बंसल क्लासेस,सागर +916232102606. +919340574756

SAGAR: युवक ने की सुसाइड: दोस्त को भेजा उसके पहले वीडियो : परेशान करने वालो के बताए नाम

SAGAR: युवक ने की सुसाइड: दोस्त को भेजा उसके पहले वीडियो : परेशान करने वालो के बताए नाम


           मृतक भगवान सिंह ठाकुर

तीनबत्ती न्यूज : 28 अगस्त ,2023
सागर :  सागर जिले के सानौधा थाना की शाहपुर चौकी क्षेत्र के ग्राम पड़रिया में एक युवक ने अपने घर में फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। सुसाइड करने से पहले मृतक ने एक वीडियो बनाकर  अपने दोस्त व पूर्व सरपंच को भेजा था। जिसमें उसने गांव के ही कुछ लोगों पर परेशान करने का आरोप लगाया है। घटनाक्रम सामने आते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा बनाया। शव पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम किया है।


दोस्त घर पहुंचा तो फंदे पर लटका मिला उसका साथी

जानकारी के अनुसार भगवान पुत्र देवी सिंह ठाकुर उम्र 26 साल निवासी पड़रिया रात में अपने घर पर था। इसी दौरान उसने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या करने से पहले भगवान सिंह ने एक वीडियो बनाया। जिसमें उनसे गांव के कुछ लोगों पर परेशान करने का आरोप लगाया।


 वीडियो बनाकर मृतक ने अपने दोस्त इमरान खान और पूर्व सरपंच अशोक सिंह ठाकुर को भेजा। वीडियो भेजने के बाद भगवान सिंह ने फंदा लगा लिया। सुबह दोस्त इमरान ने मोबाइल पर आए वीडियो को देखा तो वह दंग रह गया। तत्काल भगवान सिंह के घर पहुंचा। जहां देखा तो भगवान सिंह फंदे पर झूल रहा था। दोस्त ने तत्काल पुलिस और परिवार वालों को घटना की सूचना दी। सूचना पर पुलिस पहुंची और मामले की जांच शुरू की। 


सुसाइड से पहले मृतक भगवान सिंह ने वीडियो में कहा कि मैं भगवान सिंह, आत्महत्या करना चाहता हूं। मदन कुर्मी उसका बेटा प्रदुम, वकील कुर्मी, इन लोगों ने मेरी जान में हद करके रखी है। मैं आत्महत्या करना चाहता हूं, इनके खिलाफ। ये हर गांव वालों को परेशान करते हैं। मेरी कोई वो नहीं है। और अरविंद कुर्मी, घनसू कुर्मी, हल्ले भाई कुर्मी इन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराना चाहता हूं। मैं शिकायत भी कर दी है। यह लोग मवेशी ले जाते हैं और मेरे खेत में छोड़ देते हैं। मैं शिकायत करता हूं तो जान से मारने की धमकी देते है । इसलिए मैं आत्महत्या करने जा रहा हूं। 


शाहपुर चौकी प्रभारी अशोक उपाध्याय ने बताया कि पड़रिया में युवक ने सुसाइड की है। मामले में मृतक का एक वीडियो सामने आया है। मोबाइल व वीडियो को जब्त किया गया है। जिसकी जांच कराई जा रही है। मर्ग कायम कर मामला जांच में लिया है। 
Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Archive