बंसल क्लासेस,सागर +916232102606. +919340574756

SAGAR : जिला भाजपा की कार्यसमिति बैठक : राज्य मंत्री लखन पटेल हुए शामिल

SAGAR : जिला बीजेपी की कार्यसमिति बैठक : राज्य मंत्री लखन पटेल हुए शामिल

तीनबत्ती न्यूज : 29 दिसंबर, 2023
सागर : कार्यकर्ता भारतीय जनता पार्टी की पूंजी है पार्टी सदा ही कार्यकर्ताओं के परिश्रम का मूल्यांकन कर उसे सम्मानित करती है इसलिए हम सभी को निरंतर पूर्ण निश्चिता एवं समर्पण के साथ पार्टी के प्रति कार्यशील रहना चाहिए आज मुझे पार्टी ने मंत्री के रूप में सम्मानित किया है उसका पूरा श्रेय हमारे देव दुर्लभ कार्यकर्ताओं को जाता है यह बात राज्य मंत्री लखन पटेल ने सागर में भाजपा जिला कार्यसमिति की बैठक को संबोधित करते हुए कही।बैठक में जिला प्रभारी श्याम सुंदर शर्मा प्रदेश मंत्री प्रभु दयाल पटेल विधायक शैलेंद्र जैन महामंत्री श्याम तिवारी मोनू चौहान अमित कछवाहा संभागीय कार्यालय मंत्री डॉ वीरेंद्र पाठक मुख्य रूप से उपस्थित रहें। बैठक का संचालन कार्यलय मंत्री देवेंद्र कटारे ने किया।
बैठक को संबोधित करते हुए  लखन पटेल ने कहा की मध्यप्रदेश के विधानसभा चुनाव में सभी कार्यकर्ताओं की अथक मेहनत और संगठन की कुशल रणनीति का परिणाम है किभाजपा को ऐतिहासिक बहुमत मिला।भाजपा को इस विधानसभा चुनाव में 48.62 प्रतिशत मत मिला जो प्रदेश के विधानसभा चुनाव में अब तक का सर्वाधिक मत प्रतिशत है। हमें प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के सबका विकास, सबका साथ और सबका विश्वास के मंत्र पर आगे कार्य करना है। लोकसभा चुनाव में भाजपा के मत प्रतिशत को और बढ़ाते हुए सभी 29लोकसभा सीटों पर ऐतिहासिक जीत हासिल करना है। विधायक शैलेंद्र जैन ने कहा कि सभी कार्यकर्ताओं के  सामूहिक प्रयासों से हमनें सागर जिले की 7 विधानसभा सीटों पर शानदार विजय श्री हासिल की कर मध्यप्रदेश में बनी प्रचंड बहुमत की सरकार में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया हैं जिसके फलस्वरूप शीर्ष नेतृत्व ने  सागर जिले से गोविंद सिंह राजपूत को मंत्रीमंडल में केबिनेट मंत्री के रूप स्थान प्रदान कर प्रत्येक कार्यकर्ता को सम्मानित किया है । कल मंत्री श्री गोविंद राजपूत का प्रथम सागर आगमन हो रहा हैं यह आगमन कार्यक्रम इतना भव्य हो की जो एक नया इतिहास बनाएं जिसके लिए हम सभी कार्यकर्ताओं को एक बार  पुनःप्राण प्रण से जुटना होगा। 
जिला प्रभारी श्याम सुंदर शर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के सभी पदाधिकारी कार्यकर्ता पार्टी का मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए आमजनों को जोड़ने का कार्य करें। मंडल अध्यक्ष और पदाधिकारी इसके लिए आगामी दिनों की कार्ययोजना बनाकर निर्धारित कर काम में जुट जाएं।  बैठक में प्रदेश मंत्री प्रभु दयाल पटेल ने मन की बात कार्यक्रम एवं नमो एप के संदर्भ में विस्तृत जानकारी दी।युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष यश अग्रवाल ने मोर्चा द्वारा पूर्व में किए गए कार्यक्रमों के संदर्भ में जानकारी दी।बैठक में जिला पदाधिकारी,मंडल अध्यक्ष,मोर्चा प्रकोष्ठ के संयोजक उपस्थित रहें।

राज्यमंत्री लखन पटेल का प्रदेश कार्य समिति सदस्य शैलेश केसरवानी ने किया स्वागत


राज्य मंत्री लखन पटेल  ने होटल राम सरोज पैलेस पहुंचकर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्य समिति सदस्य शैलेश केशरवानी एवं भाजपा कार्यकर्ताओं से मेल मुलाकात कर कार्यकर्ताओं के साथ भोजन ग्रहण किया। इस अवसर पर भाजपा के प्रदेशकार्य समिति सदस्य शैलेश केशरवानी ने शॉल श्रीफल रुद्राक्ष एवम तुलसी की माला और तलवार भेंट कर अपनी शुभकामनाएं प्रेषित की।
इस अवसर पर राज्य मंत्री श्री लखन पटेल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी में एक छोटे से छोटे कार्यकर्ता को सम्मान मिलता है। मैं पथरिया से प्रथम बार विधायक चुनकर आया और देश की यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और भारतीय जनता पार्टी ने मुझे राज्य मंत्री बनाकर एक कार्यकर्ता को सम्मान दिया। मैं आप सभी से वादा करता हूं मध्य प्रदेश के विकास में मैं कमी नहीं आने दूंगा।

इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश कार्य समिति सदस्य शैलेश केशरवानी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी देश की ही नहीं बल्कि दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी है भारतीय जनता पार्टी में प्रत्येक कार्यकर्ता की मेहनत का फल पार्टी उसे देती है। 
इस अवसर पर पार्षद देवेंद्र अहिरवार विष्णु साहू मनोहर साहू प्रकाश पटेल अमित नामदेव सुरेंद्र तिवारी गब्बर टाल रानू यादव शिवम रैकवार अभिषेक साहू के के दुबे विनय दुबे सहित बड़ी संख्या में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।



Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Archive