बंसल क्लासेस,सागर +916232102606. +919340574756

Sagar: शिवराज सरकार के भ्रष्टाचार के खिलाफ कांग्रेस का धरना

Sagar: शिवराज सरकार के भ्रष्टाचार  के खिलाफ कांग्रेस का धरना


सागर,21 जून,2023 :  जिला ग्रामीण कांग्रेस कमेटी सागर के तत्वाधान में आज मकरोनिया चौराहे पर मध्य प्रदेश सरकार के भ्रष्टाचार एवं सागर के स्थानीय मंत्रियों की कार्यप्रणाली के खिलाफ महाकाल लोक निर्माण में किए गए भ्रष्टाचार भोपाल के सतपुड़ा भवन में लगी आग से जलने वाली फाइलों की न्यायिक जांच की मांग को लेकर कांग्रेस ने धरना दिया।

अध्यक्ष डॉ आनंद अहिरवार ने कहा कि आज मंत्री भूपेंद्र सिंह ठाकुर के ऊपर लोकायुक्त का प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू हो गई है। वे नैतिकता की बहुत बड़ी-बड़ी बातें करते हैं, उन्हें चाहिए कि वह तत्काल इस्तीफा दें।  बीजेपी के मंत्री कांग्रेस पार्टी पर परिवारवाद का आरोप लगाते हैं, उनके क्षेत्र के दो लाख मतदाताओं में से उन्हें अपने भाई-भतीजों के अलावा मंत्री प्रतिनिधि बनाने तक कार्यकर्ताओं को मौका नहीं देते है । 
उन्होंने कहा कि भोपाल की MP MLA कोर्ट में मंत्री श्री गोविंद राजपूत के खिलाफ दान पत्र के माध्यम से मिली जमीन की सुनवाई चल रही है। उनके मंत्री पद पर रहते हुए निष्पक्ष जांच कैसे संभव है? रहली में सामूहिक कन्यादान विवाह योजना में नकली TV वितरण का मामला सामने आया है। इस मामले में मंत्री श्री गोपाल भार्गव की भूमिका की भी न्यायिक जांच सरकार को करानी चाहिए। 
पूर्व मंत्री प्रभु सिंह ठाकुर ने भी मंत्रियों पर आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं को परेशान किया जाने का बदला लिया जाएगा। पूरे प्रदेश में इन मंत्रियों के भ्रष्टाचार की चर्चा है कांग्रेस पार्टी ने सदैव गरीबों के हित में काम किया है और भा.ज.पा. ने गरीबों का मजाक उड़ाया है। 
विधायक तरवर सिंह लोधी ने अपने सम्बोधन में कहा कि कमलनाथ जी आगामी विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री बनेंगे, तब महिलाओं को ₹1500 प्रतिमाह 500 रुपए में सिलेंडर, किसानों की कर्ज माफी, पुरानी पेंशन योजना लागू होने के साथ-साथ बिजली की सुविधा मैं भी लाभ मिलेगा।  पूर्व विधायक सुनील जैन ने कहा कि भूपेंद्र सिंह जब पिछले चुनाव में नगर निगम सागर के प्रभारी थे तो उन्होंने चुनाव को जीतने का नहीं नगर निगम सागर को लूटने का काम किया था। जनता इसका हिसाब बराबर करेगी।  कार्यक्रम का संचालन रामकुमार पचौरी ने किया और आभार पूर्व मंत्री सुरेन्द्र चौधरी ने माना।

धरना को संबोधित करने वालों में प्रमुख रूप से सौरभ हजारी, श्रीमती ज्योति पटेल, श्रीमति रेखा चौधरी, श्रीमति शारदा खटीक, कमलेश साहू गढ़ाकोटा, अमित रामजी दुबे, राहुल चौबे, रक्षा राजपूत, हरीश लोधी देवरी मुकुल पुरोहित, राकेश दुबे, रमाकान्त यादव, हेमंत लारिया धनसिंह अहिरवार, हीरालाल चौधरी, इन्दर सिंह ठाकुर बीना, सुरेन्द्र चौबे, कमलेश सिंघई खिमलासा, मुन्ना चौबे, हीरालाल जैन, प्रमिला राजपूत, महेन्द्र सगौनिया, माधवी चौधरी, प्रहलाद पटेल, विजय साहू, दीपक जैन रहली. बीरेन्द्र लोधी, अखलेश्वर दुबे, शुभम तिवारी बण्डा, संतोष सरार्फ आदि थे। 
कार्यक्रम में उपस्थित रहने वालों में श्री अशोक श्रीवास्तव, देवेन्द्र तोमर, राजू राठौर, पीपी नायक सिंटू कटारे, चक्रेश सिघई, बिवेक मिश्रा, उत्तम राय तायरे, नंदकिशोर भारती, प्रभुदयाल मिश्रा विनोद यादव, डॉ. संदीप सबलोक, अभिषेक गौर, अशोक भारतद्वाज, राहुल गर्ग, मजीद भाई गढ़ाकोटा, मोती पटेल, अशोक कुशवाहा, शरदराजा सेन, सागर साहू, ब्रजेन्द्र नगरिया, नितिन पचौरी, रामगोपाल यादव लल्ला, शिब्बू चढ़ार, मोतीलाल अहिरवार, विनोद पोरिया, देवीलाल अहिरवार, सोन तिवारी, हनुमत सिंह यादव, मूलचन्द्र अहिरवार, प्रानसिंह यादव, शेर सिंह लोधी, गजेन्द्र सिंह लोधी, , सहित कई लोग उपस्थित थे।
Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Archive