बंसल क्लासेस,सागर +916232102606. +919340574756

मंत्री गोविंद सिंह राजपूत 30 दिसंबर को आएंगे सागर : स्वागत की जोर शोर से तैयारी

मंत्री गोविंद सिंह राजपूत  30 दिसंबर को आएंगे सागर : स्वागत की जोर शोर से तैयारी


तीनबत्ती न्यूज : 29 दिसंबर,2023
सागर
: म.प्र. सरकार में श्री गोविंद सिंह राजपूत को मंत्री बनाये जाने पर सागर जिले में प्रथम आगमन शनिवार को  होगा। उनके आगमन को लेकर जोरदार स्वागत की तैयारिया चल रही है। जिला अध्यक्ष गौरव सिरोठिया, विधायक शैलेंद्र जैन और जिला पंचायत अध्यक्ष हीरा सिंह राजपूत ने आज शाम सागर में कटरा क्षेत्र में व्यवस्थायो का अवलोकन किया। 

विधायक शैलेंद्र कुमार जैन ने मध्य प्रदेश शासन के नव नियुक्त कैबिनेट मंत्री गोविंद सिंह राजपूत के प्रथम सागर आगमन के पूर्व संध्या पर भाजपा जिला अध्यक्ष गौरव सिरोठिया एवं जिला पंचायत अध्यक्ष हीरा सिंह राजपूत के साथ भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
 विधायक जैन ने बताया कि सागर विधानसभा क्षेत्र के सभी कार्यकर्ताओं द्वारा मोती नगर चौराहे पर सामूहिक रूप से बुंदेली परंपरा के अनुसार भव्य स्वागत किया जाएगा। इसके बाद रैली के रूप में बड़ा बाजार होते हुए तीन बत्ती पर डा हरि सिंह गौर जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण के पश्चात कटरा पुलिस चौकी पर रैली का समापन किया जाएगा जहां जगह-जगह पर रैली का स्वागत किया जाएगा। निरीक्षण के दौरान जगन्नाथ गुरैया,रीतेश मिश्रा,अमित बैसाखिया,कपिल नाहर,सचिन घोसी,बिल्लू घोसी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता साथी उपस्थित थे।

यह है कार्यक्रम
मंत्री श्री गोविन्द सिंह राजपूत शनिवार को सुबह 10 बजे भोपाल से सागर के लिये प्रस्थान करेंगे जो दोपहर  11ः30 बजे सागर जिले की सरहदी सीमा ग्राम बागरौद पहुंचेगे जहां क्षेत्रवासियों तथा कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया जायेगा, तत्पश्चात श्री राजपूत का ग्राम सरगड़ी, बरबटू, किटुआ, बाबना, मीरखेड़ी, ऐरनमिर्जापुर, बहादुरपुर, खुरई तिगड्डा, बड़े पुल होते हुए दोपहर एक बजे बजे राहतगढ़ पहुंचेंगे जहां मुख्य मार्ग पर विभिन्न स्थानों पर श्री राजपूत का स्वागत समारोह का आयोजन किया जायेगा। राहतगढ़ होते हुए श्री राजपूत ग्राम चौकी, बेरखेड़ीसड़क, मसुरहाई तिगड्डा, सीहोरा, ग्राम मुगरयाउ, ग्राम भापेल होते हुए अपराह्न. 3 बजे लेहदरानाका में श्री बृजेन्द्र सिंह ठाकुर, जनपद अध्यक्ष जैसीनगर के निवास पर पहुंचेंगे जहां उनका स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा।
 श्री गौरव सिरोठिया ने बताया कि नगर में प्रवेश लगभग अप. 03ः15 बजे मोतीनगर तिगड्डा पर होगा जहां विधायक, सांसद, महापौर सहित नगर निगम के वार्ड पार्षद,  कार्यकर्ताओं द्वारा श्री राजपूत की अगवानी एवं भव्य स्वागत किया जायेगा। मोतीनगर चौराहे से  विशाल रैली के रूप में श्री राजपूत का काफिला बड़ा बाजार, सराफा कोतवाली होते हुए तीनबत्ती पहुंचेगा जहां गौर साहब की मूर्ति पर श्री राजपूत द्वारा माल्यार्पण किया जायेगा। श्री राजपूत का भव्य स्वागत किया जायेगा तत्पश्चात  कार्यकर्ताओं के साथ सायं 05ः30 बजे कटरा चौकी के समीप सभा स्थल पर श्री राजपूत का स्वागत किया जायेगा जहां श्री राजपूत का संबोधन कार्यक्रम एवं सायं 7 बजे स्वागत कार्यक्रम का समापन होगा।  इस कार्यक्रम में जिले के सभी विधायक, सांसद, जनप्रतिनिधि बड़ी संख्या में शामिल होंगे।
Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Archive