Editor: Vinod Arya | 94244 37885

भाजपा महिला मोर्चा सागर ने घोषित किए 26 मंडल अध्यक्ष, देखें पूरी सूची

भाजपा महिला मोर्चा सागर ने की मंडल अध्यक्षों की घोषणा, 26 मंडलों की जिम्मेदारी सौंपी


तीनबत्ती न्यूज:08 सितम्बर, 2026

सागर। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा, जिला सागर द्वारा जिले के समस्त मंडलों के अध्यक्षों की घोषणा कर दी गई है। महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष मेघा दुबे द्वारा जारी सूची में सागर जिले के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों के 26 मंडलों के लिए अध्यक्षों के नाम घोषित किए गए हैं।भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष मेघा दुबे ने संभाग प्रभारी गौरव रणदिवे, जिला प्रभारी लोकेंद्र पाराशर तथा भाजपा जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी की सहमति से नियुक्ति आदेश जारी किया है। 


जारी सूची के अनुसार सागर विधानसभा के चार मंडलों में सागर नगर से सुनीता रैकवार, डॉ. हरिसिंह गौर से प्रमिला मोर्य, डॉ. भीमराव अंबेडकर से जयश्री चढ़ार तथा यमुनाताई ठाकुर से प्रीति केशरवानी को मंडल अध्यक्ष बनाया गया है।

नरयावली विधानसभा के अंतर्गत सदर कैंट से मधु मार्य, मकरोनिया नगर से वर्षा विश्वकर्मा, मकरोनिया ग्रामीण से रंजना कुर्मी, नरयावली से चंद्रमणी कटारे तथा सागर ग्रामीण से सुनीता सेन को जिम्मेदारी दी गई है।

बीना विधानसभा में बीना नगर से प्रियंका राय, बीना ग्रामीण से सुमन कुशवाहा, खिमलासा से प्रिया तिवारी, मंडी बामोरा से वंदना चौरसिया तथा भानगढ़ से कल्पना यादव को मंडल अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

खुरई विधानसभा क्षेत्र में खुरई नगर से मोना सिंघई, खुरई ग्रामीण से शांति/बलवंत सिंह, बांदरी से संध्या/पप्पू राजपूत, मालथौन से मालती/धर्मेंद्र अहिरवार, धनौरा से संध्या/जितेंद्र सिंह तथा बरौदिया कलां से मीना कुशवाहा को दायित्व सौंपा गया है।

वहीं सुरखी विधानसभा के पांच मंडलों में सुरखी से आशा पटेल, बिलहरा से सपना चौरसिया, जैसीनगर से क्रांति पटेल, सिहोरा से शशि सेन, राहतगढ़ ग्रामीण से दुर्गा कुशवाहा तथा राहतगढ़ नगर से संजना जैन (चौधरी) को मंडल अध्यक्ष बनाया गया है।


Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

www.Teenbattinews.com

Archive