बंसल क्लासेस,सागर +916232102606. +919340574756

डेयरी विस्थापन की मुहिम : जिला प्रशासन और नगर निगम को मिल रही है सराहना: महापौर प्रतिनिधि का किया स्वागत

डेयरी विस्थापन की मुहिम : जिला प्रशासन और नगर निगम को मिल रही है सराहना: महापौर प्रतिनिधी का किया स्वागत

तीनबत्ती न्यूज : 18 जून 2023
सागर। जिला प्रशासन और नगर निगम सागर द्वारा डेयरी विस्थापन और पशु विचरण क्षेत्र घोषित कर आवारा पशुओं को शहर से हटाने की मुहिम को हर वर्ग का आदमी और सामाजिक संगठन सराह रहा है। पिछले कई सालो से शहर की जनता  पशुओं के सड़क पर विचरण करने से परेशान है। कई जानलेवा दुर्घटनाएं भी हो चुकी है। अब इससे निजात मिल  रही है। आज योग निकेतन और योग प्रशिक्षण संस्थान के सदस्यों और विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े लोगो  ने इस मुहिम का समर्थन करते हुए महापौर प्रतिनिधि सुशील तिवारी को धन्यवाद दिया और स्वागत कर प्रशासन का आभार जताया।

पद्माकर सभागृह परिसर में योग कार्यक्रम के समापन पर  डेयरी विस्थापन मुहिम का समर्थन लोगो ने किया। इस अवसर पर योगाचार्य विष्णु आर्य ने बताया कि आवारा  पशुओं से  कई दफा दुर्घटनाएं भी हो जाती है। योग निकेतन में कई परेशान लोग आए जिनकी शारीरिक क्षति हुई।हाथ पैर और कमर तक टूट गई। इनका इलाज भी किया । अब इस तरह की घटनाएं रुकेंगी। पूर्व पार्षद और संस्था के अध्यक्ष रामनारायण यादव ने कहा कि डेयरी विस्थापन एक सराहनीय कार्य हो रहा है। इसमें विस्थापन स्थल पर सुविधाओं का भी ध्यान रखा जाए। ताकि एक आदर्श व्यवस्था बने। 

इस मौके पर महापौर प्रतिनिधि सुशील तिवारी ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह की मंशा है की शहर  बेहतर बने । इस दिशा में नगरीय विकास मंत्री श्री भूपेंद्र सिंह के मार्गदर्शन में सागर ही नही पूरे प्रदेश में नगरों की दशाएं बदली है। स्मार्ट सिटी सागर में काम तेजी से चल रहा है। डेयरी विस्थापन में जिले प्रशासन और और महापौर संगीता तिवारी के नेतृत्व में  निगम प्रशासन  पूरी जिम्मेदारी से कार्य कर रहा है। आने वाले समय में इसके बेहतर नतीजे देखने मिलेंगे। 
इस मौके पर  उनका रामनरायण यादव ,पूर्व पार्षद सोमेश जडिया अंकित बोहरे , बी डी साहू, रिटायर्ड शिक्षक मनोहर सोनी,  उषा भार्गव , बसंत पांडेय ,सुबोध आर्य आदि ने स्वागत किया और सराहना की।

 चौरसिया समाज ने नगरीय प्रशासन मंत्री का जताया आभार, महापौर से भी मिला प्रतिनिधिमंडल



 नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्री भूपेंद्र सिंह द्वारा मां महलवार देवी मंदिर परिसर में आडिटोरियम निर्माण के लिए 1 करोड़ रुपए की स्वीकृति देने पर सागर के चौरसिया समाज के प्रतिनिधि मंडल ने मंत्री सिंह के सागर कार्यालय पर महापौर प्रतिनिधि डॉ. सुशील तिवारी के साथ पहुंच कर उनका अभिनन्दन कर, आभार प्रकट किया। इस मौके पर वार्ड पार्षद आयुषी अमन चौरसिया के साथ समाज के वरिष्ठ सदस्य शामिल रहे। उन्होंने कहा माननीय मंत्री द्वारा हमें बड़ी सौगात दी गई है। इससे समाज के कार्यक्रम भव्य और सर्वसुविधायुक्त ऑडिटोरियम में हो सकेंगे। इसके लिए पूरी समाज उनकी आभारी है। इसके साथ ही चौरसिया समाज के प्रतिनिधिमंडल ने सागर महापौर संगीता सुशील तिवारी के गोपालगंज स्थित निवास पर पहुंचकर डेयरी विस्थापन की मुहिम की शानदार पहल पर उनका अभिनन्दन कर, आभार प्रकट किया। इस मौके पर बड़ी संख्या में समाज के लोग मौजूद थे। जनसंपर्क विभाग नगर पालिक निगम सागर

Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Archive