बंसल क्लासेस,सागर +916232102606. +919340574756

योग निकेतन योग प्रशिक्षण संस्थान का 54 वाँ स्थापना दिवस समारोह शुरू▪️ योग विज्ञान को आगे बढ़ाने सभी मिलकर प्रयास करे : विधायक शैलेंद्र जैन▪️ विधायक ने योग निकेतन के भवन निर्माण के विस्तार के लिए 5 लाख रु की घोषणा

योग निकेतन  योग प्रशिक्षण संस्थान का 54 वाँ स्थापना दिवस समारोह शुरू

▪️ योग विज्ञान को आगे बढ़ाने सभी मिलकर प्रयास करे : विधायक शैलेंद्र जैन
▪️ विधायक ने योग निकेतन के भवन निर्माण के विस्तार के लिए 5 लाख रु की घोषणा 



सागर। योग निकेतन योग प्रशिक्षण संस्थान का 54 वाँ  तीन दिवसीय स्थापना दिवस समारोह  आज मंगलवार से शुरू हो गया।  24 कुंडीय यज्ञ और कलश पूजन से शुरुआत हुई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक शैलेंद्र जैन ने योग निकेतन के विस्तार के लिए 5 लाख रुपए देने की घोषणा की। संस्थान के संचालक योगाचार्य विष्णु आर्य ने उनका आभार जताया।

मोतीनगर थाना के पास योग धाम में विधायक शैलेंद्र जैन ने कहा कि सागर ने पिछले कई दशकों से योग गुरु विष्णु आर्य के मार्गदर्शन में योग की परंपरा चल रही है। हमे इसको आगे बढ़ाने के लिए मिलजुलकर व्यवस्था बनानी होगी। विधायक ने सुझाव दिया कि सागर के आसपास कोई ठीक जग देखकर योग और आयुर्वेद से जुड़ी चिकित्सा व्यवस्था को विस्तार दिया जाय । इसके लिए सभी संगठन प्रयास करे। इस कार्य में मेरी भरपूर मदद रहेगी। उन्होंने कहा कि योग निकेतन ने समर्पित योग शिक्षक तैयार किए है। इनका लाभ सभी को उठाना चाहिए। जीवन को स्वस्थ्य रखने के लिए योग की जीवन शैली को अपनाना जरूरी है। विधायक  श्री जैन ने योग निकेतन परिवार के आग्रह पर भवन विस्तार के लिए 5 लाख रुपए देने की घोषणा की। 




इस अवसर पर  संस्थान के संस्थापक और संचालक योगाचार्य विष्णु आर्य (स्वामी ध्यानेश्वर सरस्वती ) ने बताया कि योग  हमारे शारीरिक ,मानसिक और  आध्यात्मिक शांति का सनातन काल से  हमारी संस्कृति का माध्यम रहा है।  सन 1967 में योग निकेतन की स्थापना हुई थी। इस संस्थान से हजारों योग शिक्षक प्रशिक्षित होकर निकले। वही हजारों लोगो ने योग से स्वथ्य जीवन का लाभ उठाया। 55 सालो में काफी मेहनत और जन सहयोग से यह संस्थान खड़ा हुआ है। 
इस मौके पर  ज्योतिषाचार्य और पूर्व शिक्षक श्री बालकिशन दुबे का विधायक शैलेंद्र जैन , योगाचार्य विष्णु आर्य संस्था के अध्यक्ष रामनारायण यादव ने शाल श्री फल से सम्मानित किया।


24 कुण्डीय यज्ञ शुरू

इसके पूर्व आज सुबह  स्थापना दिवस का उद्घाटन समारोह   प्रातः 9 बजे से 9.30 बजे तक स्थापना, कलश पूजन के साथ हुआ। 24 कुण्डीय यज्ञ श्रीयंत्र पूजन, हवन- श्री सूक्त व गायत्री मंत्र, महामृत्युंजय मंत्र के साथ किया गया। एक कतार में यज्ञ में श्रद्धालु बैठे और पंडित द्वारा हवन पूजन कराया गया।  
इस मौके पर पूर्व विधायक सुनील जैन और उनकी पत्नी निधि जैन ने योग धाम में  पूजा अर्चना की। 

ये रहे मोजूद

तीन दिवसीय समारोह में पूर्व विधायक सुनील जैन निधि जैन, पूर्व महापौर मनोरमा गौर,  सहायक संचालक शिक्षा आशुतोष गोस्वामी,  रामनारायण यादव महामंत्री अमित गुप्ता, कोषाध्यक्ष संदीप सोनी और सदस्य एम. डी. त्रिपाठी, मनोहर प्रसाद सोनी, डॉ. राजेन्द्र यादव, डॉ. मुरारीलाल सोनी,सुबोध आर्य, राजेश जड़िया, बी.डी. साह, लालजी ददरवा, परषोत्तम सोनी तिली, बसंत यादव, महेश नेमा, प्रभुदयाल गुप्ता, वीरेन्द्र सुहाने, धनश्याम पटेल, महेश साह, रामकृष्ण

कोष्टी, श्रीमति आरती ताम्रकार, श्रीमति सविता मेहता, श्रीमती ज्योति शर्मा उपाध्यक्ष, उपाध्यक्ष, रामेश्वर सोनी मनोज कुमार डंगरे, प्रकाश सोनी, कमलेश नामदेव, ठा. भगत सिंह योगाचार्य, गगन सिंह, योगाचार्य प्रकाश चौधरी, शिवचरण पटेल, धनप्रसाद पटेल, राकेश अग्रवाल, राजेश ग्याप्रसाद पाटकर अनिल यादव, हरिनारायण सेन, घनश्याम पटेल, पुरषोत्तम सोली, बालाजी नेमा बसंत पाण्डे, अभिषेक सोनी, संजय पाठक (निरीक्षक) आदि मोजूद रहे। 

योग निकेतन में प्रतिदिन होने वाले कार्यक्रम

प्रातःकाल 6.30 बजे से 8 बजे तक योग्य अभ्यास एवं प्रशिक्षण प्रातः 8 बजे से 9 बजे तक समस्याग्रस्त रोगियों का योग द्वारा उपचार प्रत्येक रविवार प्रातः हवन- श्री सूक्त, महामृत्युंजय मंत्र गायत्री मंत्रों से हवन पूजन किया जाता है। समय- प्रातः 8.30 से 9.30 बजे तक।
Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Archive