Editor: Vinod Arya | 94244 37885
Sagar Nagar Nigam लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
Sagar Nagar Nigam लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

सागर में “आपकी महापौर आपके द्वार एवं जनचौपाल” का 22 वाँ शिविर सम्पन्न: महापौर संगीता तिवारी ने सुनी नागरिकों की समस्याएं: मौके पर हुआ समाधान

सागर में “आपकी महापौर आपके द्वार एवं जनचौपाल” का 22 वाँ शिविर सम्पन्न: महापौर संगीता तिवारी ने  सुनी नागरिकों की समस्याएं:  मौके पर हुआ समाधान


तीनबत्ती न्यूज:  19 अगस्त 2026

सागर। नगर निगम सागर द्वारा नागरिकों की समस्याओं के त्वरित निराकरण और शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे “आपकी महापौर आपके द्वार एवं जनचौपाल” अभियान के तहत बुधवार को तिलकगंज वार्ड में 22वां जनचौपाल शिविर आयोजित किया गया।

शिविर में महापौर श्रीमती संगीता सुशील तिवारी ने बड़ी संख्या में पहुंचे नागरिकों की समस्याएं सुनीं और संबंधित नगर निगम अधिकारियों को समस्याओं का समयबद्ध एवं त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिए।

जलप्रदाय, स्वच्छता और स्ट्रीट लाइट से जुड़ी समस्याएं पहुंचीं

जनचौपाल में नागरिकों ने जलप्रदाय, स्वच्छता, स्ट्रीट लाइट, अतिक्रमण, स्वास्थ्य सेवाओं सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं से संबंधित समस्याएं महापौर के समक्ष रखीं। महापौर ने संबंधित अधिकारियों को मौके पर ही आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए समस्याओं के निराकरण की कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा।

महापौर श्रीमती संगीता सुशील तिवारी ने कहा कि नगर निगम का उद्देश्य नागरिकों को उनके वार्ड में ही बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना और उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान करना है। जनचौपाल के माध्यम से वृद्धावस्था पेंशन, कल्याणी पेंशन, संबल योजना, समग्र आईडी, राशन पर्ची और प्रधानमंत्री आवास योजना सहित विभिन्न शासकीय योजनाओं से जुड़े प्रकरणों का निराकरण किया जा रहा है।



उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कोई भी पात्र व्यक्ति शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे और प्रत्येक आवेदन का समयबद्ध निराकरण किया जाए।महापौर ने नागरिकों से अपील की कि जो लोग अभी तक शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ नहीं ले पाए हैं, वे आवश्यक दस्तावेजों के साथ जनचौपाल शिविर में पहुंचें। पात्रता के अनुसार उन्हें संबंधित योजनाओं का लाभ दिलाने की कार्रवाई की जाएगी।

ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियमों का पालन करने की अपील

शिविर के दौरान महापौर ने नागरिकों से ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम, 2026 का पालन करने की अपील भी की। उन्होंने कहा कि स्वच्छ और सुंदर शहर बनाने में नागरिकों की सहभागिता बेहद जरूरी है। नागरिक अपने घरों और प्रतिष्ठानों से निकलने वाले कचरे का उचित पृथक्करण करें तथा निर्धारित व्यवस्था के अनुसार ही कचरा नगर निगम को दें।


वरिष्ठ भाजपा नेता एवं महापौर प्रतिनिधि डॉ. सुशील तिवारी ने कहा कि महापौर की पहल पर आयोजित किए जा रहे जनचौपाल शिविरों के माध्यम से नागरिकों की समस्याओं का मौके पर ही निराकरण कराने की प्रभावी पहल की जा रही है। शासन की मंशा के अनुरूप समाज की अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाया जा रहा है।उन्होंने कहा कि इससे नागरिकों को अलग-अलग कार्यालयों के चक्कर लगाने से राहत मिल रही है और एक ही स्थान पर उनकी समस्याओं के निराकरण की कार्रवाई की जा रही है।

प्रदेश भाजपा पैनलिस्ट रिशांक तिवारी ने कहा कि जनचौपाल शिविर नागरिकों और नगर निगम के बीच सीधे संवाद का प्रभावी माध्यम बन रहे हैं। महापौर द्वारा नागरिकों की समस्याओं को गंभीरता से सुनकर अधिकारियों को मौके पर निर्देश दिए जाने से लोगों को त्वरित राहत मिल रही है।


पार्षद ने महापौर का किया स्वागत, सौंपा ज्ञापन

तिलकगंज वार्ड पार्षद एवं वरिष्ठ भाजपा नेता शैलेष केशरवानी ने महापौर श्रीमती संगीता सुशील तिवारी का पुष्पगुच्छ भेंटकर स्वागत किया। उन्होंने कहा कि जनचौपाल के माध्यम से वार्ड के नागरिकों को अपनी समस्याएं सीधे महापौर के समक्ष रखने का अवसर मिला है। पार्षद शैलेष केशरवानी ने वार्ड की विभिन्न समस्याओं के निराकरण के लिए महापौर को ज्ञापन भी सौंपा। महापौर ने शीघ्र समस्याओं के निराकरण का आश्वासन दिया।उन्होंने कहा कि महापौर के प्रयासों से तिलकगंज वार्ड के विकास कार्यों को गति मिली है और आवश्यक कार्य पूर्ण किए गए हैं।

ये रहे उपस्थित

कार्यक्रम में एमआईसी सदस्य शैलेन्द्र ठाकुर, पार्षद प्रतिनिधि सोमेश जड़िया, सुरेंद्र तिवारी, कमलेश प्रजापति, गोलू पटेल, जॉनी ठाकुर, जितेंद्र तोमर, अमृत पटेल, मीना केसरवानी, भगवानदास पटेल, संदीप कोरी, आशारानी पटेल, रजनीश कुशवाहा, मनीष कुशवाहा, संजय सेन, अनिल पटेल, गोविंद पटेल, शिवांश सोनी, संतोष सेन सहित नगर निगम के अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में वार्डवासी उपस्थित रहे।

नगर निगम की ओर से उपायुक्त एस.एस. बघेल, सहायक यंत्री संजय तिवारी, राजस्व अधिकारी बृजेश तिवारी, योजना प्रभारी जया श्रीवास्तव, कर संग्राहक नीता श्रीवास्तव, श्रीमती आसिमा तिर्की, प्रकाश विभाग, एनयूएलएम सिटी मैनेजर विक्रम जैन, निगम सचिव मुन्नालाल रैकवार, आसिफ खान, मंगल तिवारी सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

Share:

आपकी महापौर आपके द्वार" एवं जनचौपाल में महापौर संगीता तिवारी ने सुनीं समस्याएं : मौके पर किया निराकरण

आपकी महापौर आपके द्वार एवं जनचौपाल: चकराघाट-बरियाघाट के संयुक्त शिविर में मौके पर सुनी गईं समस्याएं, महापौर ने दिए त्वरित निराकरण के निर्देश


तीनबत्ती न्यूज :22 जुलाई 2026

सागर। नगर निगम सागर द्वारा नागरिकों की समस्याओं का उनके वार्ड में ही समाधान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से संचालित "आपकी महापौर आपके द्वार एवं जनचौपाल" अभियान का 20 वां शिविर बुधवार को चकराघाट एवं बरियाघाट वार्ड के नागरिकों के लिए चकराघाट पर आयोजित किया गया। शिविर में महापौर श्रीमती संगीता सुशील तिवारी ने आमजन से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को कई मामलों में मौके पर ही निराकरण के निर्देश दिए।



शिविर में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों ने भाग लेकर जलप्रदाय, स्ट्रीट लाइट, स्वच्छता, अतिक्रमण, स्वास्थ्य सेवाओं सहित विभिन्न नागरिक सुविधाओं से जुड़ी समस्याएं और सुझाव रखे। इसके साथ ही शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं से वंचित पात्र हितग्राहियों के आवेदन भी प्राप्त किए गए, जिन पर तत्काल प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश अधिकारियों को दिए गए।


महापौर श्रीमती संगीता सुशील तिवारी ने कहा कि नगर निगम का उद्देश्य नागरिकों को बार-बार कार्यालयों के चक्कर लगाने से बचाते हुए उनके वार्ड में ही समस्याओं का त्वरित समाधान उपलब्ध कराना है। उन्होंने बताया कि जनचौपाल शिविरों में वृद्धावस्था पेंशन, कल्याणी पेंशन, संबल कार्ड, समग्र आईडी, राशन पर्ची, प्रधानमंत्री आवास योजना सहित विभिन्न शासकीय योजनाओं से संबंधित प्रकरणों का निराकरण किया जा रहा है। साथ ही नगर निगम से संबंधित शिकायतों के त्वरित समाधान के लिए संबंधित विभागों को मौके पर ही आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए जा रहे हैं।


महापौर ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी पात्र हितग्राहियों को शासन की योजनाओं का लाभ समय पर मिले और कोई भी पात्र व्यक्ति इन योजनाओं से वंचित न रहे। उन्होंने कहा कि जनचौपाल अभियान का उद्देश्य प्रशासन और जनता के बीच सीधा संवाद स्थापित कर समस्याओं का शीघ्र समाधान करना है।

वरिष्ठ भाजपा नेता एवं महापौर प्रतिनिधि डॉ. सुशील तिवारी ने कहा कि महापौर की पहल पर आयोजित जनचौपाल शिविर नागरिकों की समस्याओं के समाधान का प्रभावी मंच बन चुके हैं। इन शिविरों के माध्यम से आमजन की छोटी-बड़ी समस्याओं का त्वरित निराकरण किया जा रहा है तथा प्राप्त आवेदनों पर संबंधित विभागों द्वारा समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है।


नवनियुक्त एल्डरमेन आशालता सिलाकारी का किया स्वागत


शिविर के दौरान महापौर श्रीमती संगीता सुशील तिवारी एवं पार्षदों ने नवनियुक्त एल्डरमेन श्रीमती आशालता सिलाकारी का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया और उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।


ये रहे उपस्थित


कार्यक्रम में एमआईसी सदस्य श्रीमती संगीता शैलेष जैन, श्रीमती कंचन जड़िया, पार्षद श्रीमती रुबी कृष्ण कुमार पटेल, श्रीमती वैदेही पुरोहित, श्रीमती डाली जयकुमार सोनी, भाजपा पैनलिस्ट रिशांक तिवारी, एल्डरमेन श्रीमती आशालता सिलाकारी, राजस्व अधिकारी बृजेश तिवारी, उपयंत्री संयम चतुर्वेदी, योजना प्रभारी श्रीमती जया श्रीवास्तव, कर संग्राहक श्रीमती नीता श्रीवास्तव, एनयूएलएम सिटी मैनेजर विक्रम जैन, निगम सचिव मुन्नालाल रैकवार, आसिफ खान, मंगल तिवारी सहित नगर निगम के अधिकारी-कर्मचारी और बड़ी संख्या में वार्डवासी उपस्थित रहे।

Share:

सागर नगर निगम कर्मचारियों की हड़ताल 16वें दिन भी जारी, निलंबन पर बढ़ा विरोध, विधायक शैलेंद्र जैन को सौंपा ज्ञापन

सागर नगर निगम कर्मचारियों की हड़ताल 16वें दिन भी जारी, निलंबन और प्रभार वापस लेने पर कर्मचारियों में रोष; विधायक शैलेंद्र जैन को सौंपा 13 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन

तीनबत्ती न्यूज:  9 जुलाई 2026 

सागर: नगर निगम सागर के कर्मचारियों की 13 सूत्रीय लंबित मांगों को लेकर चल रही कामबंद हड़ताल 16वें दिन भी जारी रही। हड़ताल के कारण नगर निगम के अधिकांश विभागों का कामकाज प्रभावित रहा। इस बीच निगमायुक्त द्वारा हड़ताल में शामिल एक कर्मचारी को निलंबित किए जाने और चार कर्मचारियों के प्रभार वापस लेने की कार्रवाई को कर्मचारी संगठनों ने दमनात्मक और द्वेषपूर्ण बताया है। अपनी मांगो को लेकर कर्मचारी संघ ने विधायक शैलेन्द्र जैन को मांगपत्र सौंपा।

यह भी पढ़ें : नगर निगम सागर में बड़ी कार्रवाई: स्थायीकर्मी निलंबित, चार कर्मचारियों से छीने प्रभार, आनंद मंगल गुरु को नोटिस

नगर निगम-नगर पालिका कर्मचारी संघ के प्रांतीय सचिव एवं सागर संभाग प्रभारी राजेश सिंह राजपूत, संयुक्त कर्मचारी कल्याण मोर्चा के अध्यक्ष हरेंद्र खटीक और जिलाध्यक्ष सईदउद्दीन कुरैशी ने संयुक्त रूप से कहा कि कर्मचारियों की जायज मांगों के निराकरण के लिए पिछले एक वर्ष से लगातार प्रयास किए जा रहे हैं, लेकिन निगम प्रशासन की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं होने के कारण कर्मचारियों को आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ा।

यह भी पढ़ें : कलेक्टर प्रतिभा पाल का कार्यालयों का औचक निरीक्षण: लापरवाही पर कर्मचारी निलंबित, रिकॉर्ड प्रबंधन के लिए एसओपी लागू

एक कर्मचारी निलंबित, चार के प्रभार छीने

कर्मचारी संगठनों के अनुसार हड़ताल में शामिल स्थायी कर्मचारी राजेंद्र मलैया को निलंबित कर दिया गया है, जबकि चार कर्मचारियों के प्रभार वापस ले लिए गए हैं। कर्मचारी संगठनों ने इस कार्रवाई का विरोध करते हुए प्रभावित कर्मचारियों का पुष्पहार पहनाकर स्वागत किया और एकजुटता का प्रदर्शन किया।

10 जुलाई को निकलेगा कर्मचारियों का जुलूस

कर्मचारी संगठनों ने घोषणा की है कि 10 जुलाई को सुबह 11 बजे बड़ी संख्या में कर्मचारी और पदाधिकारी पं. मोतीलाल स्कूल, कटरा से जुलूस के रूप में नगर निगम कार्यालय होते हुए संभागीय आयुक्त कार्यालय पहुंचेंगे और अपनी मांगों के निराकरण के लिए ज्ञापन सौंपेंगे।

ये हैं कर्मचारियों की प्रमुख मांगें

कर्मचारी संघ की 13 सूत्रीय मांगों में प्रमुख रूप से शामिल हैं—

शासन के निर्देशानुसार पदोन्नति।

प्रत्येक माह की 5 तारीख तक वेतन भुगतान।

लगभग 8 करोड़ रुपये की जीपीएफ राशि और 2.50 करोड़ रुपये की एनपीएस राशि कर्मचारियों के खातों में जमा कराना।

रिक्त पदों पर नियमितीकरण।

अनुकंपा नियुक्तियां।

समयमान वेतनमान का लाभ।

सेवानिवृत्त कर्मचारियों को 300 दिवस की ग्रेच्युटी राशि का भुगतान।

सफाई कर्मचारियों को साप्ताहिक अवकाश उपलब्ध कराना।

धरना-प्रदर्शन के दौरान कर्मचारियों ने निगम कार्यालय परिसर में नारेबाजी करते हुए अपनी मांगों के समर्थन में प्रदर्शन किया।धरना प्रदर्शन के दौरान राजेन्द्र मलैया, मनोज चैबे, राजेश चोबे, चंद्रविजय गौर, अनिल दुबे, प्रसन्न तिवारी, अनिरूध्द चांचोदिया, भरत चांदोदिया,  कुलदीप बाल्मीकि, सुदेश सनकत, सूरज मंछदर, राजेन्द्र सनकत, सुरेन्द्र महावत, कमलेश डागोर, सविता दुबे, महेश करोसिया, भोलाप्रसाद करोलिया, शुकुनतला गोस्वामी, सुंदरलाल जैन, राधेलाल, सुदामा मछन्दर, रमेश बोहत, दीपक ज्ञान, माधव चढ़ार, संजय रैकवार, संजय तिवारी, अजय रैकवार, जया श्रीवास्तव, अजय मंछदर,विजय श्रीवास्तव, विजय महावत, शुकुन्तला गोस्वामी, विकास गुरू, हेंत सारवान, रज्जन करोसिया, अजय रैकवार नन्हेभाई पटैल, विनोद साहू सहित बड़ी संख्या में कर्मचारी उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें: सागर नगर निगम की आर्थिक स्थिति पर विधायक शैलेंद्र जैन ने मुख्यमंत्री मोहन यादव से की मुलाकात, विशेष अनुदान की मांग

विधायक शैलेंद्र जैन को सौंपा ज्ञापन

इसी बीच नगर निगम कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने अपनी लंबित समस्याओं और 13 सूत्रीय मांगों को लेकर सागर विधायक शैलेंद्र कुमार जैन को ज्ञापन सौंपा। इस अवसर पर नगर निगम अध्यक्ष वृंदावन अहिरवार और निगमायुक्त राजकुमार खत्री भी उपस्थित रहे।

प्रदेश सचिव राजेश सिंह ने विधायक को कर्मचारियों की समस्याओं से अवगत कराया। विधायक श्री जैन ने कर्मचारियों को आश्वस्त करते हुए कहा कि उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार कर संबंधित स्तर पर आवश्यक एवं त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने का प्रयास किया जाएगा।

यह भी पढ़ें: सागर में निगमायुक्त राजकुमार खत्री का औचक निरीक्षण, खुद झाड़ू उठाकर की सफाई

विधायक ने बताया कि उन्होंने हाल ही में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मुलाकात कर नगर निगम सागर की वित्तीय स्थिति से अवगत कराया और कर्मचारियों के नियमित वेतन भुगतान के लिए विशेष अनुदान पैकेज उपलब्ध कराने का आग्रह किया है।नागरिकों से सहयोग की अपील

कर्मचारी संगठनों ने हड़ताल के कारण नागरिकों को हो रही असुविधा पर खेद व्यक्त करते हुए नगरवासियों से सहयोग की अपील की है। संगठनों का कहना है कि यह आंदोलन कर्मचारियों के भविष्य, अधिकारों और लंबित समस्याओं के समाधान के लिए मजबूरीवश किया जा रहा है और उन्हें उम्मीद है कि नागरिक उनकी परिस्थितियों को समझते हुए समर्थन देंगे।

Share:

www.Teenbattinews.com

Archive