बंसल क्लासेस,सागर +916232102606. +919340574756

पूर्व मंत्री भूपेंद्र सिंह से मिले जनप्रतिनिधि और क्षेत्र के लोग : समस्याओं के निराकरण को लेकर दिए निर्देश

पूर्व मंत्री भूपेंद्र सिंह से मिले जनप्रतिनिधि और क्षेत्र के लोग : समस्याओं के निराकरण को लेकर दिए निर्देश

तीनबत्ती न्यूज : 29 दिसंबर,2023
सागर : 
 पूर्व मंत्री व खुरई से भाजपा विधायक  भूपेन्द्र सिंह ने अपने बामोरा स्थित कार्यालय में बैठ कर जिले, नगर व अपने विधानसभा क्षेत्र से आए विभिन्न नेताओं,जनप्रतिनिधियों व आमजनों से भेंट की। सैकड़ों शुभचिंतकों ने कार्यालय पहुंच कर श्री सिंह से सौजन्य भेंट की और भाजपा की एतिहासिक विजय के लिए बधाई व शुभकामनाएं दीं। उन्होंने क्षेत्रीय नागरिकों की  समस्याएं भी सुनीं और उनके निराकरण के निर्देश दिए।


पूर्व मंत्री व खुरई विधायक श्री भूपेन्द्र सिंह ने बामोरा कार्यालय में सौजन्य भेंट के लिए पहुंचे सांसद श्री राजबहादुर सिंह को पुष्प हार पहना कर जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। पूर्व मंत्री व खुरई विधायक श्री भूपेन्द्र सिंह से बामोरा स्थित कार्यालय पहुंच कर भाजपा नेताओं, कार्यकर्ताओं व जनप्रतिनिधियों की मुलाकात का सिलसिला शाम तक जारी रहा।विधानसभा चुनावों के बाद यह पहला अवसर था जब पूर्व मंत्री श्री भूपेंद्र सिंह ने कार्यालय में बैठ कर सभी से भेंट करने व जनसमस्याएं सुनने का सिलसिला पुनः आरंभ किया।


उनसे भेंट करने वालों में सांसद राजबहादुर सिंह, खनिज विकास निगम के उपाध्यक्ष श्री राजेन्द्र सिंह मोकलपुर, शमशाबाद से पूर्व विधायक श्रीमती राजश्री रुद्र प्रताप सिंह, महापौर प्रतिनिधि डा सुशील तिवारी, डॉ. अनिल तिवारी, राजेंद्र सिंह दरी, रावराजा राजपूत लोंगर, पूर्व जिला भाजपा अध्यक्ष हरिराम सिंह, एड गोविंद सिंह कर्रापुर, खुरई नगरपालिका उपाध्यक्ष राहुल चौधरी, वरिष्ठ भाजपा नेता राम अवतार तिवारी, काशीराम मास्टर, पार्षद राजेंद्र यादव कल्लू, पार्षद बलराम यादव, कृपाशंकर चौबे, पार्षद सोनू चंदेल, गिरीश पटैरिया, बांदी नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि विश्वनाथ सिंह लोधी, रामकुमार बघेल भाजपा मंडल अध्यक्ष, संतोष रोहित, अनुराग प्यासी, नेवी जैन, नवीन भट्ट, पार्षद शैलेंद्र ठाकुर, लक्ष्मण सिंह लोधी, सुनील जैन गढ़ौला, श्वेता यादव, राम उमेश यादव, उपेंद्र सिंह राजपूत सिंगपुर, सुरेन्द्र सिंह राजपूत खुरई, बलवीर सिंह ठाकुर करई, चंद्रभान सिंह बोबई, पुष्पेंद्र सिंह धांगर, आशीष ओडेमल, सिद्धांत सिंह ठाकुर गढ़ी, श्रीमती शारदा खटीक, लल्लू बिलानी, बंटी राजपूत पिठौरिया, सीताराम यादव, लक्ष्मीकांत यादव सेवन, मुकेश जैन बांदरी, कोमल यादव पार्षद, पुष्पेंद्र सिंह तोमर, सिरनाम सिंह तोमर, संतोष जैन कक्का तिलकगंज, पार्षद सूरज घोसी, अमन चौरसिया, निर्भय घोसी लेहदरा, रघुबीर सिंह सागौनी, उमेश राय, संतोष दुबे, अजय जैन लंबरदार , देवेन्द्र अहिरवार रामगढ़, जगदीश श्रीवास्तव, प्रभांशु श्रीवास्तव, रविंद्र सिंह गौर कुन्नू भैया, संजय द्विवेदी, सुरेश सिंह जाट, श्याम नेमा, अतुल नेमा, संतोष खटीक, आनंद चौहान, निर्मल भोले, प्रमोद तिवारी, राजू तिवारी सहित सैकड़ों की संख्या में महत्वपूर्ण लोग शामिल थे

Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Archive