गढ़ौला जागीर, बिलैया और खुरई पीएश्री स्कूल में 81.68 लाख के निर्माण कार्यो का भूमिपूजन
तीनबत्ती न्यूज : 14 नवंबर,2025
खुरई। जिला पंचायत की पूर्व उपाध्यक्ष श्रीमती सरोज भूपेंद्र सिंह ने ग्राम गढ़ौला जागीर में तीन सीसी रोड व सुदूर सड़क निर्माण, ग्राम बिलैया में सुदूर सड़क निर्माण तथा खुरई स्थित पीएमश्री शासकीय ललिता शास्त्री उमा.विद्यालय में निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया। जिनकी कुल लागत 81.68 लाख रूपये है।
जनपद पंचायत खुरई अन्तर्गत ग्राम गढ़ौला जागीर में कुल 14.97 लाख रूपये लागत की तीन सीसी रोड, 19.95 लाख रूपये लागत से सुदूर सड़क निर्माण, ग्राम बिलैया में 19.70 लाख रूपये लागत के सुदूर सड़क निर्माण कार्य तथा खुरई स्थित पीएमश्री शासकीय ललिता शास्त्री उमा.विद्यालय में 27.06 लाख रूपये लागत के निर्माण कार्यों का भूमि पूजन संपन्न हुआ।
जिला पंचायत की पूर्व उपाध्यक्ष श्रीमती सरोज भूपेंद्र सिंह ने भूमि पूजन समारोहों में संबोधित करते हुए कहा कि आपके पूर्व गृहमंत्री, विधायक श्री भूपेंद्र सिंह के नेतृत्व में क्षेत्र में विकास की गंगा बह रही है। उन्होंने बताया कि पहले इस क्षेत्र की स्थिति बदहाल थी, लेकिन अब सड़कों का जाल बिछ चुका है और हर गाँव में मंदिर निर्माण के लिए भी धनराशि उपलब्ध कराई गई है। श्रीमती सरोज भूपेंद्र सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सरकार की लाड़ली बहना योजना ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाया है। इस योजना के तहत अब 1500 रुपये की राशि दी जा रही है, जिससे महिलाएँ अपने बच्चों की शिक्षा और अन्य जरूरतें पूरी कर रही हैं।
श्री भूपेंद्र सिंह ने क्षेत्र की बेटियों की शिक्षा के लिए साइकिल वितरण की व्यवस्था की, जिससे दूर पढ़ने जाने वाले बच्चों को सुविधा मिली। इसके अलावा, उन्होंने बेटियों की शादी में सहयोग, खेल के मैदानों का निर्माण, और प्रतियोगिताओं का आयोजन कर क्षेत्र के युवाओं को प्रोत्साहित किया है। इससे युवा अपने गाँव और क्षेत्र का नाम रोशन कर रहे हैं। श्रीमती सरोज भूपेंद्र सिंह ने कहा कि कोई भी गाँव ऐसा नहीं बचा, जहाँ मंदिर निर्माण के लिए धनराशि न दी गई हो। क्षेत्रवासियों ने कहा कि पूर्व गृहमंत्री, विधायकश्री भूपेंद्र सिंह के नेतृत्व में गढ़ौला जागीर सहित समूचा खुरई विधानसभा क्षेत्र विकास की नई ऊँचाइयों को छू रहा है।
भूमिपूजन समारोहों में नन्ही बाई नपा अध्यक्ष, जमना प्रसाद अहिरवार जनपद अध्यक्ष, राजपाल सिंह धनौरा मंडल अध्यक्ष, रघुराज सिंह बाहरपुर, दिलीप सिंह, विशाल अवस्थी, अविनाश सिंह जनपद अध्यक्ष, शत्रुघन सिंह सरपंच, श्रीमती पुष्पा लोधी धनौरा महामंत्री, राजा सिंह, लोकेंद्र सिंह, राजकुमार कटारे, बीडी शर्मा, राहुल राजपूत, अभिषेक अवस्थी, माखन प्रजापति पाली, देवेंद्र वनखिरिया, महेश खैरा, डब्बू पटवा, के.एल साहू, वृजेंद्र सिंह सिलोधा, ओमप्रकाश सिंह घोरट पर्व मंडल अध्यक्ष, भुजबल सिंह सरपंच, रविंद्र सिंह नरोदा मंडल अध्यक्ष, रामप्रसाद सिंह, कोमल सिंह, नरेश सिंह, बुन्देल सिंह बिलैया, नारायण जी मेसन सरपंच करैया गूजर, कुअर सिंह, सुमित सिंह धनौरा, धीरेंद्र सिंह आसोली, विश्वनाथ सिंह भीलोन, भगवान सिंह बिलैया, मुन्ना सिंह कठैली, भगवान सिंह, जितेंद्र सिंह धनौरा, राहुल चौधरी, रवींद्र राजपूत, एच.एन जिजोतिया, वीईओ शर्मा जी, वीआरसी सेंगर, महिला मोर्चा अध्यक्ष रश्मि सोनी, माधवी कुर्मी, पार्षद मोना सिंघई, पार्षद विनीता गौर, पार्षद प्रवीण जैन, अंकित द्विवेदी, कपिल रैकवार आकाश परिहार, रितिक कुशवाहा, नीतीराज पटैल आदि उपस्थित थे।








0 comments:
एक टिप्पणी भेजें