बंसल क्लासेस,सागर +916232102606. +919340574756

दलित युवक की हत्या : दिग्विजय सिंह आयेंगे 30 अगस्त को: सेवादल ने निकाला कैंडल मार्च : कांग्रेस ने किया प्रदर्शन

दलित युवक की हत्या : दिग्विजय सिंह आयेंगे 30 अगस्त को: सेवादल ने निकाला कैंडल मार्च 

तीनबत्ती न्यूज : 29 अगस्त ,2023
सागर। सागर जिले के खुरई के बरोदिया नौंनागिर में दलित युवक की हत्या के विरोध में कांग्रेस का धरना प्रदर्शन जारी है। कल बुधवार को पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह पीड़ित परिवार से मिलने बरोदिया नौंनागिर जाएंगे।  
ग्रामीण और शहर कांग्रेस सेवादल परिवार के संयुक्त तत्वावधान में प्रदेश में हो रहे अनुसूचित जाति-जनजाति पर हो रहे अत्याचार के विरोध में और पिछले दिनों खुरई की बरोदिया-नैनागिर ग्राम में अनुसूचित जाति के युवक की हत्या और उसकी मां को निर्वस्त्र करने की घटना को लेकर समस्त कांग्रेस जन शास्त्री चौक पर एकत्रित होकर हाथों में कैंडल लेकर अंबेडकर प्रतिमा भगवानगंज पहुंचे। जहां समस्त कांग्रेसी जनों ने मृतक नितिन अहिरवार को श्रद्धांजलि दी और प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई।

इस अवसर पर पूर्व विधायक सुनील जैन ने कहा कि बरोदिया-नैनागिर में हुई घटना में लिप्त अपराधियों को सत्ता का राजनैतिक संरक्षण प्राप्त था।
पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष अमित दुबे रामजी ने कहा कि सीधी पेशाब कांड के बाद मुख्यमंत्री का पैर पखारना एक नौटंकी थी,प्रदेश का मुखिया दलितों पर हो रहे अपराधों को लेकर गंभीर नहीं है।
इस अवसर पर शहर सेवादल अध्यक्ष सिंटू कटारे और ग्रामीण सेवादल अध्यक्ष महेश जाटव ने भी अपने विचारों में प्रदेश की कानून व्यवस्था को आड़े हाथों लिया।

ये हुए शामिल 

कैंडल मार्च में मुख्य रूप से जिला शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजकुमार पचौरी,पूर्व मंत्री सुरेंद्र चौधरी,प्रदेश महासचिव मुकुल पुरोहित,सुरेंद्र सुहाने,पुरूषोत्तम मुन्ना चौबे,जगदीश यादव,चक्रेश सिंघई,राहुल चौबे,पप्पू गुप्ता, जितेन्द्र रोहण,राकेश राय,जितेन्द्र चौधरी,अभिषेक गौर,शैलेन्द्र तोमर,अवधेश तोमर,राजा सेन,फिरदोश कुरैशी,जित्तू खटीक,नारायण विश्वकर्मा,समीर खान,हीरालाल चौधरी,शरद पुरोहित,गुरजीत सिंह अहलूवालिया,चमन अंसारी,आनंद हेला, नितिन पचौरी,लल्ला यादव,प्रीतम यादव,उत्तम तायड़े,निखिल चौकसे,गुरमीत सिंह इल्ले,रसीद राईन,अंकुर यादव,अरूण साहू,रिषभ जैन,हेमराज रजक,कपिल चंदेलिया,सुखलाल अहिरवार, अनिल जाटव,विक्की जाटव,रामा जाटव,अनमोल सिंह राजपूत, चंचल जाटव ,संतोष कोटवार अनिल जाटव,अर्पित अहिरवार,चंचल जाटव,प्रदीप जाटव,मुकेश जाटव,सुनील ठाकुर,वीरू लोधी,शुभम जाटव,देवेंद्र वाल्मीकि, आकाश जाटव,दीपक जाटव, अनिल जाटव,अरविंद सिंह लोधी जय सिंह राजपूत,सुरेंद्र बाबा, नरेश बंसल,सलीम खान,सुरेंद्र,धर्मेंद्र चौधरी,सुरेंद्र कुशवाहा,वीरेंद्र महावते,शकील भाईजान साजिद क्रीम रूपेश ठेकेदार,हरिनारायण गुप्ता,पवन जाटव,हरिश्चंद्र सोनवार,गजेंद्र चौधरी आदि उपस्थित रहे।

पूर्व मुख्यमंत्री राज्य सभा सासंद  दिग्विजय सिंह पीड़ित परिवार से करेगे मुलाकात

 जिला ग्रामीण अध्यक्ष डाक्टर आनंद अहिरवार एव संभागीय प्रवक्ता अभिषेक गौर ने बताया कि मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री राज्य सभा सांसद  दिग्विजय सिंह जी दिनांक 30 अगस्त बुधवार को 11 बजे भोपाल से प्रस्थान कर 1 बजे राहतगड से झिला होते हुए नौनागिर  पहुंचकर कर श्री रघुवीर अहिरवार के पुत्र  श्री नितिन अहिरवार की हत्या पर शोक व्यक्त करगे एव घटनाक्रम की पूरी जानकारी एकत्रित कर  प्रशासन से घटनाक्रम की निष्पक्ष जांच की मांग करगे एव आरोपी पर कडी कयवाही की मांग करगे । 

शहर कांग्रेस का धरना प्रदर्शन 

 शहर कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान मै  नोनागिर मै अनुसूचित जाति के युवक की दवंगो द्वारा की हत्या  एवं महिला को निर्वस्त्र किये जाने के विरोध मै जिला शहर कांग्रेस का धरना प्रदर्शन सम्पन्न हुआ।इस अवसर पर जिला कांग्रेस शहर अध्यक्ष राजकुमार पचौरी ने कहा कि भाजपा शासन मै अनुसूचित जाति, जनजाति और पिछड़ा वर्ग के लोगों पर अत्याचार करना फैशन बन गया है। आए दिन महिलाओ से सरेआम दुराचार किया जा रहा है, कांग्रेस हमेशा पीड़ित पक्ष के साथ है।जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष सुदेश जैन गुड्डू भैया ने इस घटना को दुर्भाग्य पूर्ण बताया।
प्रदेश महासचिव  मुकुल पुरोहित ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह इस मामले मै बरोदिया नोनागिर पीड़ित पक्ष से मिलने आ रहे है, सागर से हजारों की संख्या मै कांग्रेस जन वहाँ जायेगे।पूर्व विधायक सुनील जैन ने कहा भाजपा के लोग जनता को दर्द दे रहे है। 
इस अवसर पर पुरषोत्तम मुन्ना चौबे  संगठन मंत्री चक्रेश सिंघई,रजनी ठाकुर,सेवादल अध्यक्ष महेश जाटव, सिंटू कटारे,वीरेन्द राजे भैयन पटेल,रजिया खान अवधेश तोमर,जितेंद्र रोहण,मेहजवीन अली, ब्लॉक अध्यक्ष योगराज कोरी,रोहित माँडले, माधवी चौधरी, आदि ने अपने विचार रखे।
इस अवसर पर रंजीता राणा,विजय साहू,ब्लॉक अध्यक्ष प्रेम नारायण विश्वकर्मा,समीर खान, लवकेश वर्मा,बिल्ली रजक,चमन अंसारी,मुरलीधर अहिरवार, प्रदीप गुप्ता, देवका विश्वकर्मा श्रीदास रैकवार, आनंद तोमर, शैलेन्द्र तोमर, राकेश सर्वइया, मनोज ,मानसिंह आनंद हेला अभिषेक तिवारी, नदीम भैया प्रांजल अग्निहोत्री, नितिन पचौरी,महेश अहिरवार नरेन्द्र मिश्रा,जगदीश अहिरवार,राकेश छावड़ा, गोपाल प्रजापति उमेश यादव, जावेद भाई, मुन्ना विश्वकर्मा, राजा पठान, शालू भाई हरिशंकर राय गोपी यादव, अजीम भाई, कोमल प्रजापति समरोज खान, अर्चना राशिद खान, रवि प्रजापति मुकेश प्रजापति झब्बू भाई, हबीब भाई, शुभम पटेल जावेद भाई,कुंजी लड़िया, अंकुर यादव, ताराचंद पटेल, नाथूराम चौधरी, मुन्ना विश्वकर्मा आदि उपस्थित थे.। धरना कार्यक्रम का संचालन युवा कांग्रेस शहर अध्यक्ष जितेंद्र चौधरी ने तथा आभार सेवादल अध्यक्ष सिंटू कटारे ने व्यक्त किया।


कांग्रेस ने बरोदिया नौनागिर की घटना के विरोध में मकरोनिया में  किया विरोध प्रदर्शन


कांग्रेसजनों ने ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री सुरेंद्र चौधरी की अगवाई में स्थानीय मकरोनिया चौराहे पर जमकर विरोध प्रदर्शन कर महामहिम राज्यपाल महोदय के नाम संबोधित मांगों का ज्ञापन सौंपकर घटना के फरार आरोपीयों की गिरफ्तारी तथा पीड़ितों की मांग अनुसार कार्यवाही करने की पुरजोर मांग उठाई। 
 प्रदर्शन को ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष देवेन्द्र कुर्मी, सुरेन्द्र सिंह चावड़ा,आर.आर पारासर,अभिषेक गौर,कलू गोविन्द पटैल,जितेन्द्र खटीक, सतेन्द्र दुबे,राजा बुन्देला,कमल चौधरी, निर्वाण सिंह,मुल्ले चौधरी,मोनू राजपूत आदि ने संबोधित कर घटना की कड़े शब्दों में निंदा की। प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपने वालों में वरिष्ठ कांग्रेस नेता राकेश राय, प्रेमनारायण चौबे, इन्द्र भूषण तिवारी, प्रहलाद पटेल,दुर्गेश अहिरवार,राहुल विश्वकर्मा, प्रेम अहिरवार,शंकर अहिरवार, बबलू केसरवानी, पप्पू सेन,कपूर अहिरवार, एडवोकेट कमलेश नायक,धर्मेंद्र रजक, राकेश रजक, सुनील लारिया,प्रवेन्द्र सिंह, अजय बमदेले, दिलीप जाटव ,कडोरी सिंह,गोपाल सिंह ,राजू चौधरी,वीरेन्द्र चौधरी, संदीप चौधरी, राजू चौकसे, हर्षित तिवारी, सलमान खान आदि कांग्रेसजन मौजूद थे।

Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Archive