बंसल क्लासेस,सागर +916232102606. +919340574756

SAGAR: मानसिक रूप से परेशान महिला के साथ पिटाई: मासूम बच्चा साथ में ▪️पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार

SAGAR: मानसिक रूप से परेशान महिला के साथ पिटाई: मासूम बच्चा साथ में 
▪️पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार

तीनबत्ती  न्यूज : 31अगस्त ,2023
सागर : सागर शहर के गोपालगंज थाना अंतर्गत बस स्टैंड इलाके में एक महिला के साथ कुछ लोगों ने बेरहमी  पूर्वक मारपीट की । महिला के साथ उसका करीब 4 से 6 माह  का मासूम बच्चा भी था। वीडियो सोशल मिडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनका जुलूस निकाला। 
वायरल वीडियो 12 अगस्त को पीएम के कार्यक्रम में आई महिला का बताया जा रहा है। पुलिस ने इसकी पुष्टि नहीं की है। सायबर सेल से जांच करा रही है। 


देखे :  वायरल वीडियो 


सागर के गोपालगंज बस स्टेंड क्षेत्र पर दुकानों के पास कुछ लोग लाठी लेकर महिला को पीट रहे है। कुछ लोग गाली देकर मारने का बोल रहे है। अर्ध विक्षिप्त अवस्था में पीड़ित महिला अपने परिवार से मिलाने के लिए गिड़गिड़ा रही है। उसका मासूम बच्चा भी किनारे लेटा है। और जमीन पर उसके कागजात बिखरे है। महिला बस स्टेंड पर कुछ खरीदने आई थी।मारपीट के बाद महिला को इलाज हेतु बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज भेजा गया था ।


महिला छतरपुर जिले की बताई जा रही है।   यह वीडियो  12 अगस्त का बताया जा रहा है। पीएम के कार्यक्रम में यह महिला आए थी।इस दौरान मारपीट की गई। लेकिन पुलिस ने इसकी तारीख की पुष्टि नहीं की है। 

पुलिस लगी जांच में
आज पिटाई का वीडियो वायरल होते ही पुलिस प्रशासन हरकत में आ गया। वीडियो में निशानदेही के आधार पर तीन युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। ये लड़के बस स्टेंड के दुकानदार और कर्मचारी है।  वायरल वीडियो में अन्य नेता भी दिख रहे है। इनका पता लगाया जा रजाई। 

एएसपी लोकेश कुमार सिन्हा ने बताया कि इस मामले में तीन को गिरफ्तार कर0 लिया है। वीडियो कब का है ।इसकी सायबर सेल से जांच कराई जाएगी। दस से पंद्रह दिन पुराना बताया जा रहा है। इस मामले की जांच की जा रही है। जो भी और दोषी सामने आएंगे कारवाई की जाएगी। इसके साथ ही महिला किस क्षेत्र की है और क्या हालत है ।पुलिस पता कर रही है। 


वीडियो : ये हुए गिरफ्तार



गोपालगंज पुलिस ने वायरल वीडियो मामले में  प्रवीण उर्फ नंदलाल रैकवार उम्र 26 साल निवासी तिलकगंज वार्ड थाना गोपालगंज जिला सागर , विक्की यादव पिता संतोष यादव उम्र 20 साल निवासी भैंसा थाना केन्ट जिला सागर और . राकेश पिता भगवानदास प्रजापति उम्र 40 साल निवासी इतवारी टोरी थाना मोतीनगर सागर को गिरफ्तार कर लिया है। 


कांग्रेस ने किया ट्वीट
उधर एमपी कांग्रेस ने ट्वीट करके शिवराज सरकार को इस मामले में घेरा है।  टवीट में लिखा कि शिवराज के जंगलराज में मरती लाड़ली। भूखे बच्चे के लिये दूध लेने पर महिला को होटल कर्मचारियों ने बर्बरता से पीटा; महिलाओं के लिये असुरक्षित बना मध्यप्रदेश।

Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Archive