर्म और म्यूल बैंक खातों का बड़ा नेटवर्क, 5.50 करोड़ से अधिक के लेन-देन का खुलासा


तीनबत्ती न्यूज: 14 अगस्त ,2026

सागर। सायबर अपराध और सायबर ठगी के खिलाफ सागर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। फर्जी फर्म बनाकर साईबर फ्रॉड और ऑनलाइन बेटिंग के मामलों का खुलासा किया है। इसमें 16 फर्जी फर्मों की जानकारी सामने आई है।मकरोनिया थाना पुलिस ने बेरोजगार और सामान्य लोगों के दस्तावेजों का दुरुपयोग कर फर्जी फर्में बनाकर निजी बैंकों में करंट अकाउंट खुलवाने वाले एक संगठित नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। पुलिस की प्रारंभिक जांच में 16 से अधिक फर्जी फर्मों और 5.50 करोड़ रुपये से अधिक के संदिग्ध बैंकिंग ट्रांजेक्शन का पता चला है। मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि तीन अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।इस पूरे मामले का खुलासा सागर एसपी अनुराग सुजानिया ने पत्रकार वार्ता में किया।

बेरोजगारों को कमीशन का लालच देकर खुलवाते थे खाते

पुलिस जांच में सामने आया कि गिरोह के सदस्य बेरोजगार एवं सामान्य व्यक्तियों को कमीशन और पैसों का लालच देकर उनके आधार सहित अन्य दस्तावेज हासिल करते थे। इन दस्तावेजों के आधार पर फर्जी फर्में तैयार कर विभिन्न निजी बैंकों में करंट अकाउंट खुलवाए जाते थे। बाद में इन खातों को गिरोह अपने नियंत्रण में लेकर सायबर ठगी और अन्य संदिग्ध गतिविधियों से प्राप्त रकम के लेन-देन एवं सर्कुलेशन के लिए म्यूल अकाउंट के रूप में इस्तेमाल करता था।

शिकायत के बाद शुरू हुई जांच

13 अगस्त 2026 को मकरोनिया थाना क्षेत्र के रोहित पिता रूपराज पटेल ने पुलिस को शिकायत दी कि उसके दस्तावेजों का दुरुपयोग कर उसके नाम से फर्जी फर्म बनाई गई है और फेडरल बैंक, मकरोनिया शाखा में करंट अकाउंट खोला गया है। पुलिस ने खाते की जांच की तो सामने आया कि रोहित के नाम से ‘ग्लैमर इंटरप्राइजेस’ नामक फर्म बनाई गई थी। इस खाते में फरवरी 2026 से करीब छह माह की अवधि में लगभग 90 लाख रुपये का ट्रांजेक्शन हुआ था। इसके बाद पुलिस ने बैंक खातों, फर्मों और तकनीकी साक्ष्यों का विस्तृत विश्लेषण शुरू किया।

पूछताछ में सामने आया नेटवर्क

विवेचना के दौरान पुलिस ने धर्मेन्द्र नाहर और सोनू दांगी को गिरफ्तार किया। पूछताछ में धर्मेन्द्र नाहर ने बताया कि उसने यह काम भोपाल निवासी अमित विश्वकर्मा से मुंबई में सीखा था। अमित ने उसे बताया था कि ऑनलाइन गेमिंग और बैटिंग से प्राप्त राशि के सर्कुलेशन के लिए बैंक खातों की आवश्यकता होती है।

इसके बाद धर्मेन्द्र नाहर ने सोनू दांगी तथा भोपाल निवासी सरमन उर्फ शुभम रैकवार, विपिन गिरी और स्वर्णेन्द्र पांडे के साथ मिलकर लोगों के नाम से फर्जी फर्में बनाकर बैंक खाते खुलवाना शुरू किया।

16 से अधिक फर्जी फर्मों का खुलासा

पुलिस के अनुसार अब तक जांच में निम्न फर्मों के नाम सामने आए है : 1. ग्लैमर इंटरप्राइजेस

2. भूपेन्द्र इंटरप्राइजेस

3. सूर्या इंटरप्राइजेस

4. समृद्धि टूर एंड ट्रेवल्स

5. लवली स्वीट एंड मसाला चाट सेंटर

6. कार्तिक इलेक्ट्रॉनिक्स

7. स्टार इंटरप्राइजेस

8. राजपूत इंटरप्राइजेस

9. अनुभव ट्रेडर्स

10. सागर ट्रेडर्स

11. शर्मा जी इंटरप्राइजेस

12. सौरभ इंटरप्राइजेस

13. माखन इंटरप्राइजेस

14. अंकेश इंटरप्राइजेस

15. तनविक इंटरप्राइजेस

16. यूनिक टूर एंड ट्रेवल्स

इन फर्मों से जुड़े बैंक खातों के प्रारंभिक वित्तीय विश्लेषण में 5.50 करोड़ रुपये से अधिक के ट्रांजेक्शन का पता चला है। पुलिस द्वारा सभी खातों के लेन-देन का तकनीकी और वित्तीय विश्लेषण जारी है।

फर्म और बैंक खाते खुलवाने की प्रक्रिया भी जांच के घेरे में

पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि फर्जी फर्मों के पंजीयन और संबंधित बैंक खातों को खुलवाने की प्रक्रिया में किन व्यक्तियों अथवा संस्थाओं की भूमिका रही। फर्जी दस्तावेजों के आधार पर फर्म पंजीयन या बैंक खाते खोलने में किसी स्तर पर लापरवाही अथवा आपराधिक संलिप्तता सामने आने पर संबंधितों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

दो आरोपी गिरफ्तार, तीन की तलाश

गिरफ्तार आरोपी में धर्मेन्द्र पिता हरिदास नाहर, उम्र 38 वर्ष, निवासी सिविल लाइन के पीछे, खजुराहो, छतरपुर; हाल निवासी शिवनगर, थाना बहेरिया, सागर और  सोनू दांगी पिता रामेश्वर दांगी, उम्र 28 वर्ष, निवासी ग्राम बमोरी घाट, थाना जैसीनगर, सागर। है 

अन्य आरोपियो में अमित विश्वकर्मा पिता जगदीश प्रसाद विश्वकर्मा, निवासी भोपाल, विपिन गिरी पिता अशोक गिरी, निवासी भोपाल और  स्वर्णेन्द्र पांडे पिता चंद्रभान पांडे, निवासी भोपाल है।  पुलिस के अनुसार अन्य आरोपियों की भूमिका की जांच की जा रही है और उनकी गिरफ्तारी के लिए टीमें लगातार प्रयास कर रही हैं।

एसपी ने नागरिकों से की अपील

एसपी अनुराग सुजानिया ने नागरिकों से अपील की है कि कमीशन या आसान कमाई के लालच में अपना बैंक खाता, एटीएम, चेकबुक, पासबुक, मोबाइल नंबर, ओटीपी अथवा अन्य बैंकिंग जानकारी किसी दूसरे व्यक्ति को उपलब्ध न कराएं। किसी अन्य के कहने पर अपने नाम से बैंक खाता या फर्म खुलवाकर उसका संचालन दूसरे व्यक्ति को देना गंभीर कानूनी जोखिम पैदा कर सकता है। ऐसे खातों का इस्तेमाल सायबर ठगी की रकम के लेन-देन में होने पर खाताधारक भी जांच के दायरे में आ सकता है।

इनकी रही महत्वपूर्ण भूमिका

कार्रवाई में निरीक्षक नितिन पाल, थाना प्रभारी मकरोनिया, उपनिरीक्षक शशिकांत गुर्जर, थाना प्रभारी बहेरिया, उपनिरीक्षक रामअवतार धाकड़, उपनिरीक्षक राकेश राजपूत, उपनिरीक्षक मनीषा तिवारी, प्रधान आरक्षक सौरभ रैकवार, आरक्षक आशीष गौतम, प्रदीप शर्मा, मनीष तिवारी, आशीष यादव, भानूप्रताप, सृजन तिवारी, देवेन्द्र रावत, नरेंद्र रावत, शुभम, अरविंद एवं अजय की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Share:

सागर में विधायक शैलेंद्र जैन ने स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ व नवीन शाला भवन का किया लोकार्पण

सागर में विधायक शैलेंद्र जैन ने चमेली चौक पॉली क्लीनिक में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का किया शुभारंभ : केशवगंज में नवीन शाला भवन का लोकार्पण


तीनबत्ती न्यूज : 13 अगस्त 2026

सागर। सागर विधायक शैलेन्द्र कुमार जैन ने गुरुवार को शहर में स्वास्थ्य एवं शिक्षा से जुड़े विभिन्न कार्यक्रमों में सहभागिता की। उन्होंने बड़ा बाजार स्थित चमेली चौक पॉली क्लीनिक में जनजागरूकता कार्यक्रम एवं विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ किया। वहीं केशवगंज वार्ड में लगभग 10 लाख रुपए की लागत से निर्मित नवीन शाला भवन का लोकार्पण भी किया।

चमेली चौक पॉली क्लीनिक में स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ

मध्य प्रदेश राज्य एड्स नियंत्रण समिति के निर्देशानुसार आयोजित स्वास्थ्य शिविर में एचआईवी, टीबी, हेपेटाइटिस, शुगर सहित विभिन्न स्वास्थ्य जांचें की गईं। विशेषज्ञ चिकित्सकों ने मरीजों को आवश्यक परामर्श एवं उपचार संबंधी सेवाएं प्रदान कीं तथा जरूरतमंदों को निःशुल्क दवाओं का वितरण किया गया।

टीबी मरीजों को पात्रता के अनुसार निक्षय पोषण आहार किट भी प्रदान की गई। स्वास्थ्य विभाग द्वारा लोगों को टीबी एवं एचआईवी-एड्स के लक्षण, बचाव, जांच एवं उपचार के संबंध में जागरूक किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. देवेश पटेरिया, नोडल अधिकारी डॉ. आरिफ कुरैशी, चमेली चौक पॉली क्लीनिक की चिकित्सा प्रभारी डॉ. वंदना सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी, चिकित्सक एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

विधायक ने बाइक रैली को दिखाई हरी झंडी

एचआईवी-एड्स एवं स्वास्थ्य संबंधी जनजागरूकता अभियान के तहत विधायक श्री शैलेन्द्र कुमार जैन ने बाइक रैली का शुभारंभ किया। रैली के माध्यम से नागरिकों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम के दौरान चिकित्सालय परिसर में वृक्षारोपण भी किया गया।

बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज के विषय विशेषज्ञ श्री अनुपम बोहरे ने एचआईवी-एड्स के संक्रमण, बचाव, समय पर जांच एवं उपचार को लेकर जागरूकता व्याख्यान दिया। उन्होंने लोगों से एचआईवी को लेकर फैली भ्रांतियों से बचने और आवश्यकता होने पर बिना संकोच जांच एवं उपचार कराने की अपील की।

विधायक के प्रयासों से हुआ उन्नयन

विधायक श्री जैन ने कहा कि चमेली चौक अस्पताल का उनके प्रयासों से उन्नयन किया गया है। पहले यह केंद्र मुख्य रूप से वैक्सीनेशन सेंटर तक सीमित था, लेकिन अब यहां विभिन्न स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। उनका प्रयास है कि पॉली क्लीनिक में प्राथमिक स्वास्थ्य सुविधाओं का और विस्तार हो, ताकि क्षेत्रवासियों को सामान्य स्वास्थ्य समस्याओं के लिए बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज या जिला चिकित्सालय न जाना पड़े।

ये रहे शामिल

स्वास्थ्य कार्यक्रम में विक्रम सोनी, रामेश्वर नेमा, डॉ. आरएस कुरैशी, आशुतोष, डॉ. बबीता कनेरिया, डॉ. विकास राज, डॉ. तपस्या, डॉ. वैशाली, श्रीमती अर्चना लाल, विवेक सोदिया सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारी, चिकित्सक, विशेषज्ञ एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

केशवगंज में नवीन शाला भवन का लोकार्पण


इसके बाद विधायक शैलेन्द्र कुमार जैन ने भाजपा जिलाध्यक्ष  श्याम तिवारी एवं नगर निगम अध्यक्ष वृंदावन अहिरवार के साथ केशवगंज वार्ड में लगभग 10 लाख रुपए की लागत से निर्मित नवीन शाला भवन का लोकार्पण किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक श्री जैन ने कहा कि शिक्षा समाज में सकारात्मक परिवर्तन का सबसे प्रभावी माध्यम है। बच्चों को बेहतर शिक्षा एवं उचित वातावरण उपलब्ध कराकर ही संस्कारवान, शिक्षित एवं अपराधमुक्त समाज का निर्माण किया जा सकता है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में सरकार शिक्षा के क्षेत्र में अधोसंरचना के विकास और विद्यार्थियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए लगातार कार्य कर रही है। नवीन शाला भवन से क्षेत्र के विद्यार्थियों को अध्ययन के लिए बेहतर एवं सुविधाजनक वातावरण मिलेगा।

भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम तिवारी एवं नगर निगम अध्यक्ष श्री वृंदावन अहिरवार ने भी नवीन शाला भवन को क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया।

कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में लोग रहे मौजूद

कार्यक्रम में विक्रम सोनी, नितिन सोनी, डॉ. महेंद्र तिवारी, पार्षद चमन अंसारी, प्रदीप यादव, नासिर, बंटू खान, एजाज खान, इमरान खान, हरिशंकर हरि, अब्दुल अजीज अंसारी, मौलाना सलीम, श्रीमती दीपा रैकवार सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक एवं गणमान्यजन मौजूद रहे।

Share:

कलेक्टर प्रतिभा पाल ने खाद्य शाखा का किया औचक निरीक्षण, लंबित प्रकरणों के निराकरण के निर्देश

कलेक्टर ने खाद्य शाखा का किया औचक निरीक्षण, लंबित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण के निर्देश



तीनबत्ती न्यूज, 13 अगस्त 2026

सागर। कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट कार्यालय स्थित जिला आपूर्ति एवं खाद्य नियंत्रक शाखा का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने शाखा में जांच प्रकरणों, उनकी प्रगति और लंबित मामलों की स्थिति की विस्तार से जानकारी ली।

कलेक्टर श्रीमती पाल ने लंबित प्रकरणों को स्वयं देखा और अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सभी मामलों का शीघ्र एवं समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जांच प्रकरणों में पेंडेंसी पाए जाने पर उन्होंने कार्यालय में पदस्थ सहायक ग्रेड-3 को नोटिस जारी करने के निर्देश भी दिए।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने दायरा पंजी का अवलोकन किया। उन्होंने पंजी में दर्ज आवेदनों को निकलवाकर उनकी वर्तमान स्थिति और उन पर की गई कार्रवाई की जानकारी ली। इसके साथ ही खाद्य शाखा द्वारा की गई कार्रवाई के अंतर्गत दर्ज एफआईआर प्रकरणों का भी अवलोकन कर संबंधित मामलों की जानकारी प्राप्त की।

कलेक्टर ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि खाद्य एवं आपूर्ति से संबंधित प्रकरणों में अनावश्यक विलंब नहीं होना चाहिए। सभी प्रकरणों का नियमानुसार निर्धारित समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित किया जाए तथा लंबित मामलों की नियमित समीक्षा की जाए।


Share:

सागर पुलिस ने 112 गुम मोबाइल किए रिकवर, ₹16.50 लाख के फोन लौटाए असली मालिकों को

सागर पुलिस की बड़ी उपलब्धि: 112 गुम मोबाइल रिकवर: ₹16.50 लाख के फोन वास्तविक मालिकों को लौटाए


तीनबत्ती न्यूज: 13 अगस्त ,2026

सागर। सागर पुलिस ने साइबर तकनीक और लगातार किए गए तकनीकी एवं मैदानी प्रयासों के जरिए गुम हुए 112 मोबाइल फोन रिकवर कर उनके वास्तविक मालिकों को वापस सौंपे हैं। बरामद मोबाइल फोन की कुल अनुमानित कीमत करीब ₹16 लाख 50 हजार है। इनमें विभिन्न कंपनियों के स्मार्टफोन के साथ महंगे iPhone भी शामिल हैं।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक सागर  अनुराग सुजानिया, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बीना श्री जयवीर सिंह भदौरिया एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सागर  नरेंद्र सोलंकी के निर्देशन और मार्गदर्शन में साइबर टीम द्वारा की गई।


सागर के साथ अन्य जिलों और राज्यों तक पहुंची साइबर टीम


सागर पुलिस की साइबर टीम ने आधुनिक तकनीक और उपलब्ध तकनीकी संसाधनों का प्रभावी उपयोग करते हुए ऐसे मोबाइल फोन भी ट्रेस किए, जो सागर जिले के अलावा मध्यप्रदेश के अन्य जिलों तथा प्रदेश के बाहर के राज्यों में उपयोग किए जा रहे थे। मोबाइल फोन की तकनीकी जानकारी, IMEI नंबर और अन्य उपलब्ध तकनीकी साक्ष्यों का विश्लेषण कर लगातार ट्रेसिंग की गई। संबंधित स्थानों पर पुलिस टीमों के साथ समन्वय स्थापित कर मोबाइल फोन बरामद किए गए।

साइबर टीम की अहम भूमिका

मोबाइल रिकवरी की इस कार्रवाई में साइबर टीम के प्रधान आरक्षक सौरभ रैकवार, प्रधान आरक्षक विजय शुक्ला एवं आरक्षक हेमेंद्र सिंह सहित सागर जिले के विभिन्न थानों के पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।


साइबर टीम ने तकनीकी विश्लेषण के साथ फील्ड स्तर पर पुलिस टीमों से समन्वय कर गुम मोबाइलों को ट्रेस किया और उन्हें सुरक्षित रूप से बरामद कर वास्तविक धारकों तक पहुंचाया।

₹16.50 लाख कीमत के मोबाइल बरामद

सागर पुलिस द्वारा रिकवर किए गए 112 मोबाइल फोन की अनुमानित कुल कीमत करीब ₹16,50,000 है। इनमें विभिन्न कंपनियों के स्मार्टफोन के अलावा महंगे iPhone भी शामिल हैं।

बड़ी संख्या में मोबाइल फोन की बरामदगी सागर पुलिस की तकनीकी दक्षता और साइबर टीम की लगातार मेहनत को दर्शाती है।



मोबाइल वापस मिलने पर खिले लोगों के चेहरे

गुम हुए मोबाइल फोन वापस मिलने पर उनके वास्तविक मालिकों के चेहरे पर खुशी देखने को मिली। नागरिकों ने सागर पुलिस और पुलिस अधीक्षक श्री अनुराग सुजानिया का आभार व्यक्त करते हुए साइबर टीम के प्रयासों की सराहना की।

पुलिस के मुताबिक, मोबाइल फोन में केवल आर्थिक मूल्य ही नहीं होता, बल्कि उसमें लोगों के व्यक्तिगत फोटो, संपर्क, दस्तावेज और अन्य महत्वपूर्ण डिजिटल जानकारी भी सुरक्षित रहती है। ऐसे में मोबाइल की वापसी नागरिकों के लिए बड़ी राहत साबित हुई।


सागर पुलिस की नागरिकों से अपील

सागर पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि मोबाइल फोन गुम होने की स्थिति में तत्काल पुलिस को सूचना दें और अपने मोबाइल का IMEI नंबर सुरक्षित रखें। किसी भी संदिग्ध लिंक पर क्लिक न करें तथा मोबाइल में मौजूद महत्वपूर्ण डिजिटल जानकारी, बैंकिंग और सोशल मीडिया खातों की सुरक्षा को लेकर सतर्क रहें।


Share:

डॉ. किरण लता सोनी बनीं महिला कांग्रेस शहर अध्यक्ष, सागर में निकली आभार रैली

डॉ. किरण लता सोनी के महिला कांग्रेस शहर अध्यक्ष बनने पर कांग्रेसजनों ने निकाली आभार रैली, जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत



सागर, 12 अगस्त 2026। कांग्रेस में लंबे समय से सक्रिय और संघर्षरत डॉ. किरण लता सोनी को महिला कांग्रेस का शहर अध्यक्ष बनाए जाने पर कांग्रेसजनों ने जिला शहर कांग्रेस अध्यक्ष महेश जाटव के नेतृत्व में बुधवार को भव्य आभार रैली निकाली। रैली के दौरान शहर के विभिन्न स्थानों पर नवनियुक्त अध्यक्ष का पुष्पवर्षा, फूल-मालाओं, पुष्पगुच्छ, आतिशबाजी और मिष्ठान वितरण कर स्वागत किया गया।

आभार रैली बड़ा बाजार स्थित रामबाग मंदिर से प्रारंभ हुई। रैली बड़ा बाजार, सराफा और कोतवाली होते हुए डॉ. हरिसिंह गौर की प्रतिमा एवं तीन बत्ती पहुंची, जहां इसका समापन हुआ। पूरे मार्ग में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने कांग्रेस जिंदाबाद तथा “संघर्ष करो, हम तुम्हारे साथ हैं” जैसे नारे लगाए।


समापन अवसर पर नवनियुक्त शहर महिला कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. किरण लता सोनी ने जिला शहर कांग्रेस अध्यक्ष महेश जाटव के साथ डॉ. हरिसिंह गौर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और रैली में शामिल कांग्रेसजनों एवं नागरिकों का आभार व्यक्त किया।

महिला कांग्रेस को मजबूत करने का संकल्प

इस अवसर पर जिला शहर कांग्रेस अध्यक्ष महेश जाटव ने कहा कि डॉ. किरण लता सोनी लंबे समय से कांग्रेस के लिए संघर्ष करती रही हैं। उनकी निष्ठा और सक्रियता को देखते हुए उन्हें महिला कांग्रेस शहर अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। उन्होंने कहा कि डॉ. सोनी ने नगरीय निकाय चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में भी चुनाव लड़ा है। साथ ही वे सर्व स्वर्णकार समाज में भी महत्वपूर्ण दायित्व निभा रही हैं और उच्च शिक्षित हैं।

नवनियुक्त शहर अध्यक्ष डॉ. किरण लता सोनी ने राष्ट्रीय महिला कांग्रेस अध्यक्ष अलका लांबा, प्रदेश अध्यक्ष रीना बोरासी, मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी एवं जिला शहर कांग्रेस अध्यक्ष महेश जाटव का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसे वह पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभाएंगी।

उन्होंने कहा कि महिला कांग्रेस आगामी चुनावों में कांग्रेस को विजयी बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। उन्होंने कहा कि सेवा, सद्भावना और त्याग को आधार बनाकर संगठन को मजबूत किया जाएगा तथा जनता के मुद्दों को लेकर कांग्रेस मजबूती से संघर्ष करेगी।

कांग्रेस में उपयुक्त नेतृत्व का चयन हो रहा : सुनील जैन

पूर्व विधायक सुनील जैन ने कहा कि जनता का भाजपा से मोहभंग हो रहा है और कांग्रेस में उपयुक्त एवं सक्रिय कार्यकर्ताओं को संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां दी जा रही हैं। उन्होंने कहा कि डॉ. किरण लता सोनी भी उन्हीं में से एक हैं और उनके नेतृत्व में महिला कांग्रेस को मजबूती मिलेगी।

प्रदेश महासचिव रेखा चौधरी ने कहा कि यह संघर्ष का दौर है। राहुल गांधी देश की मजबूत उम्मीद बनकर उभरे हैं और नवनियुक्त महिला कांग्रेस शहर अध्यक्ष डॉ. किरण लता सोनी संगठन द्वारा जताए गए विश्वास पर खरा उतरेंगी।

बड़ी संख्या में कांग्रेसजन रहे मौजूद

आभार रैली में नेता प्रतिपक्ष बाबू सिंह बब्बू यादव, मुकुल पुरोहित, अमित राम जी दुबे, रामकुमार पचौरी, पुरुषोत्तम मुन्ना चौबे, सेवादल अध्यक्ष सिंटू कटारे, पूर्व अध्यक्ष जगदीश यादव, सुरेंद्र सुहाने, पप्पू गुप्ता, सागर साहू, कमलेश तिवारी, ऋचा गौंड, हेमराज रजक, वीरेंद्र राजे, नरेंद्र मिश्रा, पार्षद शशि महेश जाटव, रोशनी वसीम खान, नीलोफर चमन अंसारी, आनंद हैला, अरविंद ठाकुर, मीना पवन पटेल, रेखा सोनी, लीलाधर सूर्यवंशी, सुधा रजक, हरिश्चंद्र सोनवार, महेंद्र दुबे, गंगाराम अहिरवार, चक्रेश रोहित, नीलेश अहिरवार, फिरदौस कुरैशी तज्जू भाईजान, अर्चना कनौजिया, रेखा अहिरवार, मीरा रैकवार, मीरा अहिरवार, ज्योति मलैया, रजिया खान, बाबू मछंदर, जमना सोनी, कुंजी लाल लड़ियां, रवि सोनी, संजय रैकवार, श्री दास रैकवार, आनंद अहिरवार, सुनील पाहवा, संजय अहिरवार, राहुल खटीक, जय कुमार सोनी, ऋषभ जैन, दीनदयाल तिवारी, साजिद खान, शिवनारायण सोनी, मयंक टक्कर, प्रशांत सोनी, श्रीकांत शराफ बंडा, नरेंद्र सोनी, जितेन्द्र सोनी, गोलू सोनी, संजय श्राफ, हीरेश सोनी, अभिषेक श्राफ, महेश यादव सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे।


Share:

www.Teenbattinews.com

Archive