बंसल क्लासेस,सागर +916232102606. +919340574756

रिटायर्ड फौजी ने अपने बड़े भाई, भतीजे और बेटी को गोली मारी▪️भाई और भतीजे की मौत

रिटायर्ड फौजी ने अपने बड़े भाई, भतीजे और बेटी को गोली मारी
▪️भाई और भतीजे की मौत

तीनबत्ती न्यूज : 01 सितम्बर,2023
 सागर । सागर जिले में एक रिटायर्ड फौजी ने पारिवारिक विवाद में अपनी बेटी, बड़े भाई और भतीजे को गोली मार दी। भाई और भतीजे की अस्पताल में मौत हो गई। बेटी के पैर में गोली लगी है। उसका बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है। पुलिस ने आरोपी को अरेस्ट कर लिया है। घटना सानौधा थाना क्षेत्र की ढाना पुलिस चौकी के लालेपुर ग्राम की है। पारिवारिक विवाद के चलते यह हत्याकांड हुआ। पुलिस आरोपी को हिरासत में ले लिया है। 


     रिटायर्ड फौजी रामाधार तिवारी

सुबह हुआ झगड़ा पत्नी से ,भाई ने रोका तो चलाई गोली

बताया जाता है कि सनोधा थाना की ढाना चौकी के ग्राम लालेपूर में रिटायर्ड फौजी रामाधार तिवारी  का आज शुक्रवार सुबह पत्नी संध्या तिवारी ये
झगड़ा हुआ। इस दौरान उसके बड़े भाई राममिलन तिवारी ने बीचबचाव किया और रोका । इससे नाराज रिटायर्ड फौजी रामाधार  तिवारी ने उसे गोली मार दी। राममिलन का बेटा अजय तिवारी वहा  पहुंचा तो उसे भी गोली मार दी। आरोपी की बेटी वर्षा (24) भी उसे रोकने आई तो उसे पैर में गोली मार दी। 


तीनों घर के बाहर सड़क पर तड़पते रहे। आरोपी कार लेकर फरार हो गया। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया। रामाधार वर्ष 2019 में फौज से रिटायर हुआ था। पुलिस ने सिविल लाईन क्षेत्र से पकड़ा। 


पुलिस अधीक्षक अभिषेक तिवारी ने बताया कि इस घटना में रिटायर्ड फौजी के भाई और बेटे की मौत हो गई। बेटी घायल है। इसका इलाज कराया जा रहा है। घटना किन कारणों से हुई है और क्या परिस्थिति रही है । पुलिस इसकी जांच कर रही है। रिटायर्ड फौजी को पुलिस हिरासत में ले लिया है।
Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Archive