सागर:शराबकांड में SP अनुराग सुजानिया का बड़ा एक्शन; बंडा थाने व गूगरा चौकी से 40 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, रक्षित केंद्र से नए स्टाफ की तैनाती
तीनबत्ती न्यूज: 21 सितम्बर, 2026
सागर। सागर जिले के बंडा क्षेत्र में हुए जहरीली शराबकांड के बाद पुलिस कप्तान अनुराग सुजानिया ने कड़ा रुख अपनाते हुए बड़ा प्रशासनिक एक्शन लिया है। एसपी ने बंडा थाना और गूगरा चौकी में पदस्थ एसआई, मुंशी, प्रधान आरक्षक तथा आरक्षकों समेत करीब 40 पुलिसकर्मियों को एक साथ लाइन हाजिर (रक्षित केंद्र स्थानान्तरित) कर दिया है। इनके स्थान पर पुलिस लाइन से नए पुलिसकर्मियों और हाल ही में बुनियादी प्रशिक्षण पूरा कर लौटे नए स्टाफ को थाना व चौकी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
पढ़ने क्लिक करे : सागर जिले में पुलिस महकमे में बड़े पैमाने पर फेरबदल
उल्लेखनीय है कि जहरीली शराबकांड सामने आने के बाद पुलिस विभाग में पहले ही गाज गिर चुकी है। तत्कालीन बंडा थाना प्रभारी राजेंद्र कुशवाहा और एसडीओपी प्रदीप वाल्मीकि को पहले ही हटाया जा चुका था, जिसके बाद बंडा थाना प्रभारी की जिम्मेदारी सिविल लाइन टीआई आनंद सिंह को सौंपी गई थी। अब इसी कड़ी में थाने और चौकी के निचले अमले पर भी व्यापक स्तर पर कार्रवाई की गई है।
लाइन हाजिर किए गए पुलिसकर्मियों और उनके स्थान पर भेजे गए नए स्टाफ की पूरी सूची
1. बंडा थाना और गूगरा/बरा चौकी से लाइन हाजिर (रक्षित केंद्र भेजे गए) पुलिसकर्मी:
* सब इंस्पेक्टर (SI): मुन्नालाल धुर्वे, आदिल खान।
* प्रधान आरक्षक (HC / कार्यवाहक HC): प्रदीप सिंह राजपूत, जिनेन्द्र कुमार यादव, विमला यादव, देवी सिंह, गुलाब सिंह गोंड, भोलानाथ, मुकेश कुमार (चौकी बरा बण्डा), राजमणी खटीक, रामनिवास, अनुराग चौधरी (चौकी गुगुरा बण्डा), विक्रम सिंह, कार्यवाहक एचसी अरविंद पांडे (चौकी गुगुरा बण्डा), देवेन्द्र वैद्य (चौकी बरा बण्डा), विनोद पटेल, शरद तिवारी।
* आरक्षक (Constable): आशुतोष अहिरवार, कमलेश कुमार साहू, प्रहलाद सिंह, महेश प्रसाद अहिरवार, धनीराम, चाहत शुक्ला, मदन पटेल, सोबरन यादव, विनय कुमार तिवारी, संतबंत सिंह राजपूत, रूचि राजपूत, शारदा धुर्वे, आदित्य कुमार नायक, दशरथ अहिरवार, नीलिका खरे, नरेन्द्र अहिरवार, नीलेश सिंग, दिनेश कुर्मी, पंकज सिंह सिकरवार, छोटेलाल, मनीष कुमार अहिरवार, रामकुमार पटेल, श्रुत कुमार तिवारी।
2. रक्षित केंद्र व अन्य थानों से बंडा थाना, गूगरा चौकी एवं बरा चौकी में तैनात किया गया नया स्टाफ:
* सब इंस्पेक्टर (SI): रामू प्रजापति, शिवम कुमार दुबे।
* सहायक उप निरीक्षक (ASI): राजेन्द्र पांडे (चौकी प्रभारी गुगुरा बण्डा)।
* प्रधान आरक्षक (HC / कार्यवाहक HC): पूजा अहिरवार, प्रमोद कुमार बागरी (चौकी सेसाई बहोरोल से), पवन कुमार (थाना मालथौन से), शेख आसिफ (एसडीओपी कार्या. खुरई से), दुर्भिल गौतम (थाना नरयावली से), मणीशंकर (थाना राहतगढ़ से), सुशील राय (चौकी जरूआखेड़ा से), जितेन्द्र कुमार दुबे (थाना नरयावली से), प्रकाश यादव (चौकी बरा बण्डा), दिनेश गौतम, प्रदीप कास्डे (चौकी बरा बण्डा), सोहित सिंह गोंड (चौकी गुगुरा बण्डा), नरेश कुमार जाटव, सुनील रोहित, अमित कुमार पटेल (चौकी गुगुरा बण्डा), बालकिशन सौर।
* आरक्षक (Constable): हेमराज पटेल, सुषमा कुर्मी, प्रियंका जैन, प्रदीप बिरथरे, घनश्यामदास नायक, निकिता राजपूत, राहुल सिंह राय, योगेश राज, गीता घोष, अनिल वर्मा, अजब यादव, रक्षा बिंदुआ, यशवंत सिंह राजपूत, अनिल गौतम, अमन स्वामी (थाना मालथौन से), प्राची डांगी।
* नवनियुक्त आरक्षक (प्रशिक्षण उपरांत प्रथम पदस्थापना): सुरेश देवदा, मो. आसिफ खान, बहादुर डाबर, लवकुश राठौर, सोनू रजक, राजकुमारी प्रजापति, अर्चना अहिरवार।
जिले के अन्य थानों / चौकियों में हुए स्थानांतरण:
* प्रधान आरक्षक (HC): विक्रम सिंह (थाना नरयावली), अजीम खान (थाना मालथौन), कृष्णकांत (चौकी जरूआखेड़ा), आनन्द कुमार (चौकी सेसाई बहरोल), अखिलेश शुक्ला (थाना नरयावली)।
* आरक्षक (Constable): सुस्मिता खटीक (थाना केसली), खुशबू यादव (थाना भानगढ़)।
* नवनियुक्त आरक्षक (प्रशिक्षण उपरांत अन्य थानों में): दीपांशु (थाना केसली), चित्रांश कुमार भास्कर (थाना सुरखी), प्रवेश अहिरवार (थाना सुरखी), अनिल धाकड़ (थाना सानौधा), गौतम जाटव (थाना सानौधा), दिनेश डामर (थाना केसली), संजय श्रीवास्तव (थाना केसली), नरेन्द्र रावत (थाना बहेरिया), साजिद खान (थाना मालथौन), शशि दीक्षित (थाना रहली), आरती सिंह राजपूत (थाना सानौधा)।










