बंसल क्लासेस,सागर +916232102606. +919340574756

संजय गांधी की पुण्यतिथि पर कांग्रेस सेवादल परिवार ने श्रद्धांजलि

 संजय गांधी की पुण्यतिथि पर कांग्रेस सेवादल परिवार ने श्रद्धांजलि 
      
सागर। संजय गांधी जी की 43वीं पुण्यतिथि पर आज कांग्रेस सेवादल परिवार ने शहर के तीनबत्ती पर कांग्रेस नेता संजय गांधी को श्रृदांजलि अर्पित कर उनका स्मरण किया।               
इस अवसर पर शहर सेवादल अध्यक्ष सिंटू कटारे ने कहा कि राजनीति में युवाओं की नई भूमिका स्थापित करने वाले, देश को नई दिशा देने वाले और संघर्ष में अडिग रहने वाले भारतीय युवा कांग्रेस को अपनी दूरदृष्टि से नई दिशा देने वाले कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता श्री संजय गांधी जी की पुण्यतिथि पर मैं उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूँ।
तत्पशचात् कांग्रेसी साथी भूरे खटीक की माता श्रीमति दमयंती बाई खटीक के निधन पर दो मिनिट का मौन रख उनकी आत्मा की शांति के लिये ईश्वर से प्रार्थना की।
इस अवसर पर ग्रामीण सेवादल अध्यक्ष महेश जाटव,नितिन पचौरी,अकबर खान,लल्ला यादव,अंकुर यादव,तरूण सैनी,अन्नू घोषी,रवि जैन,मकबूल अली,केशव सोनी,मोहम्मद कैफ,अनीष खान,राकेश जैन आदि उपस्थित रहे।

Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Archive