Editor: Vinod Arya | 94244 37885
Administration लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
Administration लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

मकरोनिया में जनविश्वास शिविर: पट्टा लाभ न मिलने पर पटवारी निलंबित, 40 करोड़ की सड़कें होंगी स्वीकृत

मकरोनिया में जनविश्वास शिविर: पट्टा लाभ न मिलने पर पटवारी निलंबित, 40 करोड़ की सड़कें होंगी स्वीकृत


तीनबत्ती न्यूज: 18 सितंबर, 2026

सागर। मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान 2026 के अंतर्गत शुक्रवार को मकरोनिया नगर पालिका के बजरिया हाट बाजार में खंडस्तरीय जनविश्वास शिविर आयोजित किया गया। शिविर में कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने आमजन की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को मौके पर ही आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।


शिविर में ग्राम गंभीरिया के परिवारों ने धारणाधिकार योजना का लाभ नहीं मिलने की शिकायत की। जांच में प्रथम दृष्टया लापरवाही पाए जाने पर कलेक्टर के निर्देश पर पटवारी राशिद खान, हल्का नंबर 16/76, तहसील सागर नगर को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया।

मकरोनिया में तेजी से हो रहा विकास : लारिया

नरयावली विधायक श्री प्रदीप लारिया ने कहा कि मकरोनिया भविष्य की जरूरतों के हिसाब से तेजी से विकास कर रहा है। क्षेत्र में निवेश बढ़ रहा है और बढ़ती आबादी को देखते हुए अधोसंरचना विकास पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। उन्होंने अधिकारियों से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई लगातार जारी रखने को कहा।

विधायक ने बताया कि मकरोनिया नगर पालिका क्षेत्र में करीब 40 करोड़ रुपये की सड़कें स्वीकृत हैं, जिनका निर्माण जल्द शुरू होगा। साथ ही मकरोनिया-बंडा रोड पर फ्लाईओवर का निर्माण भी शीघ्र प्रारंभ होने की बात कही। उन्होंने कहा कि मकरोनिया-बंडा रोड पर ट्रैफिक और जाम की समस्या के समाधान के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। जहां जरूरत होगी, वहां पेयजल व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाएगी।

योजनाओं को घर-घर पहुंचाना उद्देश्य : कलेक्टर

कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने कहा कि जनविश्वास अभियान शासन की जनकल्याणकारी मंशा को दर्शाता है। इसका उद्देश्य सरकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाना और उनकी समस्याओं का मौके पर अथवा निर्धारित समय-सीमा में निराकरण करना है।

उन्होंने कहा कि भूमि पट्टों और प्रधानमंत्री आवास योजना से संबंधित प्राप्त आवेदनों का सर्वे कराया जाएगा और पात्र हितग्राहियों को नियमानुसार लाभ दिया जाएगा।


कलेक्टर ने गर्भवती माताओं, बच्चों, किशोरियों और महिलाओं के स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने की अपील की। उन्होंने कहा कि शासकीय अस्पतालों में स्वास्थ्य जांच निःशुल्क उपलब्ध है, इसलिए समय-समय पर स्वास्थ्य परीक्षण कराया जाए। साथ ही बच्चों को नशे के दुष्परिणामों से अवगत कराते हुए गलत आदतों और अपराधों से दूर रखने की बात कही।

उद्यमी संवाद में महिला उद्यमी ने साझा की सफलता

शिविर में आयोजित उद्यमी संवाद कार्यक्रम में उद्यमी श्रीमती विभा जैन ने अपनी सफलता की कहानी साझा की। उन्होंने बताया कि परिवार की जिम्मेदारियों के साथ उन्होंने पटकुई बरारू में सूक्ष्म निर्माण इकाई स्थापित की, जहां वर्ष 2020 से स्टेशनरी एवं संबंधित उत्पादों का निर्माण किया जा रहा है।


जिला उद्योग कार्यालय की योजनाओं का लाभ मिलने से उनके उत्पादों की आपूर्ति पूरे संभाग में हो रही है। उनकी इकाई का टर्नओवर करीब 2 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है और वे 10 महिलाओं को रोजगार भी दे रही हैं।


शिविर में विभिन्न विभागों के स्टॉल लगाए गए, जहां नागरिकों से आवेदन प्राप्त किए गए और पात्र हितग्राहियों को जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। जिला पंचायत सीईओ श्री जगदीश गोमे ने विभागीय स्टॉलों का निरीक्षण किया।



मकरोनिया सिविल अस्पताल का भी निरीक्षण

जनविश्वास शिविर के बाद कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने मकरोनिया सिविल अस्पताल का निरीक्षण किया। उन्होंने स्वास्थ्य सुविधाओं, दवाइयों के स्टॉक, ओपीडी और मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही सेवाओं की जानकारी ली।

उन्होंने निर्माणाधीन कार्यों को पूरा कराने तथा ऑपरेशन थिएटर को 15 दिवस के भीतर प्रारंभ करने के निर्देश दिए। एएनसी विंग में लापरवाही मिलने पर स्टाफ नर्स और गायनेकोलॉजिस्ट को नोटिस जारी करने के निर्देश भी दिए गए।


कलेक्टर ने अस्पताल में मौजूद माताओं और मरीजों से बातचीत कर उपचार एवं स्वास्थ्य सुविधाओं के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को आवश्यक दवाइयों की उपलब्धता सुनिश्चित करने और मरीजों को समय पर बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

शिविर में मकरोनिया नगर पालिका अध्यक्ष श्री मिहीलाल अहिरवार, उपाध्यक्ष, पार्षदगण, स्थानीय जनप्रतिनिधि और विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी सहित बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।



Share:

धर्मश्री स्कूल में गुणवत्ताहीन मध्यान्ह भोजन पर कलेक्टर नाराज, प्रदाता समिति को नोटिस

धर्मश्री स्कूल में गुणवत्ताहीन मध्यान्ह भोजन पर कलेक्टर नाराज, प्रदाता समिति को नोटिस


तीनबत्ती न्यूज: 16 सितम्बर, 2026

सागर। शासकीय माध्यमिक शाला धर्मश्री में मध्यान्ह भोजन की गुणवत्ता और निर्धारित साप्ताहिक मेन्यू का पालन नहीं किए जाने पर कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने नाराजगी जताई। मामले में मध्यान्ह भोजन प्रदाता समूह आकांक्षा सेवा समिति को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।

कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने 16 सितंबर को शासकीय माध्यमिक शाला धर्मश्री का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान विद्यालय में विद्यार्थियों को प्रदाय किए जा रहे मध्यान्ह भोजन की गुणवत्ता निर्धारित मानकों के अनुरूप नहीं पाई गई। साथ ही भोजन शासन द्वारा निर्धारित साप्ताहिक मेन्यू के अनुसार भी नहीं था।


निरीक्षण में सामने आई कमियों को गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश दिए। मध्यान्ह भोजन प्रदाता संस्था की जिम्मेदारी है कि विद्यार्थियों को निर्धारित मेन्यू के अनुसार शुद्ध, पौष्टिक और गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराया जाए।


कलेक्टर के निर्देश पर विकासखंड स्रोत समन्वयक, जनपद शिक्षा केंद्र सागर द्वारा आकांक्षा सेवा समिति के प्रबंधक को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। नोटिस में समिति से गुणवत्ताहीन तथा निर्धारित मेन्यू के विपरीत भोजन प्रदाय किए जाने के संबंध में दो दिवस के भीतर कार्यालय में उपस्थित होकर अनिवार्य रूप से स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।

संतोषजनक जवाब नहीं मिला तो अनुबंध निरस्त करने की कार्रवाई


नोटिस में स्पष्ट किया गया है कि निर्धारित समयावधि में यदि समिति की ओर से संतोषजनक स्पष्टीकरण प्राप्त नहीं होता है, तो कलेक्टर के निर्देशानुसार मध्यान्ह भोजन प्रदाय संबंधी अनुबंध निरस्त करने की कार्रवाई के लिए प्रकरण वरिष्ठ कार्यालय को भेजा जाएगा।



Share:

सिदगुवां में प्रशासन का बुलडोजर, आधा दर्जन से अधिक अवैध ढाबे-निर्माण हटाए

सिदगुवां में प्रशासन का बुलडोजर, आधा दर्जन से अधिक अवैध ढाबे-टपरे हटाए



तीनबत्ती न्यूज:14 सितंबर 2026

सागर। शासकीय भूमि पर किए गए अवैध अतिक्रमण के खिलाफ जिला प्रशासन ने कार्रवाई तेज कर दी है। कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल के निर्देश पर सोमवार को राजस्व एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने ग्राम सिदगुवां में बड़ी कार्रवाई करते हुए जेसीबी और बुलडोजर से आधा दर्जन से अधिक अवैध ढाबों एवं निर्माणों को ध्वस्त किया।



प्रशासनिक टीम ने अलग-अलग खसरा नंबरों पर किए गए अतिक्रमण को हटाया। कार्रवाई के दौरान खसरा नंबर 389 एवं 388/2 पर हरीश दुबे के अवैध निर्माण को ध्वस्त किया गया। खसरा नंबर 499 पर ऋषिकेश भट्ट का ढाबा हटाया गया।

यह भी पढ़ें: दिग्विजय सिंह ने बंडा शराब कांड पर सरकार को घेरा, SP हटाने और उनकी EOW जांच की मांग • बंडा कांड के चार पीड़ित परिवारों को लिया गोद • कलेक्टर ने नहीं उठाए फोन, करेंगे शिकायत • भार्गव - भूपेंद्र और गोविंद राजपूत वाली भाजपा में बताया फर्क

इसी तरह खसरा नंबर 721/1 पर स्थित आकाश ढाबा, खसरा नंबर 718 पर राजा ढाबा तथा खसरा नंबर 572/2 पर कृष्ण कुमार आठिया और गुलाब सिंह ठाकुर द्वारा बनाए गए अवैध टपरों को भी बुलडोजर चलाकर हटा दिया गया।



शासकीय भूमि पर अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि शासकीय भूमि पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ आगे भी वैधानिक एवं दंडात्मक कार्रवाई जारी रहेगी। कार्रवाई के बाद मुक्त कराई गई भूमि को पुनः शासन के आधिपत्य में ले लिया गया है।

मुख्य बात: सिदगुवां में प्रशासन की इस कार्रवाई को शासकीय भूमि पर अवैध कब्जे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान की कड़ी के रूप में देखा जा रहा है।

Share:

राशन माफियाओं पर सागर कलेक्टर का बड़ा शिकंजा : लाखों के खाद्यान्न का मिला गबन : 5 उचित मूल्य दुकानों के विक्रेताओं पर FIR

राशन माफियाओं पर सागर कलेक्टर का बड़ा शिकंजा : लाखों के खाद्यान्न का मिला गबन : 5 उचित मूल्य दुकानों के विक्रेताओं पर FIR

• लाखों रुपये के खाद्यान्न गबन का खुलासा, पांच राशन दुकानें निलंबित कर नजदीकी संस्थाओं से की गईं अटैच


तीनबत्ती न्यूज:  2 सितंबर 2026।

सागर: गरीब और जरूरतमंद हितग्राहियों के हक के राशन में गड़बड़ी करने वाले विक्रेताओं के खिलाफ सागर जिला प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है। कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल के निर्देश पर खाद्य विभाग द्वारा की गई जांच में शहर की पांच शासकीय उचित मूल्य दुकानों में गंभीर अनियमितताएं और बड़ी मात्रा में खाद्यान्न के अपयोजन का मामला सामने आया है। जांच के बाद संबंधित विक्रेताओं के खिलाफ पुलिस थानों में एफआईआर दर्ज कराई गई है।


प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए पांचों उचित मूल्य दुकानों को निलंबित कर दिया है। वहीं हितग्राहियों को राशन मिलने में परेशानी न हो, इसके लिए इन दुकानों को नजदीकी संस्थाओं से अस्थायी रूप से संबद्ध कर दिया गया है।


जनसुनवाई और सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों पर हुई जांच


शहर की शासकीय उचित मूल्य दुकानों से हितग्राहियों को खाद्यान्न नहीं मिलने, वितरण में अनियमितता और राशन की कालाबाजारी से संबंधित शिकायतें लगातार जनसुनवाई, सीएम हेल्पलाइन और समाचार पत्रों के माध्यम से प्रशासन के सामने आ रही थीं।


शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए सहायक आपूर्ति अधिकारी श्रीमती चारू जैन एवं प्रभारी सहायक आपूर्ति अधिकारी श्री अभिषेक मोर के नेतृत्व में गांधीचौक, रामपुरा, शास्त्री वार्ड और शिवाजीनगर क्षेत्र की राशन दुकानों की जांच की गई।


जांच के दौरान दुकानों में स्टॉक का सही संधारण नहीं किया जाना, निर्धारित समय पर दुकान नहीं खोलना, रिकॉर्ड के अनुसार उठाए गए खाद्यान्न और हितग्राहियों को वितरित खाद्यान्न में भारी अंतर तथा दुकानों पर खाद्यान्न का भौतिक रूप से उपलब्ध नहीं होना जैसी गंभीर अनियमितताएं सामने आईं।


लाखों रुपये के खाद्यान्न के अपयोजन का खुलासा


जांच में अलग-अलग राशन दुकानों में बड़ी मात्रा में खाद्यान्न के अपयोजन का मामला सामने आया। विभाग द्वारा दर्ज विवरण के अनुसार—


सुबेदार-01 उचित मूल्य दुकान, कोड 1001046


वर्तमान विक्रेता ध्रुव रजक के स्तर पर 2,236 किलोग्राम खाद्यान्न का अपयोजन, जिसकी कीमत ₹1,45,680 बताई गई है।


पूर्व विक्रेता अतुल तिवारी के स्तर पर 5,60,012 किलोग्राम खाद्यान्न का अपयोजन, जिसकी कीमत ₹15,67,329 बताई गई है।



शास्त्री वार्ड, कोड 1001020

विक्रेता श्रीमती रमा पति अतुल तिवारी एवं सहायक विक्रेता अनुरोध पिता अतुल तिवारी के स्तर पर 47,291 किलोग्राम खाद्यान्न का अपयोजन पाया गया, जिसका मूल्य ₹14,55,230 है।


गांधीचौक वार्ड, कोड 1001039


वर्तमान विक्रेता अनुराग पिता स्व. मदनलाल सोनी के स्तर पर 3,293 किलोग्राम खाद्यान्न का अपयोजन, मूल्य ₹1,04,664.50।


पूर्व विक्रेता अतुल तिवारी पिता स्व. चंद्रबिहारी तिवारी के स्तर पर 24,054 किलोग्राम खाद्यान्न का अपयोजन, मूल्य ₹7,49,500।



रामपुरा वार्ड, कोड 1001057

विक्रेता अतुल तिवारी के स्तर पर 15,544 किलोग्राम खाद्यान्न का अपयोजन पाया गया, जिसकी कीमत ₹4,75,260 है।


शिवाजीनगर वार्ड, कोड 1001007

विक्रेता दीपक पिता सीताराम श्रीवास्तव के स्तर पर 20,362 किलोग्राम खाद्यान्न का अपयोजन सामने आया, जिसकी कीमत ₹6,47,610 बताई गई है।


> 


BNS और आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत FIR

जांच में गंभीर अनियमितताएं सामने आने के बाद संबंधित विक्रेताओं के खिलाफ सार्वजनिक वितरण प्रणाली एवं नियंत्रण आदेश की धाराओं के साथ आवश्यक वस्तु अधिनियम की धारा 3/7 तथा भारतीय न्याय संहिता (BNS) 2023 की धारा 316(5) और 318(4) के तहत पुलिस प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।प्रशासन द्वारा अपयोजित खाद्यान्न की राशि की वसूली की कार्रवाई भी शुरू कर दी गई है।


राशन वितरण व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश


जिला प्रशासन ने पांचों उचित मूल्य दुकानों को निलंबित करने के साथ ही उन्हें नजदीकी संस्थाओं से संबद्ध कर दिया है, ताकि संबंधित क्षेत्र के हितग्राहियों को सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत राशन प्राप्त करने में किसी प्रकार की परेशानी न हो।


कलेक्टर प्रतिभा पाल के निर्देश पर हुई इस कार्रवाई से राशन वितरण में अनियमितता करने वाले विक्रेताओं में हड़कंप की स्थिति है। प्रशासन ने स्पष्ट संकेत दिया है कि गरीबों के हक के खाद्यान्न में गड़बड़ी या कालाबाजारी किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Share:

सागर में प्रशासनिक फेरबदल: कलेक्टर प्रतिभा पाल ने बदले एसडीएम, रोहित वर्मा बने एसडीएम सागर

सागर में प्रशासनिक फेरबदल: कलेक्टर प्रतिभा पाल ने बदले कई एसडीएम, आरती यादव को शाहगढ़ का अतिरिक्त प्रभार


तीनबत्ती न्यूज, 25 जुलाई 2026

सागर। प्रशासनिक सुविधा की दृष्टि से सागर कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने जिले में पदस्थ राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों की जिम्मेदारियों में फेरबदल करते हुए नवीन पदस्थापना आदेश जारी किए हैं। आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिए गए हैं।

जारी आदेश के अनुसार, संयुक्त कलेक्टर श्रीमती आरती यादव को एसडीएम बण्डा के पद पर यथावत रखते हुए अनुविभाग शाहगढ़ का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

वहीं, डिप्टी कलेक्टर श्री रोहित वर्मा को एसडीएम सागर नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही उन्हें अनुविभाग राहतगढ़ का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है।

इसी क्रम में डिप्टी कलेक्टर श्री नवीन सिंह ठाकुर को एसडीएम जैसीनगर की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

कलेक्टर द्वारा जारी आदेश में संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे तत्काल नवीन पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करें।

Share:

कलेक्टर प्रतिभा पाल का कार्यालयों का औचक निरीक्षण: लापरवाही पर कर्मचारी निलंबित, रिकॉर्ड प्रबंधन के लिए एसओपी लागू

कलेक्टर ने किया कार्यालयों का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर सहायक ग्रेड-3 निलंबित

▪️नकल शाखा, अभिलेखागार और जिला पंचायत कार्यालय की व्यवस्थाओं की समीक्षा, रिकॉर्ड प्रबंधन के लिए एसओपी और रोस्टर लागू करने के निर्देश


तीनबत्ती न्यूज, 09 जुलाई 2026

सागर:  जिले की प्रशासनिक व्यवस्थाओं को अधिक पारदर्शी, जवाबदेह और समयबद्ध बनाने के उद्देश्य से कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने गुरुवार को नकल शाखा, अभिलेखागार एवं जिला पंचायत कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कार्यों में लापरवाही और भारी पेंडेंसी पाए जाने पर उन्होंने सहायक ग्रेड-3 सुधीर शर्मा को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें : नगर निगम सागर में बड़ी कार्रवाई: स्थायीकर्मी निलंबित, चार कर्मचारियों से छीने प्रभार, आनंद मंगल गुरु को नोटिस

कलेक्टर ने समय-सीमा से बाहर लंबित मामलों की गहन समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि जिन स्तरों पर प्रकरण अनावश्यक रूप से लंबित हैं, उनकी सूची तैयार कर संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों के विरुद्ध नियमानुसार अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि आमजन को समय पर सेवाएं उपलब्ध कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।



रिकॉर्ड प्रबंधन के लिए बनेगी एसओपी

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने सभी प्रकार के रिकॉर्ड के रख-रखाव, प्राप्ति और निराकरण के लिए स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर (एसओपी) तैयार करने के निर्देश दिए। साथ ही कर्मचारियों की जवाबदेही तय करने के लिए रोस्टर और कार्य-प्रणाली निर्धारित करने पर जोर दिया, ताकि प्रत्येक कार्य तय समय-सीमा में पूरा हो सके।

यह भी पढ़ें: सागर में निगमायुक्त राजकुमार खत्री का औचक निरीक्षण, खुद झाड़ू उठाकर की सफाई

दैनिक मॉनिटरिंग और उपस्थिति अनिवार्य

नकल शाखा और लोक सेवा केंद्र के बेहतर समन्वय के लिए कलेक्टर ने निर्देशित किया कि लोकसेवा ऑपरेटर अथवा रनर प्रतिदिन शाखा में अनिवार्य रूप से उपस्थित होकर अपनी हाजिरी दर्ज करेगा और लंबित प्रकरणों का विवरण भी रजिस्टर में अंकित करेगा।

जिला पंचायत कार्यालय में  व्यवस्थाओं की समीक्षा

इसके बाद कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने जिला पंचायत कार्यालय का भी औचक निरीक्षण किया। इस दौरान जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री विवेक केवी उपस्थित रहे। कलेक्टर ने स्थापना, विकास, मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास योजना सहित विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण कर वहां संचालित कार्यों की समीक्षा की।


उन्होंने निर्देश दिए कि किसी भी हितग्राही या विभागीय कार्य की फाइल अनावश्यक रूप से लंबित नहीं रहनी चाहिए। ग्रामीण विकास योजनाओं की प्रगति, निर्माण कार्यों की गुणवत्ता और समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने पर विशेष जोर देते हुए उन्होंने अधिकारियों को नियमित मॉनिटरिंग के निर्देश दिए।



रिकॉर्ड व्यवस्थित रखने के निर्देश

कलेक्टर ने कहा कि सभी शासकीय अभिलेख और रिकॉर्ड सुव्यवस्थित एवं अद्यतन होने चाहिए, ताकि आवश्यकता पड़ने पर कोई भी दस्तावेज तत्काल उपलब्ध कराया जा सके। उन्होंने कहा कि जिला पंचायत ग्रामीण विकास की धुरी है और यहां आने वाले प्रत्येक हितग्राही की समस्या का त्वरित निराकरण सुनिश्चित किया जाना चाहिए।

निरीक्षण के दौरान एडीएम श्री अविनाश रावत, सिटी मजिस्ट्रेट श्री गगन बिसेन, एसडीएम श्री अमन मिश्रा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Share:

www.Teenbattinews.com

Archive